CM योगी ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर के लिए दिए 1500 करोड़ रुपये
UP News: देशभर में बुधवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा. इससे पहले ही सीएम योगी ने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, सीएम योगी ने शनिवार को फ्री रसोई गैस सिलेंडर के लिए 1500 करोड़ रुपये की राशि जारी की. इससे राज्य के एक करोड़ 86 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा होगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में 1.86 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पुनर्भरण सब्सिडी वितरण के लिए 1500 करोड़ रुपये की राशि जारी की. इसके साथ ही सीएम योगी ने राज्य के लोगों और लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं भी दी.
यूपी के 1.86 करोड़ लोगों को होगा फायदा
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 1500 करोड़ की राशि जारी करने के बाद सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "हम सब पीएम मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने देश में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा."
सीएम योगी ने दी होली की शुभकामनाएं
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि, "इसी क्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 करोड़ की धनराशि से राज्य के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण के लिए लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ. पावन पर्व होली के पूर्व प्राप्त इस उपहार हेतु सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं."
हम सब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आभारी हैं, जिन्होंने देश में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 28, 2026
इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश… pic.twitter.com/JEpwXoBY6f
होली दिवाली पर फ्री मिलेगा सिलेंडर
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि, "उज्ज्वला योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही व्यवस्था की है कि साल में 9 सिलेंडर सब्सिडी रेट पर दिए जाएंगे, यानि जो सिलेंडर खरीदता है उसको फ्री कनेक्शन मिलता है. केंद्र सरकार आपको हर सिलेंडर पर 335.40 रुपये की सब्सिडी देती है. ये रुपये आपके एकाउंट में वापस आ जाते हैं."
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के छात्रों को होली का शानदार तोहफा, योगी सरकार ने कक्षा 9वीं-10वीं की छात्रवृत्ति बढ़ाई
सीएम योगी ने कहा कि नौ सिलेंडर पर पीएम मोदी आपको सब्सिडी दे रहे हैं, इसके अलावा हमारी सरकार ने तय किया है कि दीपावली और होली के पहले हर परिवार को हम फ्री में एक-एक सिलेंडर उपलब्ध करवाएं. सीएम ने आगे कहा कि, "आज पूरे प्रदेश में इस तरह के आयोजन हो रहे हैं, जिससे हर व्यक्ति अपने घर में सम्मानजनक रूप से ऊर्जा की आवश्यकता की पूर्ति कर रहा है."
ये भी पढ़ें: शहरी क्षेत्रों में आवासीय जरूरतों को पूरा करेगी योगी सरकार, बंद पड़े सार्वजनिक उपक्रमों की जमीन पर बनेंगे अपार्टमेंट
इजरायल-ईरान युद्ध का असर! सेंसेक्स 80 हजार से नीचे, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर टॉप लूजर
मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। दोपहर 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1,486 अंक या 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,806 और निफ्टी 453.35 अंक या 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,725 पर था।
बाजार में सबसे अधिक गिरावट ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखी जा रही है। निफ्टी ऑटो और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। इसके साथ निफ्टी इन्फ्रा 2.77 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.39 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.30 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 362 अंक या 2.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,566 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1200 अंक या 2.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57,914 पर था।
सेंसेक्स पैक में बीईएल, सन फार्मा और भारती एयरटेल गेनर्स थे। एलएंडटी, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, इटरनल, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एसबीआई, पावर ग्रिड, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।
बाजार में गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी शेयरों का मार्केट 9 लाख करोड़ रुपए कम होकर 454 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 463 लाख करोड़ रुपए था।
बाजार में गिरावट की वजह इजरायल-ईरान के बीच युद्ध को माना जा रहा है,जिसमें अमेरिका और कई खाड़ी के देश भी शामिल हो गए हैं। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी बाजार पर दबाव देखा जा रहा है।
दूसरी तरफ सोने और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। सोना 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 5,415 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95 डॉलर प्रति औंस थी।
वहीं, ब्रेंट क्रूड 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 79 डॉलर प्रति औंस और डब्ल्यूटीआई क्रूड 8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72 डॉलर प्रति औंस पर है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)




