Responsive Scrollable Menu

सूर्य-केतु युति 2026: राहु-केतु बदलाव के बाद इन राशियों पर पड़ेगा असर, जानें आपकी राशि पर प्रभाव

सूर्य-केतु युति 2026: राहु-केतु बदलाव के बाद इन राशियों पर पड़ेगा असर, जानें आपकी राशि पर प्रभाव

Continue reading on the app

लोकसभा में चंदे से जुड़े बिल पर चर्चा संभव:अमित शाह जवाब दे सकते हैं; विपक्ष का नीट पेपर लीक और चढ़ावा चोरी पर हंगामा

संसद में आज विदेशी चंदे से जुड़े फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन बिल यानी FCRA पर चर्चा हो सकती है। FCRA संशोधन बिल को इसी साल बजट सत्र के दौरान पेश किया गया था। हालांकि तब चर्चा नहीं हो पाई थी। FCRA कानून यह तय करता है कि भारत में कौन-से NGO, ट्रस्ट, धार्मिक या सामाजिक संगठन विदेश से पैसा (डोनेशन) ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसका मकसद है कि विदेशी धन का उपयोग देश की सुरक्षा या सार्वजनिक हित के खिलाफ न हो। सूत्रों का कहना है कि जब FCRA संशोधन बिल 2026 संसद में चर्चा के लिए आएगा। तब गृह मंत्री अमित शाह इस पर जवाब दे सकते हैं। विपक्ष लगातार अमित शाह की सदन में गैरमौजूदगी पर सवाल उठा रहा है। 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में अब तक लोकसभा का प्रश्नकाल ठीक से नहीं चल पाया है। हंगामे के बीच पांच विधेयक बिना चर्चा के पास हो चुके हैं। उधर विपक्ष नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है। मानसून सत्र के पिछले 7 दिनों की कार्यवाही 4 अगस्तः संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर हंगामा संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 3 अगस्तः राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर गई है। पूरी खबर पढ़ें… 31 जुलाईः संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 30 जुलाईः राज्यसभा में भी पास हुआ पेपर लीक संशोधन बिल पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। अब ये बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 29 जुलाई: लोकसभा में पेपर लीक रोकने का सख्त कानून पास लोकसभा में पेपर लीक से जुड़ा 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 बुधवार को ध्वनि मत से पास हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 28 जुलाई: राहुल बोले-रेपिस्ट की पैरवी करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया लोकसभा में प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट की पैरवी करने वाले शख्स को शिक्षा मंत्री बनाया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 जुलाई: विपक्ष पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए तैयार, वोटिंग होगी 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' को लेकर संसद में हंगामा खत्म होने की उम्मीद है। स्पीकर ओम बिरला ने पार्टियों के नेताओं से बातचीत की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

England का Coach बनना चाहते हैं बेन स्टोक्स, कहा- बड़े फैसले लेने में नहीं होती कोई परेशानी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में राष्ट्रीय टीम का कोच बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाने के लिए उनके पास आवश्यक अनुभव है। इस 35 वर्षीय हरफनमौला खिलाड़ी ने जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उनके करियर में 2019 विश्व कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत और उसी वर्ष हेडिंग्ले में एशेज के दौरान खेली गई उनकी मैच जिताऊ पारी शामिल रही।

स्टोक्स ने 2022 से इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। स्टोक्स ने ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा, ‘‘मैं अभी खेलते हुए लेवल-तीन कोचिंग कोर्स कर रहा हूं क्योंकि जब मेरे खेलने का करियर समाप्त होगा तब तक मैं इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोच बनना चाहता हूं। मैं जानता हूं कि खेल से जुड़े रहकर मुझे क्या करना है और वह कोचिंग है।

इसे भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Future Controversy | रोहित शर्मा विवाद के बाद BCCI का बड़ा फैसला? अजीत अगरकर की छुट्टी तय, VVS लक्ष्मण बन सकते हैं नए चीफ सेलेक्टर

क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल।’’ स्टोक्स ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि वह इस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मैं यह जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाऊंगा क्योंकि अब मुझे बड़े फैसलों और उनके साथ आने वाली जिम्मेदारी की पूरी समझ है।

इसे भी पढ़ें: Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

बड़े फैसले लेने से मुझे कोई परेशानी नहीं होती।’’ इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक के बारे में स्टोक्स ने कहा कि वह ‘‘असाधारण प्रतिभाशाली’’ खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी नहीं मिलना हैरानी की बात थी। स्टोक्स ने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि कोई खिलाड़ी अच्छा कप्तान या अच्छा नेतृत्वकर्ता बन सकता है तो उसे मौका देना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रूक को उपकप्तान बनाया गया। जब मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ वह टेस्ट नहीं खेल रहा था तब भी मैं सोच रहा था कि ब्रूक उपकप्तान क्यों हैं।’’ स्टोक्स ने कहा, ‘‘मैं इसके पीछे की वजह समझता था लेकिन फिर भी मेरे मन में सवाल था कि इससे उसे क्या संदेश जाता है।

वह उपकप्तान है, कप्तान नहीं खेल रहा है, लेकिन फिर भी उसे कप्तान नहीं बनाया गया। इससे क्या संकेत मिलता है?’’ स्टोक्स के संन्यास के बाद इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले जो रूट को फिर से टीम का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को टीम का मुख्य कोच बनाया गया।

Thu, 06 Aug 2026 10:23:00 +0530

  Videos
See all

What Is Chandipura Virus: गुजरात में फैला चांदीपुरा वायरस क्या है? जानिए इसके बारे में सबकुछ। Gujrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:37:41+00:00

Jodhpur Fire: सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग! | Jodhpur Service Center Fire | World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:45:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers