Responsive Scrollable Menu

वानखेड़े स्टेडियम में 71% टी-20 जीता भारत:इंग्लैंड यहां 97 पर सिमट चुका; मुंबई में एक ही वर्ल्डकप सेमीफाइनल जीत सकी टीम इंडिया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा। 5 मार्च को शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। भारत ने इस मैदान पर 71% टी-20 जीते हैं, लेकिन सेमीफाइनल में टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया ने यहां ICC टूर्नामेंट के 4 सेमीफाइनल खेले और महज 1 में जीत मिल सकी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड... महज 13 महीने में बनकर तैयार हुआ मुंबई में पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) का ब्रेबोर्न स्टेडियम था। 1973 में बॉम्बे क्रिकेट एसोसिएशन (अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन MCA) और CCI के बीच होस्टिंग और टिकट को लेकर विवाद खड़ा हुआ। जिसके बाद MCA ने नया स्टेडियम बनाने की ठान ली और 13 महीने के अंदर नया क्रिकेट ग्राउंड बना लिया। जनवरी 1975 में 33 हजार सीटिंग कैपेसिटी वाले वानखेड़े स्टेडियम में पहला इंटरनेशनल मैच भी हो गया। भारत ने वेस्टइंडीज की टेस्ट में मेजबानी की। भारत 201 रन से हारा और 5 मैचों की सीरीज 3-2 से वेस्टइंडीज ने जीत ली। इसी मैदान पर 2011 में भारत ने श्रीलंका को फाइनल हराकर 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल जीता। 2013 में यहीं सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच भी खेला। हाई स्कोरिंग है वानखेड़े स्टेडियम मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में बैटिंग पैराडाइज माना जाता है। यहां रन स्कोरिंग बेहद आसान है और रात के टी-20 मैचों में रन चेज करना ही फायदेमंद होता है। हालांकि, यहां 16 टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार चेज करने वाली टीमों और 8 ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। 254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया। यहां 32 पारियों में 6 बार 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं। 2016 में इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन का टारगेट भी चेज कर चुकी है, जो वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है। इंग्लैंड की टीम ही 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है। स्टेडियम का औसत स्कोर 174 रन है, लेकिन पहली पारी में एवरेज विनिंग टोटल 206 रन रहा। मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 7 मैच खेले गए। शुरुआती 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। इसके बाद लगातार 3 मैचों में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया। मुंबई में भारत को हर बार चैलेंज देता है इंग्लैंड वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों फॉर्मेट के 13 मुकाबले खेले गए। 6 में भारत और 6 में ही इंग्लैंड को जीत मिली। एक टेस्ट ड्रॉ भी रहा। 2012 में जब इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराई थी, तब टीम ने वानखेड़े में 10 विकेट से मुकाबला जीता था। टी-20 में दोनों को 1-1 जीत मिली। वहीं वनडे में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। मुंबई में ही वनडे वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहला सेमीफाइनल 1987 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। जहां होम टीम 35 रन से हार गई। 1989 में वेस्टइंडीज ने नेहरू कप का सेमीफाइनल हरा दिया। 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को फिर एक बार वेस्टइंडीज से ही हार मिली। भारत को इस मैदान पर इकलौती सेमीफाइनल जीत 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में मिली, तब टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। वानखेड़े में टीम इंडिया ने 2 फाइनल भी खेले हैं, दोनों में टीम को जीत मिली। 1996 में भारत ने साउथ अफ्रीका को टाइटन कप हराया, वहीं 2011 में श्रीलंका को वनडे वर्ल्ड कप में मात दी। वानखेड़े में 71% टी-20 जीता भारत मुंबई में भारत ने 2012 में पहला टी-20 इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था, जिसमें टीम को हार मिली थी। उसके बाद टीम ने यहां 6 टी-20 खेले, 5 जीते और महज 1 गंवाया। हालांकि, एक हार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ही रही। इस मैदान पर भारत का बेस्ट स्कोर 247 रन है, जो टीम ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था। टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार ही खेलेगा भारत वानखेड़े स्टेडियम में भारत तीसरी बार ही टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेलेगा। 2016 में टीम वेस्टइंडीज से हारी, वहीं 2026 में टीम ने अमेरिका को 29 रन के करीबी अंतर से हराया। वनडे वर्ल्ड कप में भारत यहां 6 मैच खेल चुका है, 4 में टीम को जीत और महज 2 में हार मिली। हालांकि, एक हार इंग्लैंड के खिलाफ ही रही। मुंबई में इंग्लैंड के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने 6 टी-20 खेले, 3 जीते और 3 ही गंवाए। टीम के नाम यहां टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड भी है। 2016 में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 230 रन का टारगेट हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप इतिहास में 2 ही बार 200 से ज्यादा रन का टारगेट सफलतापूर्वक चेज हुआ, जिसमें इंग्लैंड टॉप पर है। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का 50-50 रिकॉर्ड टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने यहां 4 मैच खेले, 2 जीते और 2 ही गंवाए। टीम को दोनों हार वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली। इस बार टीम ने मुंबई में 2 मैच खेले, नेपाल को 4 रन के करीबी अंतर से हराया, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन की हार मिली। वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड यहां 2 मैच खेल चुका है। 1 में जीत और 1 में ही हार मिली। पेसर्स का बोलबाला, अभिषेक टॉप स्कोरर वानखेड़े स्टेडियम में गेंदबाजों ने 186 विकेट लिए हैं, जिनमें से 116 पेसर्स और 70 स्पिनर्स के नाम रहे। पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन कुछ ओवर बाद ही बैटर्स के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। मुंबई में 2 ही बैटर्स टी-20 शतक लगा सके हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही वर्ल्ड कप सेंचुरी लगाई थी। वहीं 2025 में भारत के अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की पारी खेल चुके हैं। जो इस मैदान पर सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज; सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। इसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज…पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

टेस्ट मैच में भी मुल्लांपुर स्टेडियम का डेब्यू:जून में भारत और अफगानिस्तान में होगी टक्कर; धर्मशाला को मिला वनडे मैच

अभी तक इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के 2026 में होने वाले मैचों का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। लेकिन उससे पहले पंजाब को बड़ी खुशखबरी मिली है। जून में इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच इस बार न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह इस स्टेडियम का टेस्ट क्रिकेट का डेब्यू मैच है। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा टेस्ट होगा। इससे पहले 2018 में दोनों टीमें एक-दूसरे के सामने उतरी थीं। जबकि इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इसमें पहला मैच धर्मशाला में 14 जून को खेला जाएगा। इन 4 वजहों से इस स्टेडियम को टेस्ट मैच के लिए चुना गया – शुभमन गिल और अर्शदीप को देखने का मौका भारत की ओर से टेस्ट टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (या शुभमन गिल), शुभमन गिल (कप्तान, यदि खेलते हैं), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर / नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (या बुमराह को आराम मिलने पर आकाश दीप / प्रसिद्ध कृष्णा) शामिल हो सकते हैं। पहले T-20 मैच में भारत को हार मिली थी मुल्लांपुर में भारतीय टीम के बड़े अंतरराष्ट्रीय मैच (T20I या ODI) बहुत कम हुए हैं, क्योंकि स्टेडियम नया है। 2024 से IPL होस्ट कर रहा है। स्टेडियम में एकमात्र T-20 मैच 11 दिसंबर 2025 को भारत व साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। इसमें साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीत हासिल की थी। यह साउथ अफ्रीका टूर का दूसरा T20I था। इससे पहले महिला टीम (India Women) ने यहां दो मैच खेले हैं। 14 सितंबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच हुआ था। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत ने 281/7 बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 282/2 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच 17 सितंबर 2025 को खेला गया। इसमें भारतीय महिला टीम ने 102 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 117 रन बनाए थे।

Continue reading on the app

  Sports

Sunil Gavaskar की Team India को चेतावनी, England का यह 'X-Factor' Wankhede में बन सकता है खतरा

मौजूदा चैंपियन भारत गुरुवार को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में पुरुष टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से लगातार तीसरी बार भिड़ने के लिए तैयार है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि विल जैक्स जैसे खिलाड़ी का नंबर सात पर बल्लेबाजी करना इंग्लैंड के लिए बहुत फायदेमंद है। सुनील गावस्कर ने चैंप्स फाउंडेशन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित डीपी वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ इवेंट से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह शानदार फॉर्म में हैं, और कभी-कभी ऐसा टूर्नामेंट होता है जिसमें सब कुछ आपके पक्ष में जाता है। बल्लेबाजी में भी वह निचले क्रम में अपनी टीम के लिए उपयोगी रन बना रहे हैं। उनके जैसे खिलाड़ी का नंबर सात पर बल्लेबाजी करना इंग्लैंड के लिए वाकई बहुत बड़ा फायदा है।

विल जैक्स मौजूदा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने अपनी टीम के लिए चार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीते हैं। उन्होंने एक ही संस्करण में सबसे अधिक पीओटीएम पुरस्कार जीतने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जैक्स ने टूर्नामेंट में सात पारियों में 63 के औसत और 176 के स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 14 चौके और 12 छक्के लगाए हैं। गावस्कर ने जैक्स की तुलना भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे से करते हुए कहा कि ये बिल्कुल शिवम दुबे की तरह हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के मैच में हमने देखा कि दुबे ने आकर एक ही ओवर में दो चौके लगाकर अपनी टीम पर से दबाव कम कर दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Cricket Board का बड़ा एक्शन, T20 World Cup में नाकामी पर हर खिलाड़ी देगा भारी जुर्माना


इस टूर्नामेंट में जैक्स ने पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हुए सात विकेट भी लिए हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान ने जैक्स द्वारा भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप के लिए किसी बड़े खतरे की संभावना को खारिज कर दिया, जिसमें ज्यादातर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 76 वर्षीय गावस्कर ने कहा कि अगर वानखेड़े की पिच पर टर्न मिलता है, तो वो खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसलिए, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव या हार्दिक पांड्या उन्हें कैसे संभालेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें पिछले 5 बार के रिकॉर्ड


गावस्कर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि जैक्स का सामना करने के लिए भारतीय दाएं हाथ के बल्लेबाजों को उनके खिलाफ़ ज़्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। गावस्कर ने कहा कि हो सकता है कि उन्हें टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को, चाहे वो अभिषेक हों, तिलक हों, दुबे हों या निचले क्रम के बल्लेबाज हों, ज़्यादा गेंदें फेंकने का मौका न मिले। दाएं हाथ के बल्लेबाजों को उनके खिलाफ़ ज़्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। गावस्कर, डीपी वर्ल्ड के सहयोग से, शुक्रवार को मुंबई में डीपी वर्ल्ड सेलिब्रिटी गोल्फ इवेंट की मेजबानी करेंगे। यह एक चैरिटी पहल है जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत की कुछ बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
Tue, 03 Mar 2026 12:26:05 +0530

  Videos
See all

Iran Attack On Saudi Arabia: अमेरिका-ईरान जंग की आग सऊदी रिफाइनरी तक पहुंची | Iran israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T06:56:28+00:00

Iran America War Update: आखिर कहां गया खामेनेई का शव!, टेंशन में ट्रंप! Khamenei Death | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T07:00:33+00:00

Mathura Holi: होलिकादहन में दहकते अंगारों से गुजर गया प्रह्लाद का भक्त, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T06:57:36+00:00

Israel Iran War: Israel ने दहलाया Lebanon! Beirut में भीषण धमाके। #iranisraelwar #israelattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T07:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers