सुप्रीम कोर्ट की नसीहत के बाद संभला चुनाव आयोग, 6 राज्यों में बढ़ गई SIR की डेडलाइन
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट न्यायालय ने चुनाव आयोग पर SIR को लेकर सवालों की बौछार की थी। SC ने यह भी कहा था कि आयोग कोई समयसीमा तय न करें और वोटर्स से फॉर्म 6, 7 और भराने की जगह उनके SIR फॉर्म को स्वीकार करे।
Breaking News Today Live Updates: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का ‘पब्लिक इम्पीचमेंट’, खरगे और राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद
Breaking News Today Live Updates: देशभर में आज यानी 30 अक्टूबर को राजनीति, किसान सम्मान निधि, मौसम और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़ी कई अहम गतिविधियां देखने को मिलेंगी. उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. वहीं, INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बड़ी सौगात देंगे, जबकि इसरो भी एक नया नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी में है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली शामिल हैं। इन इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि हो सकती है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शुक्रवार रात एक और महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन को अंजाम देने जा रहा है. इसरो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रात 11 बजकर 51 मिनट पर NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation









