Responsive Scrollable Menu

केरल चुनाव का डर! सबरीमाला विवाद में बैकफुट पर आए पिनाराई विजयन, महिलाओं की एंट्री को लेकर TDB ने बदला रुख

सबरीमला मंदिर में महिलाओं की एंट्री के फैसले का बहुत व्यापक विरोध हुआ था. श्रद्धालुओं के एक बहुत बड़े वर्ग ने इसका तीखा विरोध किया था. इसका सीधा असर 2019 के लोकसभा चुनाव पर पड़ा था. सीपीआई-एम के नेतृत्व वाली सरकार को तब भारी सियासी नुकसान उठाना पडा था. उस वक्त सीएम विजयन महिलाओं के समर्थन में खुलकर सामने आए थे. उन्होंने कैंपेन भी चलाया था.

Continue reading on the app

Bank Holiday Tomorrow: कल बैंक खुलेगा या रहेगा बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Tomorrow: होली नजदीक है और अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, लेकिन ये नहीं मालूम है कि कल बैंक खुला रहेगा या नहीं तो ये खबर आपके लिए है. वैसे तो फरवरी के आखिरी दिन से ही बैंकों में लंबी छुट्टियों का दौर शुरू हो चुका है. अब त्योहार पर क्या रहेगी स्थिती इसके लिए छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.   

होली पर कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

होली अलग-अलग राज्यों में अलग तिथियों पर मनाई जा रही है, इसलिए बैंक अवकाश भी शहरों के अनुसार तय किए गए हैं.

  • 2 मार्च (होलिका दहन): इस दिन लखनऊ और कानपुर में बैंक बंद रहेंगे. बाकी शहरों में सामान्य कामकाज होगा.
  • 3 मार्च (धुलेंडी और डोल जात्रा): बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अन्य शहरों में स्थिति स्थानीय प्रशासन के आदेश पर निर्भर करेगी.
  • 4 मार्च (मुख्य होली): अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग और शिमला सहित देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे.

मार्च 2026: बैंक छुट्टियों की लिस्ट

तारीख दिन छुट्टी का कारण कहां बंद रहेंगे बैंक
1 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
2 मार्च सोमवार होलिका दहन कानपुर, लखनऊ
3 मार्च मंगलवार होली 15 राज्यों के शहर
4 मार्च बुधवार होली / धुलेटी / याओसांग (दूसरा दिन) 17 राज्यों के शहर
8 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
13 मार्च शुक्रवार चापचर कुट आइजोल
14 मार्च शनिवार दूसरा शनिवार सभी शहर
15 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
17 मार्च मंगलवार शब-ए-कद्र जम्मू और श्रीनगर
19 मार्च गुरुवार गुड़ी पड़वा / उगादी / नवरात्रि की शुरुआत 11 राज्यों के शहर
20 मार्च शुक्रवार ईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा 5 राज्यों के शहर
21 मार्च शनिवार रमजान ईद और सरहुल सभी शहर
22 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
26 मार्च गुरुवार श्री रामनवमी 13 राज्यों के शहर
27 मार्च शुक्रवार श्री राम नवमी 6 राज्यों के शहर
28 मार्च शनिवार चौथा शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार लिखा है, पर यह चौथा है) सभी शहर
29 मार्च रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी शहर
31 मार्च मंगलवार श्री महावीर जयंती 15 राज्यों के शहर

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिलों का भुगतान कर सकते हैं और एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं.

चूंकि हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए घर से निकलने से पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपने शहर की स्थिति जरूर जांच लें. अगर कोई बड़ा चेक क्लियर करवाना है या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, तो उसे छुट्टियों के बाद के लिए प्लान करना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday in March 2026: कब है होली की सरकारी छुट्टी? घर से निकलने से पहले पढ़ लें मार्च में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

 

Continue reading on the app

  Sports

370 दिन के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, अब इस बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 4 मार्च से नए रेट लागू

मार्च में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में प्राइवेट सेक्टर का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी शामिल हो गया है। नए रेट 4 मार्च 2026 से लागू हो चुके हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 3% से लेकर 7.20% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को … Wed, 04 Mar 2026 20:51:39 GMT

  Videos
See all

देश की सुरक्षा पर बोले BJP प्रवक्ता #goonj #iranisraelwar #warnews #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T15:37:47+00:00

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद किए जाने पर क्या असर होगा? #goonj #iranisraelwar #warnews #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T15:38:25+00:00

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 के बाद जरूर करें ये काम, बदल जाएगी किस्मत! Grahan 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T15:45:05+00:00

Mahamandaleshwar Hemangi Sakhi | हिमांगी सखी को सताने वाले वो 'अपराधी' कौन? Dharma Sankat | Sanatan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T15:38:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers