Responsive Scrollable Menu

यूएई व जॉर्डन में हुए हमलों पर ईरान के राजदूत किए गए तलब

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन के विदेश मंत्रालयों ने अपनी राजधानियों में निशाना बनाकर किए गए हमलों के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए ईरानी राजदूतों को तलब किया है। साथ ही, इसे संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन बताते हुए हमले की निंदा की है।

अम्मान में जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने ईरान के दूतावास प्रभारी को तलब किया और उनकी सरकार से हमलों को लेकर कड़ा विरोध जताया।

सोशल साइट एक्स पर जारी बयान के अनुसार विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले जॉर्डन व उसके मित्र अरब देशों के क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए थे। इन्हें जॉर्डन व अरब देशों की संप्रभुता का घोर उल्लंघन, अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन, नागरिकों की सुरक्षा व क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डालने वाला अस्वीकार्य हिंसक कृत्य बताया गया।

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फुआद अल-मजाली ने कहा, मंत्रालय ने प्रभारी को जॉर्डन को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों को तुरंत रोकने, उसकी संप्रभुता व उसके क्षेत्रों की सुरक्षा का सम्मान करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों का पालन करने की आवश्यकता से अवगत कराया है। जॉर्डन अपने नागरिकों की सुरक्षा और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सभी उपलब्ध व आवश्यक कदम उठाएगा।

इसी तरह, अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत रजा अमेरी को तलब किया और हमलों के विरोध में कड़ा पत्र सौंपा।

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने ईरान के आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि संयुक्त अरब अमीरात की धरती को निशाना बनाना उसकी संप्रभुता का घोर उल्लंघन, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा और सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों, प्रस्तावों और स्थापित मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है।”

संयुक्त अरब अमीरात के राज्यमंत्री खलीफा शाहीन अल मरार ने कहा, “यूएई सरकार नागरिक स्थलों को निशाना बनाकर की गई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई के संबंध में दिए गए किसी भी औचित्य या बहाने को स्पष्ट रूप से खारिज करती है, जिससे निर्दोष नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई। यह गैर-जिम्मेदाराना कार्रवाई यूएई के इस रुख की अवहेलना करती है कि वह ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देगा।

उन्होंने इस पर जोर दिया कि ये हमले अच्छे पड़ोसी संबंधों के सिद्धांतों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन करते हैं और ईरान के साथ यूएई द्वारा लगातार अपनाए जा रहे तनाव कम करने के मार्ग को कमजोर करते हैं। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी, जिसका सीधा प्रभाव राजनीतिक, आर्थिक और वाणिज्यिक स्तरों पर पड़ेगा।

जॉर्डन और यूएई द्वारा समन्वित राजनयिक विरोध ईरान की सैन्य कार्रवाइयों और नागरिक सुरक्षा व क्षेत्रीय स्थिरता पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर बढ़ती क्षेत्रीय चिंता को रेखांकित करता है।

--आईएएनएस

पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गर्मियों के मौसम में ना लें बिजली के बिल की टेंशन, मोदी सरकार की इस योजना का ऐसे उठाएं लाभ

PM Surya Ghar Yojana: उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत होने लगी है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखा चलाने लगे हैं. मार्च के आखिर तक कूलर और एसी भी चलना शुरू हो जाएंगे. ऐसे में ज्यादातर लोगों को बिजली के बिल की टेंशन होने लगती है. अगर आप भी गर्मियों में आने वाले भारी भरकम बिजली के बिल के चलते टेंशन में हैं तो मोदी सरकार ने आपको इसका एक उपाय भी दे दिया है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं पीएम सूर्य घर योजना के बारे में. जिसके तहत आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं. जिसमें मोदी सरकार आपको सीधी सब्सिडी भी दे रही है. घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से आपके बिजली के बिल की टेंशन खत्म होने के साथ आपको बिजली की समस्या से भी निजात मिलेगी.

बिजली के अलावा मिलेगा ये फायदा

बता दें कि इस योजना के तहत मोदी सरकार एक करोड़ घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ना चाहती है. दरअसल, सरकार चाहती है कि परिवार अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा करें. इसके साथ ही ग्रिड से जोड़कर सोलर पैनल से पैदा हुए एक्सट्रा यूनिट का फायदा भी होता है. इस योजना में सरकार की ओर से सब्सिडी भी जाती है है.

कितनी मिलती है सब्सिडी

अगर आप पहले 2 किलोवाट का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगवाते हैं तो आपको सरकार 30,000 रुपये प्रति किलोवाट की दर से सहायता मिलती है. वहीं अगर आप 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको तीसरे किलोवाट पर 18,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानी आपको कुल मिलाकर अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी जो सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी.

वहीं अगर कोई परिवार 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाता है तो पहले 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और अतिरिक्त 1 किलोवाट पर 18,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानी आपको कुल 78,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. जिससे शुरुआती लागत काफी हद तक कम हो जाएगी.

ऐसे करें आवेदन, ये हैं शर्तें

इस योजना के लिए आप मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी के आधिकारिक पोर्टल https://consumer.pmsuryaghar.gov.in/consumer/#/login पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस योजना के तहत कुछ शर्ते भी रखी गई हैं. जिसके तहत सोलर सिस्टम सिर्फ रिहायशी इमारत यानी जिस घर में आप रहते हैं उसी पर ही लगवा सकते हैं. इसमें ग्रिड कनेक्टेड या हाइब्रिड मॉडल ही पात्र हैं. ये सोलर पैनल भारत में बने डीसीआर मॉड्यूल होने चाहिए. साथ ही इसका  इंस्टॉलेशन रजिस्टर्ड वेंडर द्वारा ही कराया जाना चाहिए. बता दें कि इस योजना के तहत एक घर को सिर्फ एक बार ही सब्सिडी मिलेगी.

ये भी पढ़ें: PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना से घटेगा बिजली बिल, जानें 3 किलोवाट तक कितनी मिलेगी सब्सिडी

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20 Rankings: फ्लॉप प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा को नुकसान, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को बड़ा फायदा

आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है। जिसमें सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर थीं। वहीं पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को बड़ा फायदा हुआ है। इसके अलावा टॉप-5 रैंकिंग में अभिषेक के अलावा ईशान किशन दूसरे बल्लेबाज काबिज हैं। 

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में ज्यादातर फ्लॉप होने के बाद भी अभिषेक की रैंकिंग में फर्क नहीं पड़ा। वह पहले ही पायदान पर मौजूद हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को रैंकिंग में बड़ा फायदा पहुंचा है। 

शुरुआती तीन मैचों में डक आउट हने वाले अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच में ही चले हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मैच में अभिषेक ने 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सुपर-8 के बाकी दो मैचों में 15 और 10 रन ही बनाए। इसप्रदर्शन के बाद अभिषेक पहले नंबर पर हैं उनकी रेटिंग में 874 है। 

इसके अलावा पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पहुंच गए हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद पाक बल्लेबाज की रेटिंग 848 की है। 

वहीं रैंकिंग में मौजूद टॉप-5 बल्लेबाजों को देखा जाए तो अभिषेक शर्मा पहले पायदान पर हैं। इसके अलावा साहिबजादा फरहान दूसरे, तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं। इसके साथ ही इस लिस्ट में ईशान किशन 783 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं। फिर पांचवें पायदान पर श्रीलंका के पथुम निसंका है जिनकी रेटिंग 766 है। 
Wed, 04 Mar 2026 17:55:58 +0530

  Videos
See all

राहुल गांधी का होली सेलिब्रेशन #holi #shorts #viralvideo #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:42:04+00:00

ईरान को बड़ा झटका! #shorts #iranisraelwar #viralvideo #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:32:18+00:00

Congress को Ali Khamenei की मौत पर संवेदना क्यों चाहिए? US-Israel Iran War | Goonj |Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:43:36+00:00

होली मिलन समारोह में अखिलेश #akhileshyadav #holi #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T12:41:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers