Responsive Scrollable Menu

America Attack on Iran : ईरान में हमारा ऑपरेशन इपिक फ्यूरी जारी-ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | Trump

America Attack on Iran : ईरान में हमारा ऑपरेशन इपिक फ्यूरी जारी-ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | Trump ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने की खबर से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। हमले के बाद कई इलाकों में धुएँ के गुबार देखे गए और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आधिकारिक तौर पर नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ इसे मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य टकराव का हिस्सा मान रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और स्थिति को नियंत्रित करने की अपील की है। #iranstrikesback #iranattackisrael #israeliranwar #usirantension #alikhameneideath #usisraelwar #netanyahuorder #netanyahu #donaldtrump #dohaemergency #middleeastwar #globalconflict #airstrikes #idf #trump ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

Israel Iran War: इस्फ़हान के न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास धमाका! | Netanyahu | Khamenei | Trump

Israel Iran War: इस्फ़हान के न्यूक्लियर फैसिलिटी के पास धमाका! | Netanyahu | Khamenei | Trump ईरान की राजधानी तेहरान पर इजरायल द्वारा एयर स्ट्राइक किए जाने की खबर से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। हमले के बाद कई इलाकों में धुएँ के गुबार देखे गए और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आधिकारिक तौर पर नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ इसे मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य टकराव का हिस्सा मान रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और स्थिति को नियंत्रित करने की अपील की है। #iranstrikesback #iranattackisrael #israeliranwar #usirantension #alikhameneideath #usisraelwar #netanyahuorder #netanyahu #donaldtrump #dohaemergency #middleeastwar #globalconflict #airstrikes #idf ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर; 1983 और 2024 में अंग्रेजों को हराया, चैंपियन भी बने

भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट्स में पांचवीं बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। अब तक खेले गए चार मुकाबलों में दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ बराबरी पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इंग्लैंड को जब भी सेमीफाइनल में हराया खिताब जीतने में भी कामयाब रहा। भारत-इंग्लैंड पहला सेमीफाइनल 1983 वनडे वर्ल्ड कप में हुआ था। तब भारत ने अंग्रेजों को हराया और फिर फाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर टीम चैंपियन बनी। दोनों टीम सेमीफाइनल में आखिरी बार 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ी। तब भी भारत ने इंग्लैंड को हराया और फिर फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता। 1987 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल हुआ था। इन दो मौकों पर इंग्लैंड ने जीत हासिल की। आगे पढ़िए चारों भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल की ब्रीफ स्टोरी। उससे पहले देखिए ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत का किस टीम के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है। 1. 1983- जब ‘अंडरडॉग’ भारत ने इंग्लैंड का घमंड तोड़ा 1983 के सेमीफाइनल में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में मुकाबले से पहले इंग्लिश मीडिया और एक्सपर्ट्स ने भारत की हार लगभग तय मान ली थी। टॉस हारने के बावजूद कप्तान कपिल देव ने धीमी पिच को भांप लिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 60 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। कपिल देव ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहिंदर अमरनाथ ने 12 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत साधारण रही। 50 रन पर 2 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद अमरनाथ (46 रन) और यशपाल शर्मा (61 रन) ने 92 रन की साझेदारी कर पारी को स्थिरता दी। यशपाल का बॉब विलिस पर जड़ा गया लेग-साइड छक्का आज भी मशहूर है। जब भारत जीत के करीब था, तब संदीप पाटिल ने मुकाबले को यादगार बना दिया। उन्होंने बॉब विलिस के एक ओवर में 4 चौके जड़ते हुए इंग्लैंड की उम्मीदें तोड़ दीं। पाटिल ने 32 गेंदों में नाबाद 51 रन की तेज पारी खेली। इस जीत ने भारत को वह आत्मविश्वास दिया, जिसके दम पर टीम ने लॉर्ड्स में फाइनल खेला और आगे चलकर दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। 2. 1987 – गूच की ‘स्वीप’ मास्टरक्लास से 83 की हार का बदला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने भारत को 35 रन से हराकर 1983 की हार का हिसाब बराबर कर दिया। घरेलू मैदान पर खिताब जीतने का भारतीय सपना यहीं टूट गया। इस मैच की सबसे बड़ी कहानी थे ग्राहम गूच। स्पिन के लिए मशहूर पिच पर उन्होंने भारतीय स्पिनरों मनिंदर सिंह और रवि शास्त्री के खिलाफ स्वीप शॉट की बौछार कर दी। गूच ने अपनी पारी में 11 चौके लगाए और 136 गेंदों पर 115 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने माइक गेटिंग के साथ 117 रन की अहम साझेदारी की। इंग्लैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यह मुकाबला सुनील गावस्कर के वनडे करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। वे सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 64 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। भारत ने आखिरी 5 विकेट महज 15 रन के भीतर गंवा दिए और 45.3 ओवर में 219 रन पर सिमट गया। दिलचस्प संयोग यह रहा कि 1983 में भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में हराया था। चार साल बाद इंग्लैंड ने भारत को भारत में हराकर बदला पूरा किया। 3. 2022- बटलर-हेल्स की 170 रन की अटूट साझेदारी ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। 169 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने सिर्फ 16 ओवर में हासिल कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (80* रन, 49 गेंद) और एलेक्स हेल्स (86* रन, 47 गेंद) ने 170 रन की नाबाद ओपनिंग साझेदारी की। यह उस समय टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168/6 बनाए। विराट कोहली ने 50 (40 गेंद) की पारी खेली। इस मैच में वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। हार्दिक पंड्या ने 63 (33 गेंद, 4 चौके और 5 छक्के) बनाए। लेकिन पावरप्ले में मैच का रुख तय हो गया। भारत ने पहले 6 ओवर में 38 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड ने 63/0 रन बना डाले। नई गेंद से भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके बाद हेल्स को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे। 4. 2024- कप्तान रोहित ने चुकता किया हिसाब 27 जून 2024, गयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम। दो साल पहले एडिलेड में मिली 10 विकेट की चोट अभी ताजा थी। भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर न सिर्फ फाइनल का टिकट कटाया, बल्कि 2022 की हार का हिसाब भी बराबर कर दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली (9) और ऋषभ पंत (4) जल्दी लौट गए। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी ली। उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ 73 रन की अहम साझेदारी की। बारिश की रुकावटों के बीच भारत ने 20 ओवर में 171/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने 3 ओवर में 26 रन बना लिए थे और लय में दिख रही थी। तभी अक्षर पटेल ने अपनी पहली ही गेंद पर कप्तान जोस बटलर को आउट कर दिया। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। उनके बाद कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट निकाले और इंग्लैंड का मध्यक्रम टिक ही नहीं पाया। 172 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड 16.4 ओवर में सिर्फ 103 रन पर सिमट गया। सेमीफाइनल में लगातार तीसरी बार होगा सामना टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड तीसरी बार आमने-सामने होंगे। 2022 में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी, वहीं 2024 में भारत विजयी रहा। अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे से शुरू होगा। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें --------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज; सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। इसके बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। स्टोरी में इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले 5 हीरोज…पढ़ें पूरी खबर Mon, 02 Mar 2026 23:00:03

  Videos
See all

Iran-Israel War : क्या सच होगी Khamenei की ‘भविष्यवाणी’? | Netanyahu | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T23:30:06+00:00

Iran under attack: War widens across Middle East as oil and gas prices surge | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T23:03:54+00:00

Iran-Israel War Update: ईरान ने एक साथ गिरा दीं कई मिसाइलें | Ali Khamenei Death News| Trump | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T23:30:19+00:00

Third World War | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: शुरु हो गया तीसरा विश्व युद्ध! Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T23:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers