Responsive Scrollable Menu

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ मैच में शानदार पारी के बाद संजू से हो गई ये गलती, क्या ICC ठोकेगा जुर्माना

वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ मैच में शानदार पारी के बाद संजू से हो गई ये गलती, क्या ICC ठोकेगा जुर्माना

Continue reading on the app

अजय शर्मा की कोचिंग में जम्मू-कश्मीर कैसे बना रणजी विजेता:फाइनल से पहले टीम को शोले फिल्म की कहानी सुनाई, जिसमें मिशन के लिए हर किरदार के पास खास टास्क था

भारतीय क्रिकेट में अजय शर्मा का नाम ऐसे खिलाड़ी के रूप में दर्ज था, जिसका शानदार करियर मैच फिक्सिंग के प्रतिबंध और अदालती लड़ाइयों की भेंट चढ़ गया। बरसों तक क्रिकेट की मुख्यधारा से बाहर रहने के बाद, शर्मा ने कोच के रूप में एक ऐसी पटकथा लिखी, जो किसी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी की ऐतिहासिक खिताबी जीत 61 वर्षीय अजय शर्मा के लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके जीवन का ‘चक दे इंडिया’ मोमेंट है। फाइनल से पहले शर्मा ने टीम को फिल्म शोले का उदाहरण देते पूछा कि जय कौन बनेगा? वीरू कौन होगा? और गब्बर जैसा प्रहार कौन करेगा? उस फिल्म में एक नहीं कई हीरो थे। शर्मा कहते हैं- टीम के हर खिलाड़ी ने अपनी भूमिका चुनी और मैदान पर उसे जीकर दिखाया। अंत में वे सभी हीरो बन गए। जम्मू-कश्मीर ने एक-एक कर पूर्व चैम्पियनों को हराया। दिल्ली को उन्हीं के मैदान पर पहली बार हराया, जहां पारस डोगरा का शतक और वंशज शर्मा के 6 विकेट काम आए। हैदराबाद और मप्र के खिलाफ कम स्कोर पर सिमटने के बाद भी आबिद मुश्ताक और आकिब नबी की घातक गेंदबाजी ने मैच पलट दिए। सेमीफाइनल में बंगाल और फाइनल में कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी का सुल्तान बना। शर्मा का मानना है, ‘असली ताकत विश्वास थी। विरोधी टीमों के पास अनुभव था, लेकिन हमारे पास लय और भरोसा था।’ पिछले साल केरल से क्वार्टर फाइनल में मिली हार ने टीम को झकझोर दिया था। उसी से जन्मा नारा था- ‘हम इस बार ट्रॉफी जाने नहीं देंगे।’ यह संदेश ड्रेसिंग रूम से लेकर होटल कमरों तक हर जगह लिखा गया। दिल्ली के लिए छह रणजी फाइनल खेल चुके शर्मा जब जम्मू-कश्मीर के हेड कोच बने, तो उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ था। शुरुआत में खिलाड़ी उन्हें पसंद नहीं करते थे। समय के साथ धीरे-धीरे उनका रिश्ता बना। उन्होंने साफ कहा कि आईपीएल खेलने से कोई स्टार नहीं बन जाता, असली पहचान रणजी ट्रॉफी से मिलती है। अब्दुल समद इसका उदाहरण हैं, जिन्हें उन्होंने विकेट की कीमत समझाई। इस सीजन समद शीर्ष रन-स्कोररों में रहे। वहीं, आकिब नबी (60 विकेट) के रूप में उन्होंने देश को एक ऐसा गेंदबाज दिया, जिसे वे जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में देखते हैं। घर पर सब मुझे ‘कोच’ कहकर बुलाते हैं जम्मू-कश्मीर में केवल दो बड़े मैदान हैं। बर्फबारी के कारण साल में चार महीने मैदान पहुंच से बाहर रहते हैं। इंडोर स्टेडियम की कमी के बावजूद, शर्मा ने टीम में मोमेंटम और विश्वास पैदा किया। शर्मा के लिए यह जीत व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक है। जो लोग फिक्सिंग विवाद के बाद सालों तक उनसे दूर रहे, अब उनके फोन आ रहे हैं। वे कहते हैं, ‘परिवार ने हमेशा साथ दिया। अब घर पर सब मुझे कोच कहकर बुलाते हैं, यही मेरी सबसे बड़ी कमाई है।’

Continue reading on the app

  Sports

आकिब नबी के टेस्ट डेब्यू की डेट और मैदान तय, आईपीएल के बाद तेज गेंदबाज को कैप मिलना तय, किसकी चढ़ाएंगे सेलेक्टर्स 'बलि'?

6 जून से होने वाले भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान का यह एकमात्र टेस्ट भले ही बड़े टूर्नामेंटों की चमक के बीच दबा हुआ लगे, पर इसके नतीजे दूरगामी हो सकते हैं. बुमराह को आराम देना, सिराज को जिम्मेदारी सौंपना और आक़िब नबी जैसे उभरते नाम को आज़माना ये फैसले भारतीय टेस्ट टीम की दिशा तय कर सकते हैं. Mon, 2 Mar 2026 19:17:33 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: नूर खान बेस फिर तबाह...अब मुनीर का काम तमाम ? | Afghanistan Pakistan News | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T14:03:02+00:00

US-Israel Attack Iran: Alireza Arefi के घर पर Israeli Bombing| #iranamericawar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T14:00:56+00:00

Afghanistan Pakistan War: अफगानिस्तान के हमलों से फिर दहला पाकिस्तान, नूर खान मिलिट्री बेस तबाह ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T14:01:21+00:00

Aaj Ki Badi Khabren :देखिए यूपी की बड़ी खबरें! | CM Yogi | Muslim Protest | Khamenei Death | Holi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T13:59:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers