Responsive Scrollable Menu

विजय-रश्मिका की संगीत नाइट की तस्वीरें सामने आईं:शादी के 5 दिन बाद कपल ने किया पोस्ट; सेरेमनी में किया रोमांटिक डांस

शादी की तस्वीरें शेयर करने के कुछ दिन बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपने संगीत समारोह की झलक फैंस के साथ शेयर की है। मंगलवार को दोनों ने इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी पोस्ट में इस रात को “प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक और डांस से भरी रात” बताया। उन्होंने लिखा, “यह हमारे लिए सबसे मजेदार रात थी। मैं और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे। परिवार भी हमें सरप्राइज देना चाहता था। हम सभी को खुलकर डांस करते देख बहुत खुश और हैरान थे। 24.2.26 की रात, जब हम दोनों परिवार और दोस्तों के बीच एक साथ डांस कर रहे थे।” देखें संगीत नाइट की तस्वीरें दोनों का संगीत 24 फरवरी को हुआ था। वहीं, दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आईटीसी ममेंटोस रिसॉर्ट में हुई। शादी दो अलग परंपराओं से संपन्न हुई। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई गईं। 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन अब दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं। रविवार को जारी ऑफिशियल अनाउंसमेंट लेटर में कपल ने बताया कि यह रिसेप्शन सिर्फ इनविटेशन वाला इवेंट होगा। इसे खास गैदरिंग के तौर पर प्लान किया गया है। इसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बुलाया गया है। साथ ही कुछ पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव सर्कल के खास मेहमान भी शामिल होंगे। हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स के कारण सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। लोकल अधिकारियों से बात कर अतिरिक्त सिक्योरिटी रखी गई है। गेस्ट लिस्ट को सीमित किया गया है। एंट्री सिर्फ वैलिड ऑफिशियल इनविटेशन वाले मेहमानों को ही मिलेगी।

Continue reading on the app

AI बनाम इंसान, टेक लीडर्स बच्चों के लिए चिंतित:एंथ्रोपिक की प्रेसिडेंट समेत दिग्गज बोले- वही बच्चे सफल होंगे जो रिश्ते जोड़ सकें; गहरी सोच, दया व ​नैतिकता ही उन्हें मशीनों से आगे रखेगी

एंथ्रोपिक की को-फाउंडर एवं प्रेसिडेंट डेनिएला अमोडेई संभावित ग्राहकों और पार्टनर्स से मिलती हैं, तो मीटिंग के बाद लोग उनसे एक सवाल जरूर पूछते हैं- मेरा बच्चा कॉलेज में क्या पढ़े?’ डेनिएला कहती हैं, ‘एआई मॉडल तेजी से नौकरियों का स्वरूप बदल रहे हैं, ऐसे में माता-पिता की चिंता स्वाभाविक है। एआई की दुनिया के दिग्गज मानते हैं कि टेलॉजी से जुड़ी स्किल जल्द पुरानी हो सकती हैं, पर घबराना समाधान नही हैं। इंसान के व्यवहार में शामिल लचीलापन, आलोचनात्मक सोच, नैतिकता और जिम्मेदारी जैसे गुण असली ताकत हैं। शीर्ष एआई लीडर अपने बच्चों को इन्हीं गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करते हैं। जानिए उनकी परवरिश का तरीका… मेलजोल और जुड़ाव अहम डेनिएला कहती हैं,‘जैसे-जैसे एआई बढ़ेगा, सहानुभूति, दयालुता और दूसरों से जुड़ने की क्षमता का महत्व बढ़ता जाएगा। ‘मशीनें संवाद कर सकती हैं, पर वे इंसान की तरह महसूस नहीं कर सकतीं। डेनिएला कहती हैं, ‘भविष्य में वही बच्चा सफल होगा जो लोगों के साथ रिश्ता बनाना जानता हो।’ इंसान हमेशा इंसानों के साथ रहना पसंद करता है, अकेलापन दुख देता है। इसलिए मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे ज्यादा मेलजोल बढ़ाएं व अपनी अनोखी पहचान के साथ लोगों को समझें। इंसान की रचनात्मकता और समूह में रहने की चाह कभी खत्म नहीं होगी। इंसानी विशेषज्ञता की जरूरत रहेगी पेड एआई के को-फाउंडर मैनी मेडिना के (4, 9, 19, 26 साल उम्र) चार बच्चे हैं। वे मानते हैं भविष्य में दो क्षेत्र एनर्जी व हेल्थकेयर सबसे वाइब्रेंट रहेंगे। मेडिना कहते हैं,‘कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए इंसानी विशेषज्ञता हमेशा जरूरी रहेगी। वे कहते हैं,‘परोपकार और पर्यावरण की देखभाल जैसे काम मशीनें दिल से नहीं कर सकतीं। बच्चे एआई को खतरा नहीं टूल की तरह देखें।’ लचीलापन और तर्कशक्ति महत्वपूर्ण एसएपी में एआई वर्क ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपर्ट कैरोलिन हैंके का 15 साल का बेटा फुटबॉलर बनना चाहता है। कैरोलिन इसे सही मानती हैं। उनका कहना है कि आज के टेक स्किल दो साल बाद पुराने हो जाएंगे, इसलिए लचीलापन और बदलाव स्वीकार करने की क्षमता सबसे महत्वपूर्ण है। वे अपने बेटे को गणित व तार्किक सोच पर ध्यान देने को कहती हैं क्योंकि एआई के दौर में लॉजिकल थिंकिंग ही मजबूत आधार होगी। हरफनमौला बनना जरूरी व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर एथन मॉलिक के दो बच्चे (16 व 19 साल) हैं। एआई पर बात तो करते हैं, पर बहुत ज्यादा नहीं सोचते। वे बच्चों को ‘हरफनमौला’ बनने की सलाह देते हैं। जैसे डॉक्टर का काम बीमारी पकड़ना नहीं, बल्कि मरीज को समझना और ढांढस बंधाना भी है। वे कहते हैं कि लिबरल आर्ट्स पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है ताकि बच्चे हर परिस्थिति में खुद को ढाल सकें।​ जिम्मेदारी लेना सीखना अहम माइक्रोसॉफ्ट की चीफ साइंटिस्ट जेमी टीवन कहती हैं,‘एआई सुझाव तो दे सकता है, पर फैसले की जिम्मेदारी नहीं ले सकता।’ इसलिए वे बच्चों को कानून या अकाउंटिंग जैसे क्षेत्रों जाने के लिए कहती हैं, जहां फैसलों की जवाबदेही इंसान की होती है। वे मानती हैं, गहराई से सोचने व मुश्किल काम करने की आदत ही बच्चों को मशीनों से आगे रखेगी।

Continue reading on the app

  Sports

सैम करन का जहरीला बयान, नहीं पहुंचा पाएगी टीम इंडिया नुकसान, बंद करने आए है सेमी में सूर्या की दुकान

इंडिया- इंग्लैंड हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन साफ कहा है कि दोनों टीमें एक-दूसरे को इतने करीब से जानती हैं कि अब कुछ भी छिपा नहीं है. उनका मानना है कि असली फर्क उसी दिन के प्रदर्शन से पड़ेगा.  Tue, 3 Mar 2026 18:19:35 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap LVIE: US Israel Attack Iran | Donald Trump | Iran Attacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T13:16:52+00:00

Iran Vs Israel War LIVE News: भारत के पास अब 25 दिनों का बचा है कच्चा तेल ? | Crude Oil | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T13:10:09+00:00

Iran Israel War Update: खामेनेई के बाद 'धुआं-धुआं' हुई खाड़ी! ईरान ने लिया खूनी बदला? Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T13:15:06+00:00

Iran-Israel War Live Updates: मिडिल ईस्‍ट में तनाव बढ़ने से चीन पर तेल को लेकर दबाव बढ़ गया है #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T13:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers