Responsive Scrollable Menu

Hair Care Tips: कम उम्र में बाल सफेद होने की क्या है वजह? बोकारो के हेयर एक्सपर्ट महेंद्र से जानें बचाव के टिप्स

Hair Care Tips: बोकारो के हेयर एक्सपर्ट महेंद्र ने कम उम्र में बाल सफेद होने और हेयर कलरिंग से जुड़ी भ्रांतियों पर अहम जानकारी दी है. उन्होंने खराब लाइफस्टाइल और तनाव को मुख्य वजह बताया. उन्होंने बाल में कलर लगाने के कुछ खास टिप्स भी दिए हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

Continue reading on the app

ओडिशा में अर्नब तूफान से तबाही, 300 गांवों में बाढ़:लैंडफॉल से 40 घंटे बाद अंडमान सागर में नया सिस्टम; यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में ओले-बारिश

पश्चिम बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई है, और ओडिशा में भीषण बाढ़ आ गई है। चक्रवाती तूफान 'अरनाब' आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने के एक दिन बाद, गुरुवार को 'डीप डिप्रेशन' (गहरे दबाव के क्षेत्र) में बदल गया। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' कमजोर होकर दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर एक 'डिप्रेशन' (कम दबाव का क्षेत्र) में बदल गया है। हालांकि इसके असर से शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली-NCR क्षेत्र, उत्तर प्रदेश और कई उत्तरी राज्यों में आंधी-तूफान को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास एक नया सिस्टम बन गया है। इसके 'डिप्रेशन' (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदलने और नवंबर के पहले सप्ताह में आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें दक्षिण अंडमान सागर में बना नया सिस्टम भूटान में 'ग्लेशियर लेक' टूटी, पश्चिम बंगाल में अलर्ट भूटान में ग्लेशियल लेक के फटने से पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्री मनोज कुमार उरांव ने संकोश नदी के करीब रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है। भूटान से भारत में प्रवेश करने वाली संकोश नदी पश्चिम बंगाल और उससे सटे असम के इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है। नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से नदी के किनारे बसी बस्तियों, खेतों, पशुओं और बुनियादी ढांचे के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ओडिशा में हालात खराब, 300 गांव बाढ़ में घिरे ओडिशा में, चक्रवात 'अर्नब' के बाद बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित गंजाम जिले में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने एयरलिफ्टिंग ऑपरेशन चलाया। वहीं, ओडिशा सरकार ने दो जिलों में बचाव कार्यों के लिए आपदा प्रबंधन एजेंसियों की 79 टीमें तैनात की हैं। गंजाम जिले के लगभग 300 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 70 गांव पूरी तरह से घिर गए हैं। इधर, हावड़ा-चेन्नई रूट पर रेल सेवाएं बाधित हुईं हैं। 36 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। 30 का रूट बदला गया। देश आज के मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 31 अक्टूबर 1 नवंबर देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Continue reading on the app

  Sports

टेस्‍ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले 5 बल्‍लेबाज, 102 साल से अटूट है व‍िश्‍व कीर्तिमान

5 batsman Fastest 1000 runs in Test: क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों का इतिहास बेहद रोमांचक रहा है. इंग्लैंड के हर्बट सटक्‍ल‍िफ और वेस्टइंडीज केईडी. वीकेंड्स ने महज 12 पारियों में यह कमाल किया. वहीं, क्रिकेट के 'डॉन' सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने सबसे कम 7 मैचों की 13 पारियों में ही यह पहाड़ जैसा आंकड़ा छूकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया. Fri, 30 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab : अर्नब का महातांडव! हर तरफ भारी तबाही, मचा हाहाकार | Weather News | Cyclone Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T03:15:32+00:00

Iran Israel War Live Update: ईरान इजरायल युद्ध की खबरें! | Netanyahu | Houthi attack Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T03:08:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers