Responsive Scrollable Menu

सनी देओल-माधुरी दीक्षित का इकलौता रोमांटिक सॉन्ग, अदाएं देख तड़पे दिल, मूवी हुई ब्लॉकबस्टर

90 के दशक से पहले एक्शन हीरो सनी देओल और माधुरी दीक्षित की जोड़ी एक फिल्म में नजर आई थी. फिर कभी दोनों ने साथ में काम नहीं किया. इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर गुलशन राय के बेटे राजीव राय ने बनाया था. नाम था 'त्रिदेव'. यह एक एक मल्टी स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. मूवी में 42:23 मिनट की लेंग्थ के कुल 4 गाने रखे गए थे. फिल्म के पॉप्युलर गानों में 'ओए ओए...ओ तिरछी वाले', 'गली गली में फिरता है', 'मैं तेरी मोहब्बत में', और 'रातभर जाम से जाम' जैसे सॉन्ग शामिल थे. एक गाना सनी देओल - माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था जिसके बोल थे 'मैं तेरी मोहब्बत में पागल हो जाऊंगा, मुझे ऐसा लगता है, तुझे कैसा लगता है...'. यह माधुरी दीक्षित सनी देओल का इकलौता रोमांटिक सॉन्ग है. इस गाने को मोहम्मद अजीज और साधना सरगम ने अपनी आवाज दी थी. 7 जुलाई 1989 को रिलीज त्रिदेव फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, सोनम, संगीता बिजलानी, अनुपम खेर और अमरीश पुरी जैसे सितारे नजर आए थे. म्यूजिक कल्याण जी आनंद जी का था. 2 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने करीब 17 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.

Continue reading on the app

कांप जाएगी रूह और थरथराएगा बदन, इन 7 फिल्मों-सीरीज में है खूंखार जॉम्बीज का खौफ, अकेले देखना खतरे से खाली नहीं

अगर आप हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जिससे रूह कांप जाए, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये 7 जॉम्बी फिल्में और सीरीज आपके लिए ही हैं. इस लिस्ट में 'ट्रेन टू बुसान' का इमोशनल सफर है, तो 'वर्ल्ड वॉर जेड' में तेजी से भागते खूंखार जॉम्बीज का खौफ. कहीं फंगस वायरस का कहर है, तो कहीं लैब से निकली तबाही. सस्पेंस, एक्शन और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स से भरपूर ये फिल्में अकेले देखने की गलती बिल्कुल न करें.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल के लिए ICC का वो नियम, जिसके चलते दोपहर में ही शुरू हो जाएगा मैच

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे. इस मुकाबलों के लिए आईसीसी ने खास नियम बना रखे हैं, ताकी हर हाल में मैच का नतीजा निकाला जा सके. Mon, 02 Mar 2026 13:28:00 +0530

  Videos
See all

India-Canada Joint Press Conference: कनाडा के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले PM Modi? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:05:41+00:00

US, Israel Strike Iran News: ईरान ने जारी किया अपने ड्रोन जखीरे का VIDEO | Khamenei | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:01:06+00:00

Taliban Attack On Pakistan LIVE : ईरान के बाद पाकिस्तान में तबाही | Trump | Iran | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:05:12+00:00

CM Yogi Action: सलीम के हमलावर को भेजा जहन्नुम | Ex Muslim Salim Wastik | Ghaziabad Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T08:16:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers