Responsive Scrollable Menu

Holi 2026: होली पर बिना धूप दिखाए बनाए 1 दिन में बाजार जैसे आलू के चिप्स, नोट करें रेसिपी

Holi 2026: होली पर लोगों के घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. पापड़ बनाना भी उन्हीं में से एक है जिसे तैयार करने का प्रोसेस काफी लंबा होता है. आलू के पापड़ों को धूप दिखानी होती है ताकि सूख जाए. मगर हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं इन्हें बनाने का. ये आलू के चिप्स झटपट तैयार हो जाएंगे जिनका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा होगा. नोट करें फुल रेसिपी.

आलू चिप्स बनाने के लिए सामग्री

  • आलू: 4-5 बड़े आकार के.
  • नमक स्वादानुसार.
  • लाल मिर्च या काली मिर्च का पाउडर.
  • तलने के लिए तेल.
  • ठंडा या बर्फ वाला पानी.

ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली खेलने के बाद माबर्ल-टाइल्स पर लग जाए रंग, तो छुड़ाने के लिए जरूर अपनाएं ये आसान तरीके

आलू चिप्स बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

  1. सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें. अब चिप्स कटर की मदद से पतले-पतले आलू के स्लाइस निकाल लें. कटे हुए आलू को बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. इस स्टेप को जरूर फॉलो करें क्योंकि इससे आलूओं में मौजूद एक्सट्रा स्टार्ट रिलीज हो जाता है. इसके बाद आलू के स्लाइस को 2 से 3 बार साफ पानी से धोएं. 
  2. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को उबालें और उसमें आलू के चिप्स डाल दें. इसके बाद सिर्फ 5 मिनट के लिए चिप्स उस पानी में पकाएं. टेस्टिंग के लिए 1 आलू के चिप्स को चाकू से काटकर देखें, अगर वह आसानी से टूट जाए तो समझें कि वह पक गया है. इसके बाद चिप्स को छन्नी की मदद से छान लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
  3. इसके बाद सभी चिप्स को आप पंखे के नीचे फैला दें. इसके लिए आपको एक कमरे में पतली चादर या फिर प्लेट में सभी स्लाइस को फैलाएं और हवा में सूखने दें. बीच-बीच में चिप्स को पलटकर सुखाएं. ध्यान रहे आलू के चिप्स में मॉइश्चर नहीं रहना चाहिए वरना वह सही से तले नहीं जाएंगे.

तलने की विधि

आलू के पापड़ सूख गए हैं तो चिप्स बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर उसे तेज गर्म करें. जब तेल में से धुआं आने लगे तो गैस मीडियम फ्लेम पर करके उनमें पापड़ों को छानें. सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. आपके आलू वाले चिप्स बनकतर तैयार है. इनपर नमक और कोई भी पसंद का मसाला छिड़क सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Wishes: नफरत की हो राख, प्यार से भरे हर एक काज..., होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

Continue reading on the app

टीम इंडिया का अगला कार्यक्रम आया सामने, T20 विश्व कप के बाद इस टीम भिड़ेगा भारत, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

IND vs AFG: टी-20 विश्व कप 2026 के बीच टीम इंडिया के अगले शेड्यूल की तारीखें सामने आ गई हैं. भारतीय टीम के खिलाड़ी विश्व कप के बाद आईपीएल में व्यस्त हो जाएंगे और आईपीएल के खत्म होने के बाद जून में टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज खेली जाएगी. तो आइए जानते हैं कि ये मैच कब, कहां और कितनी तारीख को खेले जाएंगे. BCCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस टूर का आधिकारिक ऐलान किया है.

जून में भारत-अफगानिस्तान का होगा आमना-सामना

टी-20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद जून महीने में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले खेले जाने वाले हैं. दोनों टीमों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा, जो 6 जून से शुरू होगा. फिर, भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ में और तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेलने वाली है.

एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा

जून में भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक्शन में नजर आने की पूरी उम्मीद है. ये दोनों दिग्गज पिछली बार जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

क्रमांक मैच का प्रकार तारीख स्थान
1 पहला टेस्ट 6 जून न्यू चंडीगढ़
2 पहला वनडे 14 जून Dharamshala
3 दूसरा वनडे 17 जून Lucknow
4 तीसरा वनडे 20 जून Chennai

 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सहित इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई, जानिए कब और किन टीमों के बीच होंगे नॉकआउट मैच

Continue reading on the app

  Sports

हिमाचल राज्यसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस ने कांगड़ा अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया, आज CM सुक्खू की मौजूदगी में भरेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपना पत्ता खोल दिया है। पार्टी हाईकमान ने अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जिनका नाम देशभर में घोषित किए गए 6 उम्मीदवारों की सूची में शामिल है। अनुराग शर्मा फिलहाल कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। पार्टी संगठन में उनकी भूमिका पहले से सक्रिय रही … Thu, 05 Mar 2026 09:25:53 GMT

  Videos
See all

Iran US Israel War: US-इजरायल का दावा, 'ट्रंप की हत्या करना चाहता था ईरान'! | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T03:57:39+00:00

Israel Airstrike On Iran News Updates Today | इजरायल की एयरस्ट्राइक...ईरान की हालत टाइट! Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:00:09+00:00

Iran VS USA- Israel War: Iran ने Israeli drones को मार गिराया #short #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:02:07+00:00

Shorts : जंगली हाथी ने मचाया गांव में तांडव | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T04:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers