Responsive Scrollable Menu

ईरान का दावा, कुवैत में अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

तेहरान, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने सोमवार को दावा किया कि कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक विमान को क्रैश होते और हवा में ही पायलट को इजेक्ट करते देखा जा सकता है।

वीडियो में आसमान से एक पैराशूट नीचे उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ अन्य वीडियो जो स्थानीय मीडिया ने दिखाए हैं, उनमें विमान से बाहर निकलने के बाद पायलट जमीन पर दिखाई दे रहा है।

हालांकि, इन वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ईरान के सरकारी समर्थन वाले मीडिया ने इसकी पुष्टि की है, जिसमें तस्नीम न्यूज एजेंसी भी शामिल है।

अमेरिका की ओर से अभी तक दुर्घटना के कारण या चालक दल की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि विमान उस समय चल रहे सैन्य संघर्ष से जुड़ी किसी कार्रवाई में शामिल था या नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।

अमेरिका और कुवैत दोनों देशों के अधिकारियों के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ रहा है। यह संघर्ष अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद शुरू हुआ। कहा गया कि इसका उद्देश्य ईरान की मिसाइल क्षमता और सैन्य ढांचे को कमजोर करना है।

बताया जा रहा है कि शुरुआती हमलों में ईरान के शीर्ष नेताओं की मौत हुई, जिनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई भी शामिल थे। इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

ईरान के जवाबी हमले में कुवैत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन देशों के ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिन्हें रोका गया। कुछ समय के लिए एयर स्पेस भी बंद करना पड़ा।

बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नौसैनिक अभियान शामिल हैं। यह वांशिंगटन और तेहरान के बीच पिछले कई दशकों में सबसे गंभीर और लंबी टकराव की स्थिति मानी जा रही है।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

‘प्लैनेट परेड’: जानिए आसमान में कब दिखता है यह अद्भुत नजारा

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। रात को आसमान में कभी-कभी कई ग्रह एक साथ चमकते नजर आते हैं, जैसे वे एक लाइन में खड़े हों। इसे प्लैनेट परेड या ग्रहों की परेड कहते हैं। यह खूबसूरत नजारा नंगी आंखों से देखा जा सकता है और लोगों में काफी उत्सुकता पैदा करता है, हालांकि यह घटना बहुत दुर्लभ नहीं है, लेकिन हर साल नहीं होती।

जब चार या पांच ग्रह एक साथ दिखते हैं, तो यह खास लगता है। प्लैनेट परेड एस्ट्रोनॉमी में कोई वैज्ञानिक शब्द नहीं है। यह तब होता है, जब सूरज के चारों ओर घूमने वाले ग्रह आसमान में एक सीधी लाइन में नजर आते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सभी ग्रह सूरज के इर्द-गिर्द एक ही सपाट तल (प्लेन) में चक्कर लगाते हैं, जिसे एक्लिप्टिक प्लेन कहते हैं। पृथ्वी से देखने पर यह प्लेन एक लाइन की तरह दिखता है। ग्रह कभी-कभी कंजंक्शन यानी एक साथ आने या अपोजिशन सूरज के विपरीत तरफ आकर और भी साफ लाइन में नजर आते हैं।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, कई बार पांच ग्रहों की परेड कई दिनों तक दिखाई देती है। कुल मिलाकर, ग्रहों की परेड हमारे सौर मंडल की खूबसूरती को नजदीक से महसूस कराती है। अगर मौसम साफ हो, तो शाम या सुबह आसमान की ओर देखने पर ये दिख सकते हैं।

हम नंगी आंखों से बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को आसानी से देख सकते हैं। ये ग्रह तारों से अलग चमकते हैं और अपनी जगह बदलते रहते हैं। इसी वजह से प्राचीन लोग इन्हें वांडरर या घूमने वाले कहते थे। यूरेनस और नेपच्यून जैसे दूर के ग्रह बहुत धुंधले होते हैं और इन्हें बिना टेलिस्कोप के देखना मुश्किल है।

ग्रहों की परेड को देखने के लिए सही समय और जगह जरूरी है। सूरज डूबने के बाद या उगने से पहले का समय सबसे अच्छा होता है, क्योंकि तब आसमान में ग्रह चमकते हैं, लेकिन ग्रह क्षितिज से कम से कम 10 डिग्री ऊपर होने चाहिए। अगर वे बहुत नीचे होंगे, तो वायुमंडल की वजह से उनकी रोशनी बिखर जाती है और वे धुंधले या दिखाई ही नहीं देते। इमारतें, पेड़ या धुंध भी नजारा रोक सकती है।

ग्रहों की परेड खास इसलिए बनती है, क्योंकि बुध और शुक्र सूरज के सबसे करीब होते हैं। ये दोनों ग्रह ज्यादा समय तक नहीं दिखते। शुक्र कुछ महीनों तक शाम या सुबह दिखता है, जबकि बुध सिर्फ कुछ हफ्तों या दिनों के लिए दिखता है। जब ये दोनों मंगल, बृहस्पति और शनि के साथ लाइन में आ जाते हैं, तो चार या पांच ग्रहों का सुंदर नजारा बनता है। यह परेड एक दिन की घटना नहीं होती। ग्रह धीरे चलते हैं, इसलिए यह नजारा हफ्तों या महीनों तक चल सकता है।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं', किस पाकिस्तानी का नाम सुनते ही तिलमिला उठे शाहिद अफरीदी

shahid afridi shadab khan: पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने शादाब खान पर हमला बोला है. एक इंटरव्यू में अफरीदी ने कहा, 'उनके प्रदर्शन को देखते हुए, मैं उन्हें टीम में भी नहीं रखूंगा, कप्तानी सौंपना तो दूर की बात है.' अफरीदी ने शादाब को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार मिल रहे सपोर्ट को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. Mon, 2 Mar 2026 20:13:13 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live । महंगाई बढे़गी.. क्या 200-300 रुपए का मिलेगा पेट्रोल ? Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:05:08+00:00

Sushant Sinha Live | आज की बड़ी खबरें | Israel Iran War | Khamenei Death | Putin | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:13:15+00:00

US-Israel Attack Iran: Iran ने Saudi Arabia की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर हमला। #saudiarabia #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:01:47+00:00

Iran-Israel War Live Updates: अरब से यूरोप तक ...सिर्फ धमाके और धुआं! | Netanyahu |Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers