Responsive Scrollable Menu

मंदसौर में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का सामान जब्त

मंदसौर: मध्यप्रदेश में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नकली खाद्य वस्तुओं के निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मंदसौर जिले में पुलिस ने शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम इंगरखेड़ी में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये नकली दूध बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री और उपकरण जब्त किये हैं। जिसकी कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर शामगढ़ थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने ग्राम इंगरखेड़ी में दबिश दी। पुलिस के अनुसार, एक घर के बाड़े में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके पर नायब तहसीलदार और जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को बुलाया गया।

पुलिस ने 10 लाख रुपये का सामग्री जब्त की

बता दें कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से नकली दूध बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। जिसमें 25-25 किलोग्राम वजन वाले मिल्क पाउडर के छह कट्टे, 15-15 लीटर क्षमता वाले वनस्पति के पांच टीन, 14 खाली टीन और यूरिया के चार कट्टे शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एक फिल्टर मिक्सर इलेक्ट्रॉनिक मशीन, गैस भट्ठा, एचपी कंपनी की गैस टंकी, डीप फ्रीजर, स्टील की कोठी, इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और पानी की मोटर भी जब्त की गई।

इसके साथ ही.. पुलिस को मौके से 40 लीटर क्षमता की एक प्लास्टिक केन में भरा लिक्विड सोप, दूध भरने वाली 10 खाली प्लास्टिक केन और दूध की जांच करने वाली दो इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भी मिलीं। कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने मौके से खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिये। सैंपल की कार्रवाई के बाद पुलिस ने बरामद सामग्री को विधिवत जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुये दो आरोपियों कृष्णपाल सिंह पिता बद्री सिंह और शिवराज सिंह पिता बद्री सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 272, 274, 275 और 110 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

नकली घी-दूध फैक्ट्री मामले फरार दो आरोपियों को भी दबोचा

बता दें कि मंदसौर जिले में नकली घी और दूध की फैक्ट्री पर छापेमार कार्रवाई के मामले में सुवासरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मंगलवार, 27 सितंबर 2026 को हुई कार्रवाई के मामले में फरार आरोपी पीरूसिंह और रामसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों के संबंध में भी पता लगा रही है। पुलिस ने इस मामले में भी नकली घी और दूध की फैक्ट्री से भारी मात्रा में सामग्री और उपकरण जब्त किये थे।

Continue reading on the app

Ekta Diwas Parade 2026: देशभर की पुलिस बढ़ाएगी देश की शान, PM Modi देंगे बड़ा संदेश!

Ekta Diwas Parade 2026: देशभर की पुलिस बढ़ाएगी देश की शान, PM Modi देंगे बड़ा संदेश! देशभर से तमाम राज्यों की पुलिस फोर्स परेड में हिस्सा लेगी। सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को एकता की शपथ दिलाई जाएगी। पहली बार एकता दिवस पर आम लोगों के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री मोदी सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर स्टेचू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और देश को संबोधित करते हुए एकता का संदेश देंगे। Police forces from various states across the country will participate in the grand parade to honor the armed forces, while a mass unity pledge will be administered to the public. For the first time, large-scale preparations have been made for the general public on National Unity Day, where Prime Minister Modi will pay tribute to Sardar Patel on his 151st birth anniversary at the Statue of Unity and address the nation with a message of solidarity. #RashtriyaEktaDiwas #NationalUnityDay2026 #PMModi #StatueOfUnity #SardarVallabhbhaiPatel #EktaDiwasParade #UnityPledge #IndianPolice #ArmedForces #IncredibleIndia ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

इंडिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए:न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जुरेल का शतक, आकाशदीप ने फिफ्टी लगाई

इंडिया ए ने क्राइस्टचर्च में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहली पारी में 346 रन बनाए। कप्तान ध्रुव जुरेल ने 171 गेंद पर 105 रन की पारी खेली। जुरेल ने 4 घंटे 7 मिनट बल्लेबाजी की। ध्रुव की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इंडिया ए ने रविवार सुबह 291/7 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उसने 55 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। जुरेल और आकाश दीप ने इंडिया को 300 पार पहुंचा एक समय इंडिया ए ने 137 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में धुव जुरेल ने 2 अहम साझेदारियां करके टीम को 300 पार पहुंचाया। जुरेल ने फर्स्ट क्लास करियर का 8वां शतक लगाया। जबकि, आकाश दीप ने 9वें नंबर पर 68 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास स्कोर बनाया। जुरेल ने 7वें विकेट के लिए मानव सुथार के साथ 97 गेंदों पर 62 रन जोड़े। फिर आकाश दीप के साथ 8वें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की। दोनों ने 142 गेंदों पर 75 रन जोड़े। पहले दिन पडिक्कल ने फिफ्टी लगाई मैच के पहले दिन ध्रुव जुरेल 99 रन पर नाबाद लौटे थे। जबकि, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल इस पारी में भी अपना खाता नहीं खोल सके। वे पहले ओवर में फ्रैजर शीट की चौथी गेंद पर आउट हो गए। -------------------------------------------- Sun, 01 Nov 2026 02:36:36

  Videos
See all

Breaking News: Noida में 50 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Anil Dujana Gang #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T02:42:09+00:00

AAJTAK 2 | RAMLILA MAIDAN | विपक्ष की महारैली, CJP का समर्थन..पर क्या शामिल होंगे ABHIJEET DIPKE?AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T02:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers