Responsive Scrollable Menu

लखनऊ में युवराज सिंह ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट:लड़कियों को मोटिवेट कर बोले- अच्छा कैच पकड़ा; मैं एक बार बैट छोड़कर भागा था

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहुंचे युवराज सिंह ने बच्चों को क्रिकेट की टिप्स दी है। इस मौके पर बच्चों की गेंद पर उन्होंने बैटिंग की। बच्चों की फेंकी हुई गेंद पर बैटिंग करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों को कैच की प्रैक्टिस कराई। इस दौरान युवराज सिंह ने लड़कियों की तारीफ करते हुए कहा- बहुत अच्छा कैच पकड़ा है। लड़कों देख लो! उन्होंने खिलाड़ियों से कहा- आप सभी को हर बॉल पर तैयार रहना चाहिए। मैदान पर कभी भी लूज होकर नहीं खड़े रहना चाहिए। लूज खड़े रहने पर कैच छूटेगा, बॉल चली जाएगी। खिलाड़ियों से रिलैक्स होकर हल्के हाथ से कैच पकड़ने की सलाह दी। युवराज ने अपने बैट छोड़कर भागने का एक किस्सा भी सुनाया। बड़ी हिट्स लगाने के बारे में बताया युवराज सिंह ने खिलाड़ियों को बॉलिंग करने के सही टिप्स दिए। इसमें स्पिन गेंदबाजी के साथ में पेस अटैक पर किस तरह से सही लाइन लेंथ पर बॉल की जाती है और बॉलिंग करते समय बॉडी का क्या पोस्चर होना चाहिए, बॉल कहां से कब रिलीज करनी होती है। युवराज के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बॉलिंग और बैटिंग भी की। इस मौके पर वह खिलाड़ियों को बैटिंग इंस्टांस के बारे में बताया। बोले- यूपी में हैं तो हिंदी में बात करते हैं युवराज सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहली बात मैं, तीन बार का वर्ल्ड कप विनर हूं। यूपी में हैं तो हिंदी में बात करेंगे। कई बार आप सोचते हैं कि सब बच्चे करते हैं। बच्चे सपोर्ट से आगे बढ़ते हैं। एक बच्चे का सपना सच करना बड़ी बात होती है। उन्होंने कहा कि कई बच्चे क्रिकेट किट नहीं होने पर क्रिकेट खेलना छोड़ देते हैं। अब मैं, क्रिकेट एकेडमी में बच्चों को क्रिकेट सिखा रहा हूं> यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी आज यूपी में कोई महान फैसिलिटी नहीं थी। जब यहां से पांच से खिड़कियों ने इंडिया खेला। यहां ऐसी कोई बड़ी फैसिलिटी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर इस बार की रणजी मैच विनर है। मुझे पता है कि उसमें जब खिलाड़ियों के साथ खेलता था तो कई के पास में अपनी किट नहीं थी या सामान की दिक्कत थी। अपने पहले बल्ले के बारे में उन्होंने कहा कि मेरे फादर ने इसे दिया था। उन्होंने कहा था कि आज से इसी से खेलो। मैंने उस बैट से छक्का मारा तो वह गेंद जाकर एक आदमी को लग गई। फिर उस आदमी ने मुझे दौड़ा लिया था। उस दिन मैं बैट छोड़कर भाग गया था। मुझे जब दिक्कत हुई तो तेंदुलकर से क्लियर किया शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, नवल सहित कई खिलाड़ियों का नाम बताते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के पास में बहुत टैलेंट है, लेकिन आपका कोई होना चाहिए जो बता सके कि आप कैसे इम्प्रूव कर सकते हैं। मुझे जब दिक्कत हुई थी तो मैंने सचिन तेंदुलकर से बात की थी तो चीजें क्लियर हुई हैं। यूपीसीए के पदाधिकारी बोले- इंडियन टीम में 3 खिलाड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर और टैलेंट नर्सिंग पर प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि यूपी में 25 करोड़ लोगों की संख्या है। मौजूदा समय है ध्रुव जुरैल, कुलदीप यादव और रिंकू सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का सहयोग है। उन्होंने कहा कि अभी प्रशांत वीर का आईपीएल में सिलेक्शन हुआ है। बच्चों को खेलने का मास्क दे रहे। महिला डगआउट का उद्घाटन किया मौके पर युवराज सिंह ने महिला डगआउट (कंटेनर) का उद्घाटन भी किया है। इस दौरान उनके साथ में खिलाड़ियों ने फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर युवराज सिंह ने ग्रॉस रूट के क्रिकेट खिलाड़ियों को किट भी बांटी है। कंटेनर में सचिन तेंदुलकर की फोटो है। साथ में ही इसमें लखनऊ के बड़े इमामबाड़ा के गेट पेंटिंग भी बनी हुई है। कार्यक्रम एक निजी संस्था की तरफ से क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से की गई थी।

Continue reading on the app

चोर के कंधे पर पुलिस: जन्मदिन का जश्न मनाने वाला थाना प्रभारी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद एसपी का एक्शन

मुरैना जिले के जौरा थाना परिसर में थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला का जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में थाना प्रभारी को मालाएं पहनाई जा रही हैं, केक काटा जा रहा है और नाच-गाना चल रहा है। खास बात ये है कि थाना प्रभारी …

Continue reading on the app

  Sports

219 का स्ट्राइक रेट, 135 रन बेस्ट, 'अभिषेक शो' के लिए हो जाइए तैयार, इंग्लैंड के खिलाफ दिखेगा प्रचंड अवतार!

Abhishek Sharma Record vs England: अभिषेक शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड है. वह इस टीम के खिलाफ 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं. इतना ही नहीं, इस फॉर्मेट में दो शतक लगा चुके अभिषेक का एक सैकड़ा इंग्लैंड के खिलाफ ही आया था. उन्होंने 135 रन की तूफानी पारी खेलकर अंग्रेजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. उनके आंकड़े बता रहे हैं कि टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वह प्रचंड फॉर्म में लौट सकते हैं. Mon, 2 Mar 2026 22:22:08 +0530

  Videos
See all

Why did US and Israel attack Iran? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:13:25+00:00

Israel-Iran War के बीच Donald Trump का बड़ा ऐलान! क्या शुरू होगा World War 3? | US- Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:02:01+00:00

‘If you kill Americans, we will hunt you down,’ US Defense Secretary Pete Hegseth says. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:00:43+00:00

साइप्रस में ब्रिटिश रनवे पर गिरी ईरानी मिसाइ #shorts #viralvideo #viralnews #usiranconflict #america #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T18:02:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers