Responsive Scrollable Menu

'तुम घिनौने हो, बहुत खराब दिखते हो', राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकार को किया बाडी शेम, जानें क्या है मामला?

President Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पत्रकार का मजाक उड़ाया. ट्रंप ने गुरुवार को एक सवाल पर नाराजगी जाहिर करते हुए उस निजी टिप्पणी की. उन्होंने पत्रकार के शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाया और उसे अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी.

दरअसल, पत्रकार ने ट्रंप से उनकी सेहत को लेकर सवाल किया था. उसने पूछा कि क्या कई हफ्तों तक लगातार चुनाव प्रचार करने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने कैंसस और आयोवा में होने वाली चुनावी रैलियों में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. इस सवाल ट्रंप आग बबूला हो गए. उन्होंने पत्रकार का मजाक उड़ाते हुए बाडी शेमिंग की.

भड़क गए राष्ट्रपति

इस सवाल पर ट्रंप भड़क गए. उन्होंने पत्रकार से कहा कि ओह, तुम यह सवाल पूछकर बीमार हो. तुम बीमार हो. जब पत्रकार ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ उनकी सेहत के बारे में पूछ रहा है, तो ट्रंप ने उसके लुक पर टिप्पणी शुरू कर दी. ट्रंप ने पत्रकार की नकल करते हुए कहा कि इस आदमी को देखो. वह बहुत खराब हालत में है. इसके बाद उन्होंने अपनी सेहत को लेकर कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है.

ट्रंप ने की बदतमीजी

ट्रंप ने कहा कि मैं पिछले दो हफ्तों से खुद पर नजर रख रहा हूं. मैं बिल्कुल अच्छा महसूस कर रहा हूं. इसके बाद उन्होंने पत्रकार पर निजी हमला करते हुए कहा कि तुम घिनौने हो. खुद को ठीक करो. तुम बहुत खराब दिखते हो.

Continue reading on the app

अरुणाचल में चीन के साथ सीमा विवाद पर CM का बड़ा बयान, बोले- तनाव नहीं, सेना मुस्तैद

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भारत-चीन सीमा पर तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य के सीमावर्ती इलाकों में फिलहाल हालात सामान्य हैं और भारतीय सशस्त्र बल देश की सीमाओं की पूरी मजबूती से सुरक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि इस समय सीमा पर तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अरुणाचल प्रदेश से लगी सीमा पर चीन की ओर से उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं.

मैकमोहन रेखा को नहीं मानता चीन: पेमा खांडू

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने यह बयान सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव की खबरों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया. उन्होंने कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश से लगी मैकमोहन रेखा को स्वीकार नहीं करता। यही वजह है कि कई बार सीमा पर गश्त के दौरान चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र की तरफ आ जाते हैं. खांडू के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की तिब्बत और चीन से करीब 1,200 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है. उन्होंने कहा कि इस इलाके में कई बार चीनी गश्ती दल भारतीय सीमा की तरफ आ जाते हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसे घुसपैठ के बजाय सीमा का उल्लंघन बताया. उन्होंने माना कि सीमा उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं, लेकिन यह कोई नई बात नहीं है. मुख्यमंत्री ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा पर कई जगह स्पष्ट रेखा निर्धारित नहीं है. हालांकि, उन्होंने किसी खास घटना या स्थान का नाम नहीं बताया.

ITBP के DG ने टकराव की घटनाओं पर जताई थी चिंता

सीमा पर विवाद का मुद्दा पिछले सप्ताह उस समय चर्चा में आया था, जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ टकराव की घटनाओं का जिक्र किया था. 22 अक्टूबर को राजस्थान के अलवर में एक कार्यक्रम के दौरान ITBP जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि सीमा के पास कई जगहों पर चीनी सैनिकों के साथ आमना-सामना होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने ऐसी परिस्थितियों से निपटने में ITBP की नई शौर्य कमांडो टीमों की भूमिका की तारीफ भी की थी. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत बताते हुए आधुनिक हथियारों और उपकरणों पर जोर दिया था। साथ ही ड्रोन युद्ध जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की क्षमता बढ़ाने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: जामिया में छात्रों का आंदोलन खत्म, अगले अकादमिक सत्र के छह हफ्तों के भीतर होंगे चुनाव

भारत और चीन ने सीमा विवाद पर क्या कहा?

सीमा पर जारी घटनाक्रम को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल भी बयान दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर उस समय स्थिति बिगड़ती है, जब चीनी सेना पहले से तय गश्त के तरीकों से अलग हटकर गतिविधियां करती है. भारत के इस बयान पर चीन की ओर से भी प्रतिक्रिया आई थी. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि उनका देश भारत के साथ हुए समझौतों और आपसी सहमति का पालन करता है. उन्होंने दावा किया कि चीन सीमावर्ती इलाकों में अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता और स्थिरता बनाए रखने के लिए सामान्य गश्त और नियंत्रण संबंधी गतिविधियां करता है. चीन ने यह भी कहा था कि दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत जारी है

पर्यटन पर नहीं पड़ेगा सीमा विवाद का असर

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सीमा विवाद को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी. वह केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में 14वें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के उद्घाटन से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्हें सीमा पर टकराव की खबरों के जरिए ही इस मामले की जानकारी मिली है और फिलहाल इस पर चर्चा चल रही है. मुख्यमंत्री ने मीडिया पर मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की बात भी कही. जब उनसे पूछा गया कि क्या सीमा विवाद का असर अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन पर पड़ेगा, तो उन्होंने इससे इनकार किया. खांडू ने कहा कि राज्य में स्थिति सामान्य है और भारतीय सेना सीमा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने भरोसा जताया कि इस घटनाक्रम का राज्य के पर्यटन क्षेत्र पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा.

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा काम सबको खुश करना नहीं', गौतम गंभीर का दो टूक जवाब, वैभव सूर्यवंशी को ना खिलाने पर क्या बोले?

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वां टी20 शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका काम ऐसे फैसले लेना है, जो टीम के हिट में हों, नाकि ऐसे जो सबको खुश कर सकें. हालांकि, हेड कोच ने वैभव सूर्यवंशी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका यह बयान उन आलोचकों को जवाब है, जो उन्हें 15 वर्षीय बल्लेबाज को प्लेइंग-11 में लगातार मौके न देने को टारगेट करते हैं. Sun, 1 Nov 2026 13:09:00 +0530

  Videos
See all

Orry ने अपनी वाइब से इवेंट में बढ़ाई रौनक #Bollywood #viral #shorts #trending #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T07:47:15+00:00

INDIA Alliance Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi के PM बनने के सवाल पर क्या बोले Salman Khurshid? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T07:47:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers