Responsive Scrollable Menu

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्णब के दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर कमजोर होकर अवदाब में बदल जाने से बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि अवदाब के बृहस्पतिवार रात तक कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जिससे शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। आईएमडी के अनुसार, जैसे-जैसे यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके और गहराने की संभावना है। मौसम विभाग ने चक्रवात अर्नब के प्रभाव के कारण शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा और पुरुलिया जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि शनिवार सुबह तक दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश होगी। उसने कहा शनिवार तक पूरे पश्चिम बंगाल में आंधी और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित सागर द्वीप में बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों के दौरान 81.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो इस अवधि में राज्य में सबसे अधिक है।

उसने कहा कि राज्य में मेदिनीपुर में 48 मिमी, दीघा में 46 मिमी, हल्दिया में 36 मिमी और कांथी में 35 मिमी वर्षा हुई। विभाग के शाम के बुलेटिन के अनुसार, कोलकाता में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे के बीच 14.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 14.1 मिमी बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था।

बुलेटिन में कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम सापेक्ष आर्द्रता का स्तर क्रमशः 98 प्रतिशत और 86 प्रतिशत दर्ज किया गया। चक्रवाती तूफान के कमजोर होने के बावजूद, अगले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, जिस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Continue reading on the app

देश में हर साल 25 लाख लोग Stroke के शिकार, युवाओं में बढ़ा खतरा: Haribhau Bagde

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में हर साल करीब 25 लाख लोग स्ट्रोक यानी मस्तिष्काघात से प्रभावित होते हैं और खराब जीवनशैली के कारण युवाओं में भी इसका खतरा बढ़ रहा है। राज्यपाल ने समय पर रोग की पहचान, विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार और निरंतर अनुसंधान पर जोर दिया। बागडे ने यहां इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी (आईएएन) के 33वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।

जयपुर में 21 साल बाद आयोजित हो रहे पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ मस्तिष्क, तंत्रिकाओं और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों के निदान, उपचार और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर चर्चा कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि मानव मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र शरीर की सबसे जटिल संरचनाओं में शामिल हैं। पार्किंसंस और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के उपचार में समय पर निदान, निरंतर अनुसंधान और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के कारण बढ़ता तनाव तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान को जीवनशैली में शामिल करने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के साथ पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की उपयोगिता पर भी जोर दिया।

बागडे ने सवाई मानसिंह अस्पताल सहित जोधपुर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर के मेडिकल कॉलेजों में न्यूरोलॉजी सेवाओं के विस्तार की सराहना की। आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे दिन 1,500 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर लोगों को मस्तिष्काघात के शुरुआती लक्षणों की पहचान और तत्काल उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IND: पिच अपनी-मौसम अपना, फिर भी बेबस न्यूजीलैंड! भारत के पास हर चुनौती का अलग जवाब

NZ vs IND Auckland T20I: लगातार तीन हार के बाद न्यूजीलैंड के सामने पहली जीत दर्ज करने की चुनौती है. भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मेजबान टीम दबाव में है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज न तो इतना बड़ा स्कोर बना पा रहे हैं कि इंडियन बैटर्स उसे साध न पाए और न ही उनके बॉलर्स अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन-वैभव सूर्यवंशी के तूफान को रोक पा रहे हैं. Fri, 30 Oct 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Amit Shah UP Visit LIVE: अमित शाह का Lucknow दौरा, UP Election 2027 पर महामंथन| CM Dhami | BJP vs SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T03:39:07+00:00

Ambikapur: खड़े ट्रक से भिड़ा ई-रिक्शा, मचा कोहराम #Ambikapur #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T03:35:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers