देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में हर साल करीब 25 लाख लोग स्ट्रोक यानी मस्तिष्काघात से प्रभावित होते हैं और खराब जीवनशैली के कारण युवाओं में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। राज्यपाल ने समय पर रोग की पहचान, विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार और निरंतर अनुसंधान पर जोर दिया। बागडे ने यहां इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी (आईएएन) के 33वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
जयपुर में 21 साल बाद आयोजित हो रहे पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ मस्तिष्क, तंत्रिकाओं और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों के निदान, उपचार और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मानव मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र शरीर की सबसे जटिल संरचनाओं में शामिल हैं। पार्किंसंस और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के उपचार में समय पर निदान, निरंतर अनुसंधान और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के कारण बढ़ता तनाव तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान को जीवनशैली में शामिल करने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर भी जोर दिया।
बागडे ने सवाई मानसिंह अस्पताल सहित जोधपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों में न्यूरोलॉजी सेवाओं के विस्तार की सराहना की। आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर लोगों को मस्तिष्काघात के शुरुआती लक्षणों की पहचान और तत्काल उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को शिव योग से दो राशियों को जॉब में इंक्रीमेंट होगा, इन राशियों को रखना गुस्से पर काबू! पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: आज 30 अक्टूबर 2026 को शुक्रवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. यह तिथि शाम 7 बजकर 26 मिनट तक प्रभावी रहेगी. उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग के दृष्टिकोण से फलदायक रहने वाला है. आज सुबह 9 बजकर 5 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा और फिर आद्रा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. शुक्रवार का दिन धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी माता महालक्ष्मी का होता है. आज उनकी उपासना करने से देवी अत्यंत प्रसन्न होती है. आज शिव योग भी बन रहा है, जिससे वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को धन में वृद्धि होगी. पढ़ें आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026 (Today's Horoscope 30 October 2026)
1.मेष
आज मेष राशि के लोगों को अपनी पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और इनके रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज के दिन षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और आज चतुर्दिक लाभ होगा. आज के दिन व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. माता-पिता का सुख मिलेगा, परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.
सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7
2.वृषभ
आज के दिन वृषभ राशि के लोगों का दिन शुभ रहने वाला है. आज के दिन परिवार में खुशहाली रहेगी और चतुर्दिक विकास हो सकता है. धन की स्थिति मजबूत रहेगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज के दिन तीर्थाटन, देशाटन से लाभ मिलेगा. आज के दिन परीक्षा में सफलता मिल सकती है.
सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7
3.मिथुन
आज मिथुन राशि के लोगों को अपनी आय से अधिक खर्च हो सकता है और आज के दिन पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. करियर को लेकर समय उत्तम है और माली हालत सुदृढ़ होगी. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.
सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8
4.कर्क
आज के दिन कर्क राशि के लोगों को हर कार्यों में सफलता मिल सकती है और आज के दिन इन्हें नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है. आज के दिन अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. आज के दिन इन्हें रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं और माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.
सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-9
5.सिंह
आज सिंह राशि के लोगों को रोग और चोट-चपेट से बचने की जरूरत है. आज के दिन इन्हें नकारात्मक सोच से दूर रहने की जरूरत है. आज के दिन अपने माता-पिता का सम्मान करें और नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. आज के दिन विदेश से धन लाभ हो सकता है.
सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
6.कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और भूमि, भवन खरीद सकते हैं. संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8
7.तुला
तुला राशि के लोगों को आज के दिन अपने मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी. आज के दिन रोजगार में लाभ मिल सकता है और आयात-निर्यात का योग बन रहा है. दूर देश की यात्रा होगी और विदेश से धन लाभ हो सकता है. भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा और परिवार में शुभ कार्य होंगे. नई नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.
सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें, ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7
8.वृश्चिक
आज वृश्चिक राशि के लोगों को चौतरफा धन लाभ होगा और परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. आज भाई-बहन का सुख मिलेगा और व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं और आज के दिन खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है.
सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8
9.धनु
धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज के दिन लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. आज आप लोगों को प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. आज के दिन अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें और नौकरी मिलने का प्रबल योग है. ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.
सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें, ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8
10.मकर
मकर राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज के दिन तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें और माता-पिता की आज्ञा का पालन करें. आज के दिन नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य करने का योग बन रहा है, घर में नए मेहमान आ सकते हैं. रोग और शत्रु पराजित होंगे.
सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ
आज कुंभ राशि के लोगों को भाग्य से सारे कार्य संपन्न होने वाले हैं. आज के दिन अध्ययन में रुचि बढ़ेगी और कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है. आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा और मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं और षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.
सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें, ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7
12.मीन
आज मीन राशि के लोगों के कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज के दिन साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा और अपने छवि को लेकर सचेत रहें. बेवजह यात्रा करने से बचें और पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.
सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें, ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से करें परहेज? जानें सोना-चांदी से जुड़ी मान्यताएं
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation










