मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। इजराइली अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खमने की जान चली जाने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी उथल-पुथल मच चुकी है। लेकिन इस घटना का सबसे बड़ा असर अब पाकिस्तान में दिख रहा है। दरअसल पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा हिंसा कराची में देखी गई। जहां हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। यह लोग अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगा रहे थे और देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया।
कराची में अमेरिकी काउंसलेट की ओर बढ़ रही भीड़ ने रास्ते में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी सुल्तानाबाद से माई कोलाची रोड होते हुए आगे बढ़ रहे थे। हालात इतने बेकाबू हो गए कि सुरक्षा बलों को भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भीड़ काबू में नहीं आई। तो वही रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची में स्थिति तब और बिगड़ गई जब अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग खोल दी। इस झड़प में कई पाकिस्तानियों की जान चली गई। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर हमले शुरू कर दिए।
इस हिंसा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती गई और कराची में ही 16 लोगों की जान जाने की खबर सामने आ चुकी है। लेकिन मामला सिर्फ कराची तक सीमित नहीं रहा। पाकिस्तान के अन्य शहरों में भी खामनेई की मौत के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हुए। लाहौर, इस्लामाबाद और उत्तरी क्षेत्रों में भी लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध किया। अब सबसे ज्यादा चौंकाने वाली घटना सामने आई पीओके के गिलगिट बाल्टिस्तान इलाके से। पीओके भारत का हिस्सा है लेकिन पाकिस्तान वहां जबरन कब्जा किया है। लेकिन पीओके के शिया बहुल शहर स्कारदू में प्रदर्शन देखे गए। गुस्साई भीड़ ने कई सरकारी और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को निशाना बनाया। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में आग भी लगा दी और बता दिया कि पाकिस्तान की सेना कितनी लाचार है वहां पे। बताया जा रहा है कि जिस दफ्तर को निशाना बनाया गया वो था यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप इन इंडिया एंड पाकिस्तान यानी कि यूएन एमओजीआईपी का कार्यालय।
Continue reading on the app
2 मार्च 2026 को बॉलीवुड की दुनिया युद्ध की चिंताओं और नई फिल्मों के उत्साह के बीच बंटी नजर आई। जहाँ कई सितारे खाड़ी देशों में फंसे होने के कारण सुर्खियों में रहे, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बड़े धमाकों की तैयारी शुरू हो गई है।
............................................................................................................
मिडल ईस्ट जंग के बीच दुबई में फंसे सितारे
ईरान-इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव और दुबई/अबू धाबी का
एयरस्पेस बंद होने के कारण कई भारतीय सितारे वहां फंस गए हैं
सोनल चौहान: 'जन्नत' फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी से सुरक्षित भारत वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है
उन्होंने बताया कि फ्लाइट्स रद्द होने के कारण वे वहां अटक गई हैं
ईशा गुप्ता: एक्ट्रेस अबू धाबी में फंसी हुई हैं। उन्होंने प्रशंसकों को
बताया कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन स्थिति काफी डरावनी है।
अजीत कुमार: तमिल सुपरस्टार भी अपनी रेसिंग कमिटमेंट्स के चलते
दुबई में थे और फिलहाल फ्लाइट्स न होने के कारण वहीं रुके हुए हैं
अन्य सितारे: साउथ एक्टर विष्णु मांचू और बंगाली एक्ट्रेस
सुभाश्री गांगुली के भी वहां फंसे होने की खबर है
............................................................................................................
'एस्पिरेंट्स सीजन 3' की रिलीज डेट घोषित
UPSC और दोस्ती की मशहूर कहानी 'Aspirants'
अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है
रिलीज: 13 मार्च 2026 को Amazon Prime Video पर।
इस बार नवीन कस्तूरिया (DM अभिलाष) और सनी हिंदुजा
(संदीप भैया) के बीच एक बड़ा वैचारिक टकराव देखने को मिलेगा
............................................................................................................
डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर की 'जब खुली किताब' का ट्रेलर जारी
दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की
फिल्म 'Jab Khuli Kitaab' का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है
यह फिल्म 50 साल की शादी के बाद तलाक और एक
पुराने रहस्य के उजागर होने की दिलचस्प कहानी है
यह फिल्म 6 मार्च 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी
फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी वकील की भूमिका में हैं
............................................................................................................
अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ को किया बर्थडे विश
आज टाइगर श्रॉफ का जन्मदिन है। अक्षय कुमार ने
उन्हें अपने "छोटे भाई" की तरह बताया और
'बड़े मियां छोटे मियां' की एक फोटो शेयर
कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
............................................................................................................
Continue reading on the app