Responsive Scrollable Menu

MP Weather: कमजोर पड़ा चक्रवात 'अर्नब', फिर भी नहीं थमेगा बारिश का दौर; 30 अक्टूबर को रीवा-सतना में अलर्ट, देखें अपने शहर का हाल

मध्य प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' का असर कमजोर पड़ने के बावजूद 30 अक्टूबर को पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. रीवा, सतना, शहडोल सहित अन्य जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

The post MP Weather: कमजोर पड़ा चक्रवात 'अर्नब', फिर भी नहीं थमेगा बारिश का दौर; 30 अक्टूबर को रीवा-सतना में अलर्ट, देखें अपने शहर का हाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Cyclone Arnab कमजोर पड़कर अवदाब में बदला, West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अर्णब के दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर कमजोर होकर अवदाब में बदल जाने से बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि अवदाब के बृहस्पतिवार रात तक कमजोर होकर सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जिससे शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। आईएमडी के अनुसार, जैसे-जैसे यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके और गहराने की संभावना है। मौसम विभाग ने चक्रवात अर्नब के प्रभाव के कारण शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा और पुरुलिया जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि शनिवार सुबह तक दार्जिलिंग, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश होगी। उसने कहा शनिवार तक पूरे पश्चिम बंगाल में आंधी और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित सागर द्वीप में बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों के दौरान 81.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो इस अवधि में राज्य में सबसे अधिक है।

उसने कहा कि राज्य में मेदिनीपुर में 48 मिमी, दीघा में 46 मिमी, हल्दिया में 36 मिमी और कांथी में 35 मिमी वर्षा हुई। विभाग के शाम के बुलेटिन के अनुसार, कोलकाता में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे के बीच 14.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 14.1 मिमी बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था।

बुलेटिन में कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम सापेक्ष आर्द्रता का स्तर क्रमशः 98 प्रतिशत और 86 प्रतिशत दर्ज किया गया। चक्रवाती तूफान के कमजोर होने के बावजूद, अगले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, जिस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्‍ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले 5 बल्‍लेबाज, 102 साल से अटूट है व‍िश्‍व कीर्तिमान

5 batsman Fastest 1000 runs in Test: क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों का इतिहास बेहद रोमांचक रहा है. इंग्लैंड के हर्बट सटक्‍ल‍िफ और वेस्टइंडीज केईडी. वीकेंड्स ने महज 12 पारियों में यह कमाल किया. वहीं, क्रिकेट के 'डॉन' सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने सबसे कम 7 मैचों की 13 पारियों में ही यह पहाड़ जैसा आंकड़ा छूकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया. Fri, 30 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

मुंबई में अरबों डॉलर के डेटा सेंटर का विरोध क्यों [Mumbai residents push back against data centres] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:31:35+00:00

Superfast News LIVE: बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Delhi NCR Weather | Congress | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T01:10:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers