Responsive Scrollable Menu

इस ODI सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे रोहित-विराट, BCCI ने जारी किया आधिकारिक शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया जून महीने में अपने घर पर एक नई चुनौती के लिए तैयार होगी। टीम इंडिया आईपीएल 2026 के बाद जून महीने में अपने घर पर क नई चुनौती के लिए तैयार होगी। इस बार टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान से होने जा रहा है जो कई मायने में खास होने वाला है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखेंगे। 

टीम इंडिया ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ कई बार आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप जैसे बड़े मंचों पर वनडे मुकाबले खेले हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आज तक कोई भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली गई है। यही कारण है कि जून 2026 में होने वाली ये तीन मैचों की वनडे सीरीज इतिहास में पहली बार दर्ज होगी।  

वहीं इस दौरान एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से 10 जून के बीत दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच ये सिर्फ दूसरा टेस्ट मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक ही टेस्ट खेला गया था, जो साल 2018 में हुआ था। यही नहीं 2018 का ये टेस्ट अफगानिस्तान क्रिकेट इतिहास का पहला टेस्ट भी था। 

इस टेस्ट मैच के बाद दोनों के बीच 14 जून सेऐतिहासिक वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। जिसकापहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच लखनऊ में और तीसरा मुकाबला चेन्नई में आयोजित होगा। ये सीरीज अफगानिस्तान टीम के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकती है। इसका कारण है कि अफगानिस्तान को दुनिया की मजबूत टीमों में से एक भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलने का मौका मिलेगा। 

भारत- अफगानिस्तान वनडे सीरीज
पहला वनडे- 14 जून 2026, धर्मशाला
दूसरा वनडे- 17 जून 2026, लखनऊ
तीसरा वनडे- 20 जून 2026, चेन्नई

वहीं टीम इंडिया के लिए ये सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों की दिशा में पहला कदम मानी जा रही है। 

Continue reading on the app

Bollywood का ईरानी कनेक्शन! Elnaaz Norouzi- Boman Irani से लेकर John Abraham तक, इन सितारों की रगों में दौड़ता है फारसी खून

ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने रविवार को सोशल मीडिया पर ईरानी नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर खुशी जताई, जिससे वह चर्चा का विषय बन गईं। US, इज़राइल और ईरान विवाद के बीच, ईरान में जन्मे कई बॉलीवुड एक्टर भी चर्चा में आ गए हैं। हम आपको बता रहे हैं कि एलनाज नोरौजी के अलावा बॉलीवुड में और कौन-कौन ईरानी मूल के एक्टर हैं। साथ ही, ईरानी मूल के कई हिंदी फिल्म एक्टर के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।

ईरान में जन्मे कलाकार (Iranian-born Actors)

एलनाज़ नोरौज़ी (Elnaaz Norouzi)

ईरान के तेहरान में जन्मीं एलनाज़ पिछले 9 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्हें नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' (Sacred Games) में 'जोया' के किरदार से बड़ी पहचान मिली। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डांसिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में खामेनेई की मौत पर उनके बेबाक बयान ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

मंदाना करीमी (Mandana Karimi)

मंदाना भी ईरान की रहने वाली हैं। एक सफल मॉडल के रूप में करियर शुरू करने वाली मंदाना ने 'क्या कूल हैं हम 3' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' के ज़रिए घर-घर में मशहूर हुईं।

सज्जाद डेलैफ्रूज (Sajjad Delafrooz)

ईरान के इस अभिनेता ने बॉलीवुड में 'खलनायक' के रूप में अपनी धाक जमाई है। उन्हें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में खूंखार विलेन 'अबू उस्मान' के किरदार में देखा गया था। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में भी नज़र आ चुके हैं।

ईरानी मूल के दिग्गज सितारे (Actors with Iranian Roots)

जॉन अब्राहम (John Abraham)

कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड के 'हंक' जॉन अब्राहम का ईरान से गहरा रिश्ता है। जॉन के पिता केरल के मलयाली सीरियन क्रिश्चियन हैं, लेकिन उनकी माँ फिरोजा ईरानी एक पारसी (Zoroastrian) परिवार से हैं जिनका ताल्लुक ईरान से है। जॉन का फारसी नाम 'फरहान' भी है।

बोमन ईरानी (Boman Irani)

हिंदी सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल अभिनेताओं में से एक बोमन ईरानी का जन्म मुंबई के एक ईरानी पारसी परिवार में हुआ था। उनके पूर्वज ईरान से भारत आए थे। उन्होंने हमेशा अपनी विरासत और पारसी संस्कृति को गर्व से दुनिया के सामने रखा है।

इसे भी पढ़ें: Aspirants Season 3 | संदीप भैया बनाम अभिलाष! 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर मचेगा घमासान, जारी हुआ नया पोस्टर

 

आगा (Agha) - पुरानी यादें

1935 से 1986 के बीच हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन रहे 'आगा' भी ईरानी मूल के थे। उनके पिता ईरान से भारत आकर पुणे में बस गए थे। आगा ने करीब 300 फिल्मों में काम किया था और उन्हें फिल्म 'शोले' के गाने 'महबूबा महबूबा' में भी देखा गया था।

इसे भी पढ़ें: क्या Zendaya और Tom Holland ने कर ली है शादी? रेड कार्पेट पर स्टाइलिस्ट के 'खुलासे' ने फैंस को चौंकाया

 

कला की कोई सीमा नहीं

आज जब ईरान और इज़राइल के बीच बारूद बरस रहा है, तब इन कलाकारों की मौजूदगी यह याद दिलाती है कि कला और सिनेमा देशों की सीमाओं और युद्धों से कहीं ऊपर हैं। बॉलीवुड ने हमेशा से बाहरी प्रतिभाओं को बाहें फैलाकर स्वीकार किया है। 

Continue reading on the app

  Sports

पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी को घेरा, लगाए कई गंभीर आरोप, सरकारी कर्मचारियों से 7वें वेतन आयोग का किया वादा

मथुरापुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मथुरापुर से ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भतीजावाद को लेकर TMC सरकार को आड़े हाथों लिया और वादा किया कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो … Mon, 02 Mar 2026 16:41:02 GMT

  Videos
See all

Delhi Fire News: धुएं का गुबार, इलाके में हड़कंप | Netaji Subhash Vihar | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:40:00+00:00

दिल्ली के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पुलिस मौजूद | #delhischoolnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:40:24+00:00

Israel PM Benjamin Netanyahu से जुड़ी बड़ी ख़बर #iranisraelwar2026 #viral #ytshorts #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:37:06+00:00

Iran-Israel War 2026 Update:Israel PM Benjamin Netanyahu के Ofiice पर हमला #viral #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T11:44:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers