Responsive Scrollable Menu

मिडिल ईस्ट तनाव का असर- पाकिस्तान शेयर बाजार 10% टूटा:KSE-30 इंडेक्स में 5000 अंक की गिरावट, 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी

पाकिस्तान के शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को बड़ी गिरावट है। बाजार खुलते ही KSE-30 इंडेक्स 9.6% गिर गया। भारी बिकवाली के चलते मार्केट में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी यानी लोअर सर्किट लग गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ जारी विवाद का सीधा असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा है। कारोबार के दौरान KSE-30 इंडेक्स करीब 5000 अंक टूटकर 46,000 के स्तर पर आ गया। ईरान पर हमलों के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध का खतरा है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान में ईरान के समर्थन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। रविवार को कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ हुई झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। देश के बिगड़ते हालातों ने निवेशकों को डरा दिया है। अफगानिस्तान बॉर्डर पर भी तनाव बढ़ा मिडिल ईस्ट के अलावा पाकिस्तान के अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ भी रिश्ते बिगड़ रहे हैं। सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण देश की अर्थव्यवस्था और बाजार पर दबाव बढ़ गया है। जानकारों का कहना है कि जब तक राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर शांति नहीं होती, बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी। भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में सुस्ती पाकिस्तान ही नहीं, आज वैश्विक बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिली। एशियाई बाजारों में औसतन 1.3% की गिरावट रही, जबकि अमेरिकी फ्यूचर्स 0.6% नीचे ट्रेड कर रहे थे। भारतीय शेयर बाजार में भी 1% से ज्यादा की गिरावट है। एक्सपर्ट की राय: तनाव ने बिगाड़ा खेल कराची स्थित ब्रोकरेज फर्म आरिफ हबीब के इंटरनेशनल इक्विटी सेल्स हेड बिलाल खान ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति और पाकिस्तान के भीतर हो रहे ईरान समर्थक प्रदर्शनों ने बाजार को पूरी तरह से नीचे धकेल दिया है। हिंसक प्रदर्शनों के चलते विदेशी और स्थानीय निवेशक फिलहाल पैसा निकालने में ही भलाई समझ रहे हैं।

Continue reading on the app

रुठी परवीन बाबी को प्यार के लिए मनाते हैं अमिताभ, किशोर कुमार-लता मंगेशकर ने गाया, राजेश रोशन ने दिया म्युजिक

अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी ने कई हिट फिल्में दी हैं. इनमें से एक हिट फिल्म है 'खुद्दार' है. इस फिल्म में एक 5 मिनट 39 सेकेंड का एक गाना है. गाने में अमिताभ, परवीन को अलग-अलग भाषाओं में आई लव यू का मतलब बता रहे हैं और प्यार करने के लिए मना रहे हैं. गाने का नाम 'अंग्रेजी में कहते हैं' है. इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है. इसका म्युजिक राजेश रोशन ने दिया है. गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं. गाने में परवीन, अमिताभ से खफा-खफा दिखती हैं, लेकिन अमिताभ से केमेस्ट्री को मैच करती हैं. डांस करती हैं.

Continue reading on the app

  Sports

5 मार्च को CBSE बोर्ड 12वीं Psychology परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल जारी है। 5 मार्च गुरुवार को सायकोलॉजी का पेपर आयोजित होने वाला है। एग्जाम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं इसका समापन दोपहर 1:30 बजे होगा। परीक्षा से पहले छात्रों को एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और अन्य जानकारी होनी चाहिए। ताकि एग्जाम में उनका प्रदर्शन अच्छा हो। साइकोलॉजी के पेपर … Wed, 04 Mar 2026 23:53:06 GMT

  Videos
See all

Is the UK-US 'special relationship' in trouble? #US #UK #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T21:43:43+00:00

तेहरान के आसमान में सिर्फ धुआं #iranisraelwar #warnews #viral #israelattacksiran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T21:45:00+00:00

Holi Special: 50 Best Photos for Holi 2026 | होली की 50 सबसे खूबसूरत तस्वीरें! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T21:30:08+00:00

Holi Big News: CM Yogi का होली पर बड़ा तोहफा! | Yogi Adityanath Holi Announcement 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T22:00:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers