Ammy Virk: UAE संकट में फंसा परिवार, बेबस हुए एमी विर्क! 6 साल की बेटी बोली- 'पापा कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे...'
Ammy Virk: पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनका परिवार जो संयुक्त अरब अमीरात में (UAE) है, वे वहां हमले जैसे हालातों के बीच संकट में है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी वहां रहते हैं और इस संकट की घड़ी में वे बेहद चिंतितच हैं।
बेटी का मैसेज पढ़ इमोशनल हुए एमी विर्क
अमरीक सिंह उर्फ एमी विर्क ने 2 मार्च को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "UAE के हालातों ने मेरे दिल को झकझोर कर रख दिया है। मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहां हैं, और एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में भावुक और चिंतित महसूस न करना असंभव है। 'पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं एक मजबूत लड़की हूं पापा, चिंता मत करो' - यह वह बात नहीं है जो एक पिता सुनना चाहता है।"
सिंगर ने कहा कि मौजूदा हालात से जुड़ी हर खबर उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ उनका परिवार ही नहीं, बल्कि कई और परिवार इसी तरह के डर और बेचैनी से गुजर रहे होंगे।
शांति की अपील और UAE प्रशासन का आभार
एमी विर्क ने संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और प्रशासन का आभार जताते हुए लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वहां की अथॉरिटीज लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने सभी के लिए शांति, स्थिरता और सुरक्षित माहौल की प्रार्थना की।
Farrhana Bhatt: ‘बिग बॉस 19’ की फरहाना ने खामेनेई के निधन पर जताया दुख, कहा - मसीहा हमारे दिलों में जिंदा…अब हो रही ट्रोल
Farrhana Bhatt On Khamenei Death: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फरहाना भट्ट ईरान के सुप्रीम नेता Ali Khamenei के निधन पर अपनी भावुक प्रतिक्रिया को लेकर सुर्खियों में हैं। अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। फरहाना भट्ट ने इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कहा कि खामेनेई मसीहा हैं, जिससे सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं।
खामेनेई के निधन पर जताया शोक
28 फरवरी 2026 को हुए हमले में अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आई। इस खबर के बाद कई जगहों पर लोग सड़कों पर उतर आए।
फरहाना भट्ट ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि खामेनेई ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।” फरहाना ने यह भी बताया कि खबर सुनने के बाद वे काफी भावुक हो गई थी और सेहरी के बाद से सो नहीं पाई।
‘मसीहा’ कहने पर बढ़ा विवाद
अपने बयान में फरहाना ने कहा कि कई लोगों के लिए खामेनेई एक “मसीहा” जैसे थे। यही बात सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गई।
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कुछ लोगों ने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को अंतरराष्ट्रीय और संवेदनशील मुद्दों पर बोलते समय पूरी जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए।
यह भी पढ़े - Battle of Galwan: सलमान खान ने पिता सलीम की खराब तबीयत के बीच उठाया बड़ा कदम! अस्पताल के पास करेंगे शूटिंग
सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग
Meet Farrhana Bhatt, Indian actresses and TV Model
— Chota Don (@choga_don) March 2, 2026
>Born in Srinagar
>Got fame by movie "Laila Majnu"
>Runner-up of Big Boss 19
>Did webseries "The Freelancer"
Did everything that she could not do under #Khameni 's rule but still has the audacity to call Khameni as Maseeha. Sad… pic.twitter.com/v06JtQYYU7
कई नेटिजन्स ने फरहाना को ट्रोल करते हुए लिखा कि ऐसे मामलों में सभी पीड़ितों के पक्ष को भी समझना जरूरी है। कुछ यूजर्स ने निजी टिप्पणियां भी की, जिससे बहस और तेज हो गई। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने फरहाना के बयान को उनकी निजी भावना बताया और उनका समर्थन किया।
भावुक हुई अभिनेत्री
फरहाना ने कहा कि नमाज पढ़ते समय वे बेहद दुखी थी और यह घटना उन्हें अंदर तक झकझोर गई। उनके मुताबिक, इस खबर से कई लोग भावनात्मक रूप से प्रभावित हुए हैं।
वर्कफ्रंट पर एक नजर
फरहाना भट्ट रियलिटी शो Bigg Boss 19 की रनर-अप रही थी। शो के बाद वह म्यूजिक वीडियो ‘यहीं गुजार दूं’ में गायक अमाल के साथ दिखाई दी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'Laila Majnu' से की थी। इसके अलावा वह फिल्म 'Singham Again' में भी छोटी भूमिका में नजर आ चुकी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)



