Responsive Scrollable Menu

ESIC ने विवाद निपटाने के लिए बढ़ाई नई माफी योजना की अवधि, 31 दिसंबर 2026 तक मौका

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने नियोक्ताओं और बीमित व्यक्तियों को लंबित मामलों के निपटान का अवसर देने के लिए ‘नई माफी योजना, 2025’ की अवधि तीन महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दी है। श्रम मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, विभिन्न संबंधित पक्षों ने ने इस बारे में आग्रह किया था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। यह योजना पहले एक अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026 तक लागू थी।

अब इसे एक अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक मौजूदा नियमों एवं शर्तों के तहत आगे बढ़ाया गया है। योजना का उद्देश्य पुराने कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम के तहत न्यायालयों में लंबित मामलों को कम करना और अनुपालन को बढ़ावा देना है। इसके तहत नियोक्ताओं को ईएसआईसी के साथ कानूनी विवादों का अदालत से बाहर निपटारा करने का अवसर मिलता है।

योजना के प्रावधानों के अनुसार, नियोक्ता वास्तविक अंशदान और ब्याज का भुगतान करके तदर्थ आकलन से जुड़े विवादों का निपटारा कर सकते हैं। ऐसे मामलों में हर्जाना नहीं लगाया जाएगा। वहीं, जिन मामलों में नियोक्ता पहले ही बकाया राशि का भुगतान कर चुके हैं, उनमें विवादित हर्जाने की 10 प्रतिशत राशि का भुगतान करने की शर्त पर मुकदमे वापस लेने की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा, रिकॉर्ड जमा नहीं करने या भुगतान में देरी के कारण ईएसआईसी की ओर से दायर किए गए ऐसे मामलों को भी अदालत की अनुमति से वापस लिया जा सकता है, जिनमें संबंधित खामियों को बाद में दूर कर दिया गया हो। इस योजना के तहत 31 मार्च, 2025 तक अदालतों में दायर किए गए मामले पात्र होंगे। अवधि बढ़ाए जाने से पात्र नियोक्ताओं और बीमित व्यक्तियों को योजना का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

श्रम मंत्रालय के अनुसार, यह पहल विवादों के समाधान को सरल बनाने, मुकदमों का बोझ घटाने और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, इसका उद्देश्य ईएसआईसी के लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना भी है।

Continue reading on the app

Karwa Chauth: ज्वेलरी दिलाने का टाइम नहीं? ऑफिस में बैठे-बैठे पत्नी को भेजें ये गिफ्ट, ₹10 से भी शुरू!

करवा चौथ पर पत्नी का गिफ्ट लेना भूल गए? ज्वेलरी शॉप जाने का टाइम ही नहीं मिला? आप ऑफिस में बैठे-बैठे सिर्फ 1 मिनट में पत्नी को वॉट्सऐप पर गोल्ड गिफ्ट दे सकते हैं। जानें कैसे?

Continue reading on the app

  Sports

Video: ऑकलैंड में मिली हार के बाद गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले की रणनीति और बदलावों पर खुलकर की बात

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने ऑकलैंड में मिली हार के बाद बताया कि टीम ने हाल के तीन मैचों में अलग-अलग पिचों और परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिनर्स जैसे वरुण और कुलदीप को मौका देने का निर्णय अगले वेन्यू और परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा। सभी खिलाड़ी अपनी तैयारी में लगे रहते हैं और संयोजन में कप्तान की भूमिका अहम होती है। कोच ने माना कि टीम की बैटिंग और बोलिंग दोनों में सुधार की गुंजाइश है, खासकर पावरप्ले में विकेट गंवाने से रन चेज़ मुश्किल हो जाता है। टीम की प्लानिंग लगातार चलती रहती है और वनडे टीम की तैयारी भी शुरू हो गई है। कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों को फसिलिटेट करने के लिए रुकेगा और बाकी टीम के लौटने पर जुड़ जाएगा। न्यूज़ीलैंड की पिचों और परिस्थितियों को भारत से अलग बताते हुए उन्होंने कहा कि टीम को वहां की चुनौतियों के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। Fri, 30 Oct 2026 18:44:10 +0530

  Videos
See all

किसका चेहरा, किसकी आवाज? Deepfake और AI पर CJI Suryakant ने जताई बड़ी चिंता | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T13:14:21+00:00

Bihar MLC Election | Tejashwi Yadav का वोट चोरी के आरोपों पर बड़ा दावा! | RJD | Results | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T13:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers