Responsive Scrollable Menu

कर से लेकर दिवालियापन सुधारों तक, हर सेक्टर में व्यापार में आसानी को मजबूत कर रही सरकार: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार टैक्स सिस्टम के आधुनिकीकरण लेकर दिवालियापन सुधारों तक, हर सेक्टर में व्यापार में आसानी को मजबूत कर रही है।

इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग, युवा आबादी, बड़ा निवेश और तेजी से बढ़ता डिजिटलीकरण है। यह हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा, नीति सरलीकरण से लेकर उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) तक, रसद आधुनिकीकरण से लेकर कर और दिवालियापन सुधारों तक, हम हर क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को मजबूत कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने दोनों देशों के सीईओ को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों की सरकारें फ्रेमवर्क बनाने का काम कर सकती हैं, लेकिन हकीकत में उसे जमीन पर उतारने का काम आपका ही है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था संयुक्त रूप से 6 ट्रिलियन डॉलर के अधिक की है। दोनों देश की असली ताकत साझा उद्देश्यों में हैं।

पीएम ने सुझाव देते हुए कहा कि क्लीन एनर्जी दोनों देशों की प्राथमिकता है। आज हमने न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया है।

भारत और कनाडा ने 2.6 अरब डॉलर की यूरेनियम डील साइन की है। इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में मील का पत्थर माना जा रहा है।

यूरेनियम समझौता भारत को अपने नागरिक न्यूक्लियर एनर्जी कार्यक्रम के लिए ईंधन की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि यह समझौता स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा।

उन्होंने छोटे मॉड्यूलर रिएटर्स और एडवांस न्यूक्लियर रिएटर्स जैसी नई टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई।

यूरेनियम समझौते के साथ-साथ, भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत में तेजी लाने का फैसला किया।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नोएडा एक्सप्रेसवे पर कौन फेंक रहा लाशें, 24 घंटे में मिलीं इतनी डेडबॉडी

Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अपनी रफ्तार या कनेक्टिविटी के लिए नहीं बल्कि यहां मिल रही लाशों की वजह से. जी हां नोएडा एक्सप्रेसवे पर इन दिनों अंजान शव मिल रहे हैं. इन शवों के मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. दरअसल  थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पहली घटना सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में सामने आई, जहां एक ट्रक चालक का खून से सना शव सड़क किनारे पड़ा मिला. इसके कुछ ही घंटों बाद मॉल के सामने सर्विस रोड पर एक युवती की लाश बरामद हुई. लगातार हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और गश्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल है कि आखिर ये शव कौन फेंक रहा है. 

सेक्टर-135 में चालक की हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-135 के सुनसान डूब क्षेत्र में 45 वर्षीय ट्रक चालक का शव स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.

प्रारंभिक जांच में पुलिस रंजिश या आपसी विवाद के एंगल से मामले को देख रही है. मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो मिक्सर प्लांट में चालक था। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई.

सर्विस रोड पर मिली युवती की लाश

पहली घटना के कुछ घंटों बाद ही थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात सामने आई. मॉल के सामने सर्विस रोड पर राहगीरों ने एक युवती का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने फॉरेंसिक जांच शुरू की.

युवती की पहचान कविता के रूप में हुई है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया. पुलिस एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस की कार्रवाई और बयान

गौतम बुद्ध नगर के ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल दोनों मामलों के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

सुरक्षा पर उठते सवाल

एक ही थाना क्षेत्र में कम समय में दो शव मिलने से स्थानीय लोगों में भय और बेचैनी है. खासकर एक्सप्रेसवे से सटे सुनसान डूब क्षेत्र और सर्विस रोड को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

यह भी पढ़ें - Crime News: पति और माता-पिता के साथ मिलकर महिला ने पूर्व प्रेमी को मारा, अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल? ये है ICC का नियम

SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल है. लेकिन, अगर ये मुकाबला रद्द हो गया तो क्या होगा? उस सूरत में कौन खेलेगा फाइनल? Mon, 02 Mar 2026 21:25:07 +0530

  Videos
See all

"मेरे पास मातम मनाने की कोई वजह नहीं है" | #israeliranwar #middleeastconflict #amanchopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:00:16+00:00

Iran America War Update: खामेनेई साहब को शहादत मंजूर थी झुकना नहीं। N18G | Khamenei | Iran War |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:10:00+00:00

Israel Iran War Update: टेरर में ट्रंप ? Khamenei | Netanyahu | Donald Trump | World War 3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:00:09+00:00

गुस्से में Iran! अब America से HyperSonic Missiles में होगी बात | US Iran Tension | World War 3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T16:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers