Responsive Scrollable Menu

शिवपुरी में 13 दिन में दूसरी बार बैंक लूटने की कोशिश, पिस्टल लेकर घुसे बदमाश, कैश न मिलने पर हुए फरार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दो बदमाशों ने बैंक लूटने की कोशिश की है। 13 दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब लूट की कोशिश की गई है। हालांकि, बदमाश अपने इरादे में कामयाब नहीं हुए और मौके से भाग निकले। ये घटना गुरुवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दो बदमाश पिस्टल लेकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाकर कैश मांगने लगे। इनका तीसरा साथी पहले से ही बाइक चालू कर बाहर खड़ा हुआ था। बता दें कि 16 अक्टूबर की रात को भी तीन संदिग्धों ने इस बैंक में लूट करने की कोशिश की थी।

5 मिनट में फरार हुए बदमाश

ये मामला एमएम चौराहा स्थिति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का है। जब ये बदमाश बैंक में लूट करने के लिए पहुंचे तो कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। जब बदमाशों ने कैश मांगा तो कर्मचारियों ने कहा कि बैंक का समय खत्म हो गया है और मैनेजर भी चाबी लेकर चले गए हैं। इसके बाद बदमाश 5 मिनट में बैंक से बाहर निकलकर बाइक से भाग निकले।

पुलिस कर रही है पूछताछ

जैसे ही बैंक में लूट की कोशिश किए जाने की सूचना मिली। वैसे ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एएसपी आरडी प्रजापति, एसडीओपी सचिन धुर्वे और कोतवाली थाना प्रभारी पुनीत कुमार बाजपेई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बैंक मैनेजर और कर्मचारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। बदमाशों के खिलाफ लूट का केस भी दर्ज कर लिया गया है।

पहले भी हुई लूट की कोशिश

यह पहली बार नहीं है जब इस बैंक में लूट की कोशिश की गई है। इसके पहले भी तीन युवक इस बैंक का शटर सरिया और जैक से उठाने की कोशिश करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए थे। हालांकि यह बैंक के अंदर के ताले नहीं तोड़ पाए थे और सामान चोरी नहीं हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज किया था।

Continue reading on the app

जबलपुर में खाद्य विभाग की कार्रवाई, जिस किचन में बनता था रेलवे का खाना, वहां बाथरूम का पानी हो रहा था इस्तेमाल, रेस्टोरेंट किया सील

दीपावली से पहले जबलपुर जिला प्रशासन ने मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। वहीं इसी के तहत गुरुवार रात राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के तीन इलाकों में स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। रात करीब 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट के किचन की जांच की गई। अधिकारियों को वहां गंदे पानी का इस्तेमाल और बेहद खराब सफाई व्यवस्था मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर ही कार्रवाई की।

दरअसल खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के मुताबिक सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट को लेकर गंदे पानी के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर टीम ने साउथ सिविल लाइन स्थित रेस्टोरेंट के किचन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आया कि बाथरूम के पानी से सब्जियां धोई जा रही थीं और इसी पानी का इस्तेमाल खाना बनाने में भी किया जा रहा था। किचन में गंदगी थी और भोजन तैयार करने के लिए जरूरी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा था।

रेलवे में भी सप्लाई किया जाता है खाना

वहीं जांच के दौरान अधिकारियों ने रेस्टोरेंट संचालक से भी पूछताछ की। अधिकारियों के अनुसार, संचालक ने बताया कि इसी किचन में खाना तैयार करके पैकेट बनाए जाते हैं और उन्हें रेलवे में सप्लाई किया जाता है। यानी यहां तैयार भोजन सिर्फ रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं था बल्कि ट्रेन यात्रियों तक भी पहुंच रहा था। इस जानकारी के बाद टीम ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया और आगे की कार्रवाई की।

रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित

वहीं निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट से पनीर, दाल और चावल के नमूने लिए। इन सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के बारे में रिपोर्ट मिल सके। वहीं, किचन में अस्वच्छ हालात और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने रेस्टोरेंट का FSSAI लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके साथ ही प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई सिर्फ खाने के सैंपल लेने तक सीमित नहीं रही। अधिकारियों ने मौके पर मिली स्थिति के आधार पर रेस्टोरेंट का कामकाज बंद कराया। अब नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर कोई गड़बड़ी सामने आती है तो संचालक के खिलाफ अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं।

जबलपुर की मिठाई दुकानों पर भी जांच

दरअसल दीपावली के मौके पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने शहर की दो मिठाई दुकानों का भी निरीक्षण किया। ग्वारीघाट स्थित न्यू केशरवानी स्वीट्स से नारियल बर्फी और मगज के लड्डू के नमूने लिए गए। वहीं, रामपुर स्थित मधु कलश स्वीट्स से आटे के लड्डू और पेड़े के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम सेलेक्शन पर गौतम गंभीर का दो टूक जवाब, ‘मेरा काम सबको खुश करना नहीं, सही फैसले लेना है’

गौतम गंभीर ने टीम सेलेक्शन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले लेना है. बतौर हेड कोच ये सुनिश्चित करना है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक रहे. Sun, 01 Nov 2026 15:01:10 +0530

  Videos
See all

Nazia Elahi News: 'अब इलेक्शन कराने की जरुरत नहीं..' #shorts #naziaelahi #rahulgandhi #indiabloc #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:16:10+00:00

अग्निवीरों को मिल सकता है 2 साल का एक्सटेंशन, योजना में बड़े बदलाव की तैयारी | Agniveer Scheme #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:17:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers