Responsive Scrollable Menu

Luxury MPV: मर्सडीज-बेंज ने भारत में रीलॉन्च की प्रीमियम लग्जरी एमपीवी V-Class, जानें फीचर्स

Luxury MPV: करीब चार साल के अंतराल के बाद मर्सडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने भारत में अपनी प्रीमियम लग्जरी MPV V-Class को फिर से लॉन्च कर दिया है। 2022 में बंद होने के बाद, वैश्विक अपडेट (2023) के साथ अब यह भारत में केवल AMG Line ट्रिम में उपलब्ध है। कंपनी के अनुसार इसका स्थानीय उत्पादन पुणे प्लांट में किया जाएगा। शॉफर-ड्रिवन लग्जरी वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह वापसी प्रीमियम MPV सेगमेंट में नए अवसरों का संकेत देती है।

केबिन और कम्फर्ट
V-Class का बड़ा आकार सीधे इसके शानदार केबिन में झलकता है। इसमें चार-सीटर और छह-सीटर लेआउट का विकल्प मिलता है।

चार-सीटर वर्जन: आमने-सामने सीट्स, एक्सटेंडेबल लेग सपोर्ट, वेंटिलेशन, हीटिंग और मसाज फंक्शन।
छह-सीटर वर्जन: सभी सीट्स फॉरवर्ड-फेसिंग कैप्टन सीट्स, ज्यादा व्यावहारिक लेआउट।

अन्य फीचर्स में प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, ऊंची रूफलाइन, विंडो ब्लाइंड्स, रियर AC वेंट्स, दो 12.3-इंच डिजिटल स्क्रीन और AMG बैजिंग शामिल हैं।

प्रीमियम फीचर्स
भारत में V-Class केवल AMG Line वेरिएंट में आती है, जिसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस कनेक्टिविटी, 15-स्पीकर Burmester साउंड सिस्टम, MBUX इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग और एडैप्टिव एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

डिजाइन और डायमेंशन
Extended Wheelbase (3,430 मिमी) और करीब 5.4 मीटर लंबाई के साथ इसकी सड़क पर दमदार मौजूदगी है। AMG Line में स्टार-पैटर्न ग्रिल, मल्टीबीम LED हेडलैंप, 18-इंच अलॉय व्हील्स, पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स और स्प्लिट टेलगेट जैसे एलिमेंट्स मिलते हैं।

इंजन ऑप्शन
पहली बार भारत में इसे पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों के साथ पेश किया गया है। 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (माइल्ड-हाइब्रिड) और 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

मुकाबला और डिलीवरी 
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Lexus LM, Toyota Vellfire और MG M9 जैसी लग्जरी MPV से होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी मार्च के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Nexa Outlet: देश में बढ़ रहे मारुति सुजुकी के आउटलेट, जानें क्या है कंपनी का फ्यूचर प्लान?

Nexa Outlet: देश के छोटे शहरों में अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हरियाणा के खरखोदा स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के पास 200वां Nexa Studio आउटलेट शुरू किया है। इस नए उद्घाटन के साथ कंपनी का Nexa नेटवर्क देशभर के 530 शहरों में 740 आउटलेट्स तक पहुंच गया है।

क्या है Nexa Studio?
Nexa Studio, कंपनी के प्रीमियम शोरूम डिविजन Nexa का एक कॉम्पैक्ट वर्जन है। इसे खास तौर पर टियर-2, टियर-3 शहरों और छोटे कस्बों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां फुल-फ्लेज्ड Nexa शोरूम खोलना संभव नहीं होता। ये स्टूडियो आउटलेट्स ‘ऑल-इन-वन’ टचपॉइंट की तरह काम करते हैं, जहां ग्राहक सेल्स, आफ्टर-सेल्स सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा एक ही जगह पर पा सकते हैं। इससे कंपनी कम निवेश में ज्यादा शहरों तक पहुंच बना पा रही है।

FY2031 तक बड़ा लक्ष्य
मारुति सुजुकी का लक्ष्य FY2031 तक 600 Nexa Studio आउटलेट्स स्थापित करने का है। कंपनी का मानना है कि छोटे शहरों में प्रीमियम कार खरीदने की इच्छा तेजी से बढ़ रही है।

ई-विटारा पर खास फोकस
हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Suzuki e Vitara कंपनी के लिए बेहद अहम मॉडल है। यह ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक कार है और कंपनी इसे प्रतिस्पर्धी कीमतों व Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम के साथ पेश कर रही है। कंपनी के अनुसार, टियर-2 और टियर-3 शहरों से लगभग 10 प्रतिशत ईवी बिक्री आती है। ऐसे में मजबूत नेटवर्क के बिना संभावित ग्राहकों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

Nexa पोर्टफोलियो
फिलहाल Nexa शोरूम में Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Jimny, Maruti Suzuki Grand Vitara और Maruti Suzuki Invicto जैसे मॉडल्स बेचे जाते हैं। मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा कि छोटे शहरों में प्रीमियम कार अनुभव की मांग बढ़ रही है और Nexa Studio के जरिए कंपनी इसी जरूरत को पूरा करना चाहती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

भारत के सुरक्षा बेड़े में शामिल होंगे रूस के 5 नए S-400 स्क्वाड्रन, चल रही खरीदी की प्रक्रिया

भारत में अपने सुरक्षा बड़े को और भी मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठा लिए हैं। वो रूस से पांच नए एस 400 स्क्वाड्रन खरीदने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और रक्षा मंत्रालय जल्द ही इसे आगे बढ़ाने वाला है। तहसील पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के समय S … Tue, 03 Mar 2026 08:16:17 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान Vs 11 देश में महायुद्ध, देखिए तस्वीरें |Khamenei Death |Trump |War news #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T03:30:57+00:00

Iran Israel War : सऊदी के रियाद में US दूतावास पर ईरान का अटैक Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T03:30:34+00:00

Breaking News Live : देश -दुनिया की बड़ी खबरें देखें Sushant Sinha के साथ | Iran Israel War |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T03:27:47+00:00

Iran Israel War | ईरान के हमले से सऊदी अरब में हाहाकार! | Khamenei | Iran | USA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T03:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers