Responsive Scrollable Menu

Hamirpur में NH-34 पर बस और टैंकर की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत, 25 घायल

हमीरपुर (उप्र), पांच अगस्त हमीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार शाम रोडवेज बस और डीजल टैंकर की आमने सामने की टक्कर में बस चालक और टैंकर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 21 यात्री और एक कार में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार की शाम सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडारा में महोबा डिपो की बस हमीरपुर से महोबा जा रही थी।

वह सामने से आ रहे डीजल टैंकर से टकरा गयी। पुलिस ने कहा कि यह टक्कर इतनी भीषण थी की रोडवेज बस और टैंकर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शवों को कटर से काट कर बाहर निकाला गया।

दुर्घटना में बस में सवार 22 यात्री घायल हो गए जिसमें से एक यात्री की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि शेष घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। उसने बताया कि टक्कर के बाद बस पास में खड़ी कार से टकरा गयी जिससे कार में सवार चार लोग भी घायल हो गए।

थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया की शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया की गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा जा रहा है।

Continue reading on the app

Kerala rainfall: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त

तिरुवनंतपुरम, पांच अगस्त केरल के कई हिस्सों में बुधवार को मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि और अधिक राहत शिविर खोले गए हैं तथा निचले इलाकों के निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। पत्तनमथिट्ठा, अलाप्पुझा और कोट्टयम के दक्षिणी जिलों में बारिश का कहर जारी रहा, जहां लगातार हो रही बौछारों के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

इन जिलों के कई जलमग्न इलाकों में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को घुटने तक भरे पानी से होकर जाते देखा गया। कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरा रहने और कई घरों में पानी जमा रहने के कारण और भी अधिक निवासियों को राहत शिविरों में ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा कि भारी बारिश जारी रहने के मद्देनजर सुरक्षित निकाले गए लोगों को ठहराने के लिए अतिरिक्त राहत शिविर बनाए गए हैं।

कोझिकोड और कन्नूर के उच्च पहाड़ी इलाकों सहित उत्तरी जिलों के कई हिस्सों में भी व्यापक वर्षा दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के पांच जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने राज्य के दक्षिणी तट के कुछ हिस्सों में ऊंची लहरें उठने और तटवर्ती इलाकों में समुद्र का पानी घुसने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने पत्तनमथिट्ठा, कोट्टयम, इडुक्की, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को यह अलर्ट पत्तनमथिट्ठा, अलाप्पुझा, कोट्टयम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए लागू रहेगा। आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार के लिए मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम एजेंसी के अनुसार, राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि छह और सात अगस्त को चुनिंदा स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

आईएनसीओआईएस ने कल्लाक्कडाल नामक समुद्री स्थिति को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें समुद्र में अचानक ऊंची और उग्र लहरें उठती हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ आ सकती है। कल्लाक्कडाल समुद्र की एक ऐसी स्थिति है जिसमें बिना किसी स्थानीय तूफान या हवा के अचानक समुद्र में बहुत ऊंची और उग्र लहरें उठने लगती हैं और तटों पर बाढ़ आ जाती है। यह चेतावनी तिरुवनंतपुरम जिले में कप्पिल से पोझियूर, कोल्लम जिले में अलप्पड से एडवा, और अलाप्पुझा जिले में चेल्लानम से अझिक्कल जेट्टी तक के तटीय पट्टी के लिए जारी की गई है।

आईएनसीओआईएस ने बृहस्पतिवार दोपहर 2.30 बजे तक कन्याकुमारी तट पर 1.2 मीटर से 1.6 मीटर तक ऊंची लहरें उठने और समुद्र के पानी के अंदरूनी इलाकों में प्रवेश करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने मछुआरों, तटीय निवासियों और आम जनता को सतर्क रहने तथा चेतावनी की अवधि के दौरान संवेदनशील तटीय क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। इन चेतावनियों के मद्देनजर, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने मछुआरों और तटीय निवासियों को सतर्क रहने, आईएनसीओआईएस की चेतावनी वापस लिये जाने तक समुद्र तटों तथा पर्यटन गतिविधियों से दूर रहने और संभावित रूप से तटों की मिट्टी बहने के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।

लगातार हो रही बारिश के बीच, केएसडीएमए ने भूस्खलन, पहाड़ों से मलबे एवं कीचड़ के बहाव और अचानक आने वाली बाढ़ के प्रति संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों से दिन के समय सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। प्राधिकरण ने बाढ़ की आशंका वाले निचले इलाकों के निवासियों को स्थानीय स्थिति का आकलन करने के बाद राहत शिविरों में जाने की सलाह भी दी है। लोगों को भारी बारिश के दौरान नहाने, मछली पकड़ने या किसी अन्य उद्देश्य से नदियों और अन्य जल स्रोतों में न जाने की सलाह दी गई है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम की चेतावनी वापस लिये जाने तक झरनों, जलाशयों और पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर जाने से बचें। प्राधिकरण ने वाहन चालकों को पानी के स्रोतों के पास की सड़कों और मरम्मत के काम से गुजरने वाले रास्तों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि भारी बारिश के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे नजारों को देखने या सेल्फी लेने के लिए नदियों या जल निकायों के ऊपर बने पुलों पर इकट्ठा न हों, जबकि पहाड़ी इलाकों में रात के समय यात्रा करने से बचना चाहिए।

प्राधिकरण ने तेज हवाओं के कारण उखड़े पेड़ों और क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों से होने वाले हादसों के प्रति भी चेतावनी दी है। भारी बारिश के कारण इडुक्की और कोट्टायम समेत बारिश से प्रभावित 10 जिलों के शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहे।

Continue reading on the app

  Sports

3 भारतीय क्रिकेटर... श्रीलंका में टेस्ट डेब्यू को तैयार, जानिए आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन का रिपोर्ट कार्ड

3 Indian cricketers can debut in Sri Lanka Test: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय संशोधित भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने के बाद आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है. आकिब के साथ पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन के रूप में 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है. घरेलू क्रिकेट में शानदार आंकड़े दर्ज कराने वाले ये तीनों धुरंधर श्रीलंका की धरती पर अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. Thu, 6 Aug 2026 18:25:47 +0530

  Videos
See all

Aban Ahmed Death News | Atiq Ahmed | चश्मदीद का चौंकाने वाला खुलासा! | Shaista Parveen | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T13:47:37+00:00

House Collapse News: सोते रह गए लोग और ढह गया 100 साल पुराना मकान | दर्दनाक हादसा | Live Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T13:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers