Responsive Scrollable Menu

Kashipur में अवैध Digital Exchange पकड़ा गया, STF ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में कथित अवैध डिजिटल टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, ‘एनएस एंटरप्राइज’ के नाम से संचालित यह व्यवस्था ‘सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल’ (एसआईपी) कनेक्शन के जरिए इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस (आईएलडी) गेटवे को दरकिनार करती थी।

इसके माध्यम से ऑटोमेटेड कॉल की जाती थीं, जिनमें साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी कॉल भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि इस व्यवस्था के जरिए 21 दिन में कुल 45,453 कॉल की गईं। एसटीएफ और साइबर अपराध प्रकोष्ठ की कुमाऊं इकाई ने दूरसंचार विभाग की एक टीम के साथ मिलकर संदिग्ध दूरसंचार व्यवस्था के बारे में मिली सूचना के आधार पर संबंधित स्थान का तकनीकी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कॉल सेंटर का सर्वर, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। एसटीएफ के अनुसार, मामले में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासी नईमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है और उसका एक अन्य साथी फरार है। आरोपी के खिलाफ उधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर स्थित साइबर अपराध थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जब्त उपकरणों, डिजिटल अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि कथित अवैध गतिविधियों का पता लगाया जा सके और आरोपियों के अन्य सहयोगियों की भूमिका की पहचान की जा सके।

Continue reading on the app

दुनियाभर में पेट्रोल ₹150 और डीजल ₹159 लीटर, भारत में भी जारी हुए 30 अक्टूबर के रेट

Petrol Diesel Rates Today: ब्रेंट क्रूड आज एक बार फिर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। दूसरी ओर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 30 अक्टूबर को सुबह 6 बजे ही जारी हो गए। एक रोचक तथ्य यह है कि दुनिया के औसत रेट के मुकाबले भारत में पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है।

Continue reading on the app

  Sports

सीरीज तो जीत गए, लेकिन आखिरी दो मैच में कहां चूका भारत? श्रेयस अय्यर ने एक-एक वजह बताई

shreyas iyer statement: न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज की. कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीरीज जीत से खुश जरूर हैं, लेकिन उन्होंने हार की वजहों पर भी बात की. अय्यर ने माना की आखिरी दो मुकाबलों में कहीं न कहीं गेंदबाजी हार का बड़ा कारण रही. कुल मिलाकर अय्यर ने इस सीरीज को सीखने का एक बेहतरीन अनुभव बताया. Sun, 1 Nov 2026 16:58:45 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: एक टक्कर और बुझ गया घर का चिराग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T11:45:51+00:00

बैंक में ग्राहक बनते थे शिकार, पुलिस ने दबोचे 2 ठग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T11:46:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers