पंजाबी सिंगर करण औजला की दरियादिली:मुंबई में 2 ऑटो ड्राइवरों के चालान भरे, नाम सुनते ही एक ने लगा लिया गले
पंजाबी सिंगर करण औजला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं बल्कि उनकी दरियादिली है। मुंबई की सड़कों पर ऑटो की सवारी के दौरान उन्होंने दो ऑटो ड्राइवरों के पेंडिंग चालान खुद भर दिए। करीब 22 हजार रुपए का जुर्माना चुकाकर उन्होंने ड्राइवरों की गाड़ी सीज होने से बचा ली। दरअसल, मुंबई ट्रैफिक पुलिस का सब इंस्पेक्टर चालान न भरने पर ऑटो सीज करने की धमकी दे रहा था। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। करण औजला मुंबाई घूमने गए थे। ट्रैफिक पुलिस ने रोका, ₹17,000 का पेंडिंग चालान करण औजला रविवार (1 मार्च) को मुंबई की सड़कों पर ऑटो से घूम रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिस ने उनके ऑटो को रोक लिया। ऑटो ड्राइवर ने घबराते हुए बताया कि उसका 17,000 रुपए का पुराना चालान पेंडिंग है और अब पुलिस उसकी गाड़ी जब्त कर लेगी। यह सुनकर औजला ने तुरंत अपने साथी को भेजकर ड्राइवर का पूरा जुर्माना भरने को कहा। ट्रैफिककर्मी ने पूछा कितना भरूं, औजला ने कहा- पूरे 17 हजार ट्रैफिक कर्मी ने जोर से पूछा कि कितने का जुर्माना भरूं। इस पर करण औजला ने ऑटो में बैठकर ही अपने साथी को कहा कि पूरा 17 हजार रुपए भर दे। यह बात सुनकर पुलिसकर्मी करण औजला को देखने लगा। इसी बीच करण औजला के साथी ने 17 हजार रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दी। दूसरा ऑटो ड्राइवर भी पहुंचा मदद मांगने औजला जिस सड़क पर ऑटो की सवारी कर रहे थे उसी सड़क पर पुलिस ने नाका लगाया था और ऑटो ड्राइवरों के चालान कर रहे थे। करण औजला ने जब उस ऑटो का चालान भरा, जिसमें वो बैठे तो उसी बीच एक और ऑटो ड्राइवर मदद मांगने पहुंच गया। दूसरे ड्राइवर का भी भरा 5 हजार का चालान दूसरे ऑटो ड्राइवर ने मदद मांगी तो करण औजला ने उसे पूछा कि कितने का चालान पेंडिंग है। उसने कहा कि 16 हजार रुपए का चालान है। लेकिन 4-5 हजार भी भर दिए जाएं तो गाड़ी बंद होने से बच जाएगी। करण ने दरियादिली दिखाते हुए उस ड्राइवर के भी 5 हजार रुपए तुरंत भर दिए। ड्राइवर ने करण औजला को गले लगा दिया जिस ऑटो ड्राइवर का 5 हजार रुपए का चालान भरा गया था, उसे जाते-जाते पता चला कि मदद करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि पंजाबी सिंगर करण औजला हैं। यह जानकर ड्राइवर खुश हो गया और बोला कि वह उन्हें बेहद पसंद करता है। ड्राइवर ने भावुक होकर करण औजला से गले मिलने की इच्छा जताई। औजला ने भी बिना देर किए उसे गले लगा लिया। यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए खास बन गया। सेल्फी लेने पहुंच गए फेंस करण औजला ने जब दो ऑटो ड्राइवरों के चालान भरे तो बाकी लोग भी वहां रूक गए। औजला के कुछ फैंस आए और उन्होंने औजला के साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी। इसके बाद औजला वहां से चले गए। सनवीर चना ने इंस्टाग्राम पर की पोस्ट करण औजला का यह वीडियो उनके फैन सनवीर चना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जैसे ही उन्होंने यह वीडियाे पोस्ट किया तो उनके अन्य फैंस ने भी उसे X, फेसबुक समेत अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके वायरल कर दिया। इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख लोग इंस्टाग्राम पर देख चुके हैं। जबकि सनवीर चना ने इससे पहले जो 34 वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किए, उसमें से सिर्फ एक ही 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा। इस वीडियो को एक दिन में ही इतनी बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। अब विस्तार से पढ़िए करण औजला ने चालान भरते समय क्या-क्या कहा पुलिसकर्मी: ऑटो रोको? ऑटो ड्राइवर: अच्छा जी। करण औजला: क्या हुआ? ऑटो ड्राइवर: साहब गाड़ी बंद हो जाएगी। पुलिस ने रोक दिया है 15 हजार रुपए का फाइन है। करण औजला: जाओ इसका 17 हजार का चालान भर दो। पुलिसकर्मी: कितने का चालान भरूं? करण औजला: पूरा भर दे। 17 हजार एक साथ कर दो। करण औजला का साथी: पूरा भर रहें भाई साहब। अभी भर रहे हैं। दूसरा ऑटो ड्राइवर: मेरा भी ऑटो का चालान भरवा दो भाई। करण औजला: यहां पर बहुत से ऑटो ड्राइवरों का चालान हुआ है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। दूसरा ऑटो ड्राइवर: मेरा भी चालान भरवा दो। करण औजला: आपका भी फाइन है। कितना है? दूसरा ऑटो ड्राइवर: 16 हजार रुपए है, पर आप चार-पांच हजार भरवा देंगे तो ऑटो छूट जाएगा साहब। करण औजला: 5 हजार इसका भी भरवा दो। इसके बाद औजला ने कहा कि ये लोग मुझे प्यार करते हैं। यहां जितने भी हैं सबके फाइन हो रखे हैं। करण का साथी: इसका भी कर दें। करण औजला: हां पांच हजार का कर दो। दूसरा ऑटो ड्राइवर: अरे सर थैंक्यू। आपकी मेहरबानी। करण औजला: मेरा नाम करण। दूसरा ऑटो ड्राइवर: अरे आप करण हो। गले लग जाओ एक बार। करण औजला: आगे से बिल्कुल फाइन नहीं लेना। कोई नहीं भरेगा और।
इजराइल-ईरान जंग- दुबई में मेरा परिवार, दिल वहीं अटका:अल्मोड़ा के गिरीश का छलका दर्द; डुकुम्ब से कैलाश का VIDEO- ‘हम सुरक्षित हैं’
मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष की आंच अब उत्तराखंड के घरों तक महसूस की जा रही है। यूएई और ओमान पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की खबरों ने सैकड़ों परिवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। दुबई में परिवार छोड़कर उत्तराखंड आए अल्मोड़ा निवासी बिजनेसमैन गिरीश पंत कहते हैं, दिल यहीं है, लेकिन दिमाग हर वक्त दुबई में अटका रहता है। वहीं, ओमान के डुकुम्ब से देहरादून निवासी कैलाश बिष्ट ने वीडियो जारी कर भरोसा दिलाया- हम सुरक्षित हैं, घबराने की जरूरत नहीं। 1 किमी दूर ड्रोन अटैक, घरों में मची अफरा-तफरी रविवार सुबह डुकुम्ब में ‘ओमान ड्राई डॉक’ कंपनी परिसर में दो ड्रोन अटैक हुए। देहरादून के मोहकमपुर माजरी निवासी कैलाश बिष्ट का निवास स्थल घटनास्थल से महज एक किलोमीटर दूर है। धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। कैलाश ने उसी दिन वीडियो जारी कर बताया कि हमला कब और कहां हुआ, लेकिन वे और उनके साथ रहने वाले अन्य भारतीय सुरक्षित हैं। सोमवार को जारी एक और वीडियो में उन्होंने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है और पोर्ट एडवाइजरी के बाद लोग अपने काम पर लौटेंगे। ‘हर धमाके के बाद फोन की घंटी से डर लगता है’ दुबई में रहने वाले गिरीश पंत इन दिनों काम से उत्तराखंड आए हैं, लेकिन उनका परिवार दुबई में ही है। वे बताते हैं, “दो हमलों की खबर के बाद लगातार घर पर फोन करता हूं। जब तक परिवार की आवाज नहीं सुन लेता, चैन नहीं पड़ता।” उन्होंने कहा कि वहां की सरकार प्रवासियों को पूरा सहयोग दे रही है, लेकिन हालात को लेकर चिंता बनी हुई है। “बच्चों से सिर्फ इतना कहता हूं- डरना मत, सब ठीक होगा।” 30-40% भारतीय आबादी, अफवाहों से बचने की अपील कैलाश बिष्ट ने बताया कि उनकी लोकैलिटी में करीब 30-40 प्रतिशत आबादी भारतीयों की है। उनके साथ आठ अन्य भारतीय भी रहते हैं और सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “हम सब लगातार अपने परिवारों के संपर्क में हैं। स्थानीय प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है। किसी भी तरह की फॉल्स या अफवाह भरी जानकारी से बचें।” ओमान सरकार ने सैन्य मूवमेंट की फोटो-वीडियो साझा करने पर रोक लगाई है और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है। सरकार अलर्ट मोड में, प्रवासियों का डेटा जुटाने के निर्देश मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, लोकल इंटेलिजेंस और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि विदेश में रह रहे नागरिकों का डेटा तैयार किया जाए। भारत सरकार ने भी एक विशेष लिंक जारी किया है, जिसमें मिडिल ईस्ट में रह रहे उत्तराखंडी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, ताकि आपात स्थिति में दूतावास उनसे तुरंत संपर्क कर सके। युद्ध के बीच साइबर ठग भी सक्रिय तनावपूर्ण हालात का फायदा उठाकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। यूएई सरकार ने अनऑथराइज्ड नंबरों से आने वाली कॉल्स को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि --------------------------- ये खबर भी पढ़ें : उत्तराखंड के 50 से ज्यादा लोग ईरान में फंसे: सबसे ज्यादा रुड़की और देहरादून के, इमामबारगाहों में रोया शिया समुदाय इजराइल-ईरान जंग के बीच वहां उत्तराखंड के 50 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोग हरिद्वार के रुड़की से शामिल हैं। रुड़की के मंगलौर से लगभग 30 से ज्यादा लोग अभी ईरान में फंसे हुए हैं, जिसमें मंगलौर, जैनपुर झांजेड़ी और टांडा भंडेडा जैसे क्षेत्र के लोग शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others




















