मिडिल ईस्ट संकट गहराया: तीन दिन से बंद दुबई एयरपोर्ट, 3,000 से अधिक फ्लाइट रद्द
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में हवाई यात्रा एक बार फिर बड़े संकट से गुजर रही है। सोमवार को भी सैकड़ों अतिरिक्त उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे वैश्विक हवाई यातायात में उथल-पुथल मची हुई है। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद पैदा हुए हालात ने लाखों यात्रियों को प्रभावित किया है और हजारों लोग अलग-अलग देशों के एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,239 उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी थीं। इससे पहले शनिवार को लगभग 2,800 और रविवार को 3,156 उड़ानें रद्द की गई थीं। ये आंकड़े फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट अवेयर ने जारी किए। वहीं फ्लाइट रेडार 24 के अनुसार सोमवार तक ईरान, इराक, कुवैत, इज़राइल, बहरीन, यूएई और कतर के ऊपर का हवाई क्षेत्र लगभग खाली नजर आ रहा था।
सबसे बड़ा झटका मध्य पूर्व के प्रमुख हवाई अड्डों को लगा है। दुबई, जो दुनिया का सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हब माना जाता है, तीसरे दिन भी बंद रहा। अबू धाबी और दोहा के एयरपोर्ट भी या तो पूरी तरह बंद रहे या बेहद सीमित सेवाओं के साथ संचालित हुए। कोविड-19 महामारी के बाद यह विमानन उद्योग के लिए सबसे बड़ा झटका बताया जा रहा है।
एयरलाइंस कंपनियों पर भी जबरदस्त दबाव देखा गया। एमिरेट्स ने सोमवार दोपहर 3 बजे (यूएई समय) तक दुबई से आने-जाने वाली सभी निर्धारित उड़ानें निलंबित कर दीं। एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी के लिए दोपहर 2 बजे तक सभी सेवाएं रोक दीं। कतर एयरवेज ने कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण उड़ान संचालन ही स्थगित कर दिया। इन तीनों एयरलाइंस ने मिलकर सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं।
संकट का असर भारत पर भी पड़ा। एयर इंडिया ने रविवार को दिल्ली, मुंबई और अमृतसर से यूरोप और उत्तरी अमेरिका जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दीं। यूरोप से लेकर एशिया तक कनेक्टिंग फ्लाइट्स बाधित होने से बाली से फ्रैंकफर्ट तक यात्री फंसे हुए हैं। रविवार को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली 100 फ्लाइट्स रद्द की गईं।
दोनों पक्षों की ओर से आ रहे बयान खास उत्साहवर्धक नहीं हैं। ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं। ईरान खाड़ी देशों में स्थित यूएस बेस को भी निशाना बना रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि अनिश्चितता जितनी लंबी चलेगी, विमानन उद्योग को उतना अधिक वित्तीय नुकसान होगा।
जैसे-जैसे संघर्ष लेबनान तक फैला और बेरूत के दक्षिणी इलाकों में हवाई हमले हुए, क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बंद हवाई क्षेत्र में तब्दील हो गया। पायलट और क्रू अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं, जिससे हवाई क्षेत्र खुलने के बाद भी सेवाएं तुरंत बहाल करना चुनौतीपूर्ण होगा।
कुल मिलाकर, यह संकट सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहा। भू-राजनीतिक टकराव, बंद हवाई क्षेत्र और बढ़ती अनिश्चितता ने वैश्विक हवाई यात्रा को फिर से अस्थिर बना दिया है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
“वो मेरे लिए कभी प्रेमी थे', इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने देव आनंद के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर की बात
देव आनंद हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से थे, जिनका जादू आज भी लोगों के दिलों में कायम है. अपने स्टाइल, अभिनय और चार्म के लिए मशहूर देव आनंद जितने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे, उतना ही उनका निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा. अब एक बार फिर देव आनंद का नाम चर्चा में है, वजह है एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पुराना बयान, जिसमें उन्होंने देव आनंद के साथ अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाली बातें कही थीं. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
कौन थीं वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस?
यह दावा किसी और ने नहीं, बल्कि पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस अनीता अयूब ने किया था. अनीता ने 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था और शुरुआत में उन्होंने दिग्गज अभिनेता देव आनंद के साथ काम किया.
देव आनंद के साथ बॉलीवुड डेब्यू
अनीता अयूब भारत आने से पहले पाकिस्तान में कुछ समय बिता चुकी थीं. बॉलीवुड में उन्हें पहला मौका देव आनंद की फिल्म प्यार का तराना से मिला, जो साल 1993 में रिलीज हुई थी. पहली फिल्म के बाद उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. हालांकि, उन्होंने देव आनंद के साथ एक बार फिर फिल्म गैंगस्टर में काम किया, जो 1995 में रिलीज हुई थी.
अनीता अयूब ने किया खुलासा
हाल ही में अनीता अयूब का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस इंटरव्यू में उन्होंने देव आनंद के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. अनीता के मुताबिक, डेनमार्क में वह और देव आनंद करीब चार हफ्ते तक साथ रहे थे. उन्होंने कहा कि इस दौरान उनका रिश्ता सिर्फ एक को-स्टार तक सीमित नहीं था.
बल्कि, “वो मेरे लिए कभी प्रेमी थे, कभी पिता, कभी भाई और कभी मां जैसे. रिश्ता हर रूप में था.”अनीता ने यह भी कहा कि जब आप किसी के साथ लंबे समय तक रहते हैं, दिन की शुरुआत और अंत साथ करते हैं, तो आप उस इंसान को पूरी तरह जान जाते हैं.
देव आनंद का करियर
देव आनंद का फिल्मी सफर छह दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा. इस दौरान उन्होंने 110 से अधिक फिल्मों में लीड रोल निभाए. अभिनय के साथ-साथ उन्होंने निर्देशन में भी अपनी अलग पहचान बनाई और भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित नामों में शामिल हुए.
देव आनंद ने गुपचुप तरीके से की शादी
देव आनंद की निजी जिंदगी का एक अहम हिस्सा उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक थीं. दोनों की मुलाकात फिल्म टैक्सी की शूटिंग के दौरान हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार. कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान एक दिन लंच ब्रेक में दोनों अचानक सेट से गायब हो गए थे. बाद में पता चला कि उन्होंने चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली थी.
देव आनंद भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में, अंदाज और उनसे जुड़ी कहानियां आज भी लोगों के बीच जिंदा हैं. अनीता अयूब का यह दावा भी उन्हीं किस्सों में से एक है, जिसने एक बार फिर देव आनंद को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.
यह भी पढ़ें: करण कुंद्र ने तेजस्वी संग खोली अपने रिश्ते की पोल, बताया कैसे एक्ट्रेस उन्हें करती है हैंडल?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
















.jpg)

