नोएडा एक्सप्रेसवे पर कौन फेंक रहा लाशें, 24 घंटे में मिलीं इतनी डेडबॉडी
Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेसवे इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अपनी रफ्तार या कनेक्टिविटी के लिए नहीं बल्कि यहां मिल रही लाशों की वजह से. जी हां नोएडा एक्सप्रेसवे पर इन दिनों अंजान शव मिल रहे हैं. इन शवों के मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. दरअसल थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पहली घटना सेक्टर-135 के डूब क्षेत्र में सामने आई, जहां एक ट्रक चालक का खून से सना शव सड़क किनारे पड़ा मिला. इसके कुछ ही घंटों बाद मॉल के सामने सर्विस रोड पर एक युवती की लाश बरामद हुई. लगातार हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और गश्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल है कि आखिर ये शव कौन फेंक रहा है.
सेक्टर-135 में चालक की हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-135 के सुनसान डूब क्षेत्र में 45 वर्षीय ट्रक चालक का शव स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.
प्रारंभिक जांच में पुलिस रंजिश या आपसी विवाद के एंगल से मामले को देख रही है. मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है, जो मिक्सर प्लांट में चालक था। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई.
सर्विस रोड पर मिली युवती की लाश
पहली घटना के कुछ घंटों बाद ही थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात सामने आई. मॉल के सामने सर्विस रोड पर राहगीरों ने एक युवती का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने फॉरेंसिक जांच शुरू की.
युवती की पहचान कविता के रूप में हुई है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया. पुलिस एक्सप्रेसवे और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है.
पुलिस की कार्रवाई और बयान
गौतम बुद्ध नगर के ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल दोनों मामलों के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.
पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
सुरक्षा पर उठते सवाल
एक ही थाना क्षेत्र में कम समय में दो शव मिलने से स्थानीय लोगों में भय और बेचैनी है. खासकर एक्सप्रेसवे से सटे सुनसान डूब क्षेत्र और सर्विस रोड को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं. लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजों का इंतजार है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
यह भी पढ़ें - Crime News: पति और माता-पिता के साथ मिलकर महिला ने पूर्व प्रेमी को मारा, अश्लील वीडियो दिखाकर कर रहा था ब्लैकमेल
Holi 2026: होली पर महंगी फ्लाइट से बचना है? इन 6 स्मार्ट तरीकों से पाएं सस्ती और कन्फर्म टिकट
Holi 2026: होली का त्योहार नजदीक आते ही बड़े शहरों से अपने घर जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगती है. खासकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों से फ्लाइट की डिमांड अचानक बढ़ जाती है. इसका असर सीधा टिकट की कीमतों और उपलब्धता पर पड़ता है. कई बार किराया दोगुना तक हो जाता है और सीटें भी जल्दी भर जाती हैं.
अगर आप भी अब तक टिकट बुक नहीं कर पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और समझदारी भरे तरीके अपनाकर आप अब भी सस्ती और कन्फर्म टिकट हासिल कर सकते हैं.
फ्लाइट के लिए अपनाएं 6 स्मार्ट तरीके
- सबसे पहले, पास के एयरपोर्ट को भी अपने विकल्प में शामिल करें. अगर आपकी सीधी फ्लाइट महंगी है या फुल हो चुकी है, तो नजदीकी शहर के लिए फ्लाइट देखें. कई बार आसपास के एयरपोर्ट के लिए किराया 30 से 40 फीसदी तक कम मिल जाता है. वहां से आप ट्रेन या कैब के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.
- यात्रा की तारीख और समय पर ध्यान दें. त्योहार से ठीक पहले और वीकेंड पर किराया सबसे ज्यादा होता है. कोशिश करें कि मंगलवार या बुधवार जैसे मिड-वीक दिन चुनें. इसके अलावा सुबह 5 से 7 बजे या देर रात की फ्लाइट्स अक्सर सस्ती मिलती हैं.
- कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प चुनें. डायरेक्ट फ्लाइट जल्दी भर जाती हैं और उनका किराया भी ज्यादा होता है. कनेक्टिंग फ्लाइट में समय थोड़ा ज्यादा लग सकता है, लेकिन टिकट सस्ती मिल सकती है और सीट मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है.
- एयरलाइंस की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. त्योहार के समय अतिरिक्त फ्लाइट्स जोड़ी जाती हैं. फेयर अलर्ट सेट करने से नई सीट या ऑफर की जानकारी तुरंत मिल सकती है.
- वेटलिस्ट या स्टैंडबाय विकल्प को नजरअंदाज न करें. कई यात्री आखिरी समय में टिकट रद्द कर देते हैं, जिससे सीट खाली हो सकती है.
होली के दिन भी कर सकते हैं यात्रा
अगर संभव हो तो होली के दिन ही यात्रा करने पर भी विचार करें. उस दिन भीड़ कम होती है और किराया भी अपेक्षाकृत सस्ता मिल सकता है. थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग से आप महंगे किराए से बचते हुए अपने परिवार के साथ होली मना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: होली में नहीं मिल रहा ट्रेन टिकट? ऐसे पहुंचें घर, रेलवे ने बताया आसान रास्ता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















