Responsive Scrollable Menu

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

सिकंदर रजा अंतरराष्ट्रीय टी20 में शतक लगाने वाले पूर्णकालिक देशों के सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

Continue reading on the app

इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग:दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज बाइनेंस से ₹50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान; विड्रॉल रुका

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस हैक हो गया है। इसे इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग माना जा रहा है। कंपनी ने डिपॉजिट और विड्रॉल पर अस्थायी रोक लगा दी है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स और एनालिटिक्स फर्म्स का अनुमान है कि इस हैकिंग में 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है। घटना के बाद बिटकॉइन समेत अन्य क्रिप्टो करेंसीज में 5% से ज्यादा कि गिरावट दर्ज की गई है। इस पूरे मामले को सवाल-जवाब में समझिएं… सवाल 1. बाइनेंस में क्या गड़बड़ी हुई है और कंपनी ने क्या कदम उठाया है? जवाब: बाइनेंस के डिजिटल लॉकर में सेंध लग गई है। किसी हैकर ने बाइनेंस के सुरक्षा तंत्र को तोड़कर उसके सिस्टम में घुसपैठ की और हजारों करोड़ रुपए के क्रिप्टो कॉइन्स चुरा लिए। कंपनी ने तुरंत 3 बड़े कदम उठाए हैं… सवाल 2. हैकिंग में कुल कितने क्रिप्टो के नुकसान का अनुमान है? जवाब: बाइनेंस ने अभी तक चोरी हुई क्रिप्टो का खुलासा नहीं किया है, लेकिन क्रिप्टो एनालिटिक्स फर्म्स ने बड़े नुकसान का अनुमान जताया है। ग्लासनोड के मुताबिक $5.3 बिलियन। वहीं चेनालिसिस के अनुसार $5.9 बिलियन यानी करीब यानी करीब 50 हजार करोड़ रुपए की क्रिप्टो चोरी हुई है। सवाल 3. इस ब्रीच से कितने यूजर्स प्रभावित हुए हैं? क्या भारतीयों पर भी असर पड़ा है? जवाब: बाइनेंस के 100 से ज्यादा देशों में 30 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। हालांकि, कितने यूजर्स के व्यक्तिगत अकाउंट्स पर असर पड़ा है, इसका सटीक आंकड़ा बाइनेंस ने अभी जारी नहीं किया है। राहत की बात यह है कि बाइनेंस का अमेरिकी डिवीजन बाइनेंस US इस घटना से पूरी तरह सुरक्षित है। भारत में बाइनेंस के कुल यूजर्स की संख्या उपलब्ध नहीं है। सवाल 4. हैकर्स ने सिस्टम में सेंध कैसे लगाई? शुरुआती जांच में क्या सामने आया है? जवाब: बाइनेंस के अनुसार, यह सेंधमारी उनके एक डेवलपर इंजीनियर के लैपटॉप के हैक होने से जुड़ी हो सकती है। आशंका है कि इस लैपटॉप के जरिए हैकर्स ने सर्विस कंटेनर तक पहुंच बनाई और अनऑथराइज्ड विड्रॉल के ऑर्डर सबमिट कर दिए। हालांकि, बाइनेंस ने यह भी साफ किया है कि किसी भी यूजर के प्राइवेट की लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं। सवाल 5. एसेट्स को फ्रीज करने के लिए अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई है? जवाब: बाइनेंस ने खुद करीब $3 बिलियन यानी लगभग 29,000 करोड़ रुपए के डिजिटल एसेट्स फ्रीज किए हैं। इसके अलावा दो अन्य प्रमुख क्रिप्टो प्लेटफॉर्म टेदर ने $1.6 बिलियन और सर्कल ने $800 मिलियन के एसेट्स फ्रीज किए हैं। कुल मिलाकर तीनों कंपनियों ने लगभग $5.4 बिलियन यानी करीब ₹50,000 करोड़ के एसेट्स को ब्लॉक कर दिया है। सवाल 6. बाइनेंस के पूर्व सीईओ चांगपेंग झाओ (CZ) ने इस घटना पर क्या कहा? जवाब: बाइनेंस के पूर्व प्रमुख चांगपेंग झाओ (CZ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह घटना एक हैक जैसी ही दिखाई दे रही है। CZ अब कंपनी का प्रबंधन नहीं संभालते हैं, लेकिन वे अभी भी बाइनेंस के प्रमुख शेयरधारक हैं। सवाल 7. इस घटना से क्रिप्टो मार्केट पर क्या असर पड़ा है? जवाब: अलर्ट जारी होते ही दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में करीब 5% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एथेरियम और सोलाना जैसी अन्य प्रमुख डिजिटल करेंसीज के भाव भी करीब-करीब इतने ही नीचे गिरे हैं। सवाल 8. क्रिप्टो इंडस्ट्री के इतिहास में यह घटना कितनी बड़ी मानी जा रही है? जवाब: अगर अनुमान सही साबित होते हैं, तो यह इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो डकैती हो सकती है। इससे पहले 2025 में दुबई स्थित क्रिप्टो एक्सचेंज बायबिट से उत्तर कोरियाई हैकर्स द्वारा की गई चोरी अब तक की सबसे बड़ी घटना थी। तब 1.5 बिलियन डॉलर की हैकिंग हुई थी। यानी, बाइनेंस में हुई यह चोरी बायबिट घटना से लगभग चार गुना बड़ी है। सवाल 9. बाइनेंस के बारे में मुख्य तथ्य क्या हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है? जवाब: बाइनेंस की स्थापना 2017 में चांगपेंग झाओ ने चीन में की थी। डेली ट्रेडिंग वॉल्यूम के लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज है। दुनिया भर में इसके 30 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं। 2024 के आंकड़ों के मुताबिक बाइनेंस के पास पूरी दुनिया के लोगों का 160 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹15 लाख करोड़ का डिजिटल पैसा जमा है। सवाल 10. इस जांच में आगे क्या होने वाला है और यूजर्स को क्या सलाह दी गई है? जवाब: बाइनेंस की टीमें लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर काम कर रही हैं। कंपनी ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद एक विस्तृत 'पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट साझा की जाएगी। तब तक यूजर्स को केवल बाइनेंस के आधिकारिक चैनलों के अपडेट्स पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। नॉलेज पार्ट: क्या होता है ‘एसेट फ्रीजिंग’? जब किसी क्रिप्टो एक्सचेंज पर सेंधमारी होती है, तो हैकर्स चुराए गए फंड को तुरंत किसी दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर करने या कैश कराने की कोशिश करते हैं। टेदर (USDT) और सर्कल (USDC) जैसी स्टेबलकॉइन जारी करने वाली कंपनियां ब्लॉकचेन लेवल पर एड्रेस को 'ब्लैकलिस्ट' या 'फ्रीज' कर सकती हैं। इससे हैकर उन पैसों को आगे ट्रांसफर या भुना नहीं पाता। ------------------------------------------- क्रिप्टो से जुड़ी ये खबर भी पढ़े… ₹0 से 1 करोड़ रुपए के पार पहुंचा बिटकॉइन:किसने बनाया कोई नहीं जानता, इसे बनाने वाले ने खुद को क्यों छिपाया बिटकॉइन की कीमत पहली बार ₹1.08 करोड़ के पार पहुंच गई है। 2009 में इसकी वैल्यू शून्य के करीब थी। इस करेंसी से कई दिलचस्प किस्से भी जुड़े हैं। जैसे जिस व्यक्ति ने इसे बनाया है उसे कोई नहीं जानता। उसने अपने आप को गुमनाम रखा है। बस एक रहस्यमयी नाम सामने आया- सतोशी नाकामोतो। इसी तरह 2010 में खरीदा गया वो पिज्जा भी कोई नहीं भूल सकता, जिसे 10,000 बिटकॉइन देकर खरीदा गया था। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इसे खरीदा था। अगर वो इंजीनियर उस समय ये पिज्जा नहीं खरीदता और ये बिटकॉइन अपने पास रखता तो इन बिटकॉइन्स की कीमत 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा होती। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand दौरे से पहले Rishabh Pant का फिटनेस टेस्ट 9 नवंबर को, तीसरे Test से बाहर

ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। हालांकि, उनके जल्द फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन वह भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में शायद ही खेल पाएंगे। यह मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में होना है। पंत की फिटनेस का दोबारा आकलन 9 या 10 नवंबर के आसपास किया जाएगा। अगर उन्हें खेलने और यात्रा करने के लिए फिट घोषित किया जाता है, तो वह न्यूजीलैंड जाकर सीधे भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ सकते हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पंत को भरोसा है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र का हिस्सा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होना है।

29 वर्षीय पंत अगस्त के आखिर में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। इसके बाद उन्हें ईरानी कप में शेष भारत की टीम की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन फिटनेस संबंधी परेशानी के कारण वह अपना पूरा कार्यक्रम नहीं खेल सके। फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। उन्हें शरीर के एक तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी।

पंत भारतीय टेस्ट टीम के अहम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके पिछले 3 टेस्ट मैचों में 3 अर्धशतक आए हैं। विकेट के पीछे भी उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उस सीरीज के 4 टेस्ट मैचों में पंत ने 479 रन बनाए थे और भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती दी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले उनका पूरी तरह फिट होना टीम के लिए अहम माना जा रहा है।

पंत अगले 1-2 दिनों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास फिर शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, अगर उन्हें टेस्ट टीम में शामिल होने की अनुमति मिलती है, तो उनके पास सीरीज से पहले कोई अभ्यास मैच खेलने का मौका नहीं होगा। दूसरी ओर, टीम के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुकाबलों के जरिए लाल गेंद से क्रिकेट का अभ्यास कर चुके होंगे। इससे पंत को सीधे टेस्ट मैच में उतरना पड़ सकता है।

बता दें कि पंत को शुरुआत में भारत ए की टीम में 3 चार दिवसीय मुकाबलों के लिए चुना गया था, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर रखी गई थी। अब तक उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम से औपचारिक मंजूरी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक, वह 10 या 11 नवंबर के आसपास न्यूजीलैंड रवाना होने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, यात्रा से पहले मेडिकल टीम की अनुमति जरूरी होगी।

इस बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भारत ए के तीसरे मुकाबले में खेलने की उम्मीद है। वह 7 नवंबर से लिंकन में शुरू होने वाले मैच के लिए टीम से जुड़ सकते हैं। उनकी उपलब्धता से भारतीय गेंदबाजी को भी अभ्यास का अच्छा मौका मिलेगा। कुल मिलाकर, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पंत की फिटनेस और बुमराह की उपलब्धता पर टीम प्रबंधन की नजर बनी हुई है और अंतिम फैसला मेडिकल मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।

Mon, 02 Nov 2026 21:41:00 +0530

  Videos
See all

Cyclone Murasu: सबसे ज्यादा खतरनाक होगा मुरासु? किन इलाकों पर मंडराया खतरा! | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:15:08+00:00

Cyclone Murasu Update: साइक्लोन मुरासु को लेकर तटीय इलाकों में सतर्कता, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T16:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers