Responsive Scrollable Menu

Iran US War: जंग के बीच मिडिल ईस्ट में फंसे ये भारतीय सितारे, धमाकों के बीच दिया सेफ्टी अपडेट

Iran US War: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब मिडिल ईस्ट के कई देशों में दिख रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई जगहों पर फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। दुबई, अबू धाबी और सऊदी अरब में कई भारतीय सेलेब्स फंसे हुए हैं। सभी ने अब सेफ्टी अपडेट दिया हैं। 

नरगिस अलर्ट मोड पर

एक्ट्रेस नरगिस ने भी सोशल मीडिया पर अपने हालात शेयर किए। एक्ट्रेस ने अपने होटल से एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “यहां पिछले दो दिन बहुत मुश्किल रहे हैं।” बाद में उन्होंने अपनी बालकनी से रात का नजारा दिखाया और लिखा, ‘इन हालत के कारण नींद नहीं आ रही है और उनका दिमाग अलर्ट मोड में है। डर और चिंता बनी हुई है क्योंकि उन्हें नहीं पता कि आगे क्या होगा’।

दुबई में फंसी सुभाश्री गांगुली

बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली दुबई में अपने बेटे युवान के साथ फंसी हुई हैं। उनके पति राज चक्रवर्ती ने बताया कि वे छुट्टियां मनाने दुबई पहुंचे थे, लेकिन हालात अचानक बिगड़ गए।

सुभाश्री पाम जुमेराह इलाके के एक होटल में ठहरी हैं। बताया जा रहा है कि उनके होटल के पास धमाका भी हुआ। वहां के अधिकारियों ने लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। फिलहाल परिवार को उम्मीद है कि वे जल्द सुरक्षित भारत लौट आएंगे।

यह भी पढ़े - शादी के बाद तिरुपति पहुंचे Vijay-Rashmika: भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद, फैंस को बांटी मिठाई; VIDEO

एरिका ने बताया हाल

टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडेस भी दुबई में हैं। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित हैं। एरिका ने बताया कि हालात आसान नहीं हैं। धमाकों की आवाज सुनना डरावना है, लेकिन यूएई सरकार स्थिति को संभाल रही है। एरिका साल 2023 से दुबई में रह रही हैं और काम के सिलसिले में मुंबई आती-जाती रहती हैं।

यह भी पढ़े - ‘वक्त बहुत डरावना है’… UAE में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, बोली - सुरक्षित हूं, उम्मीद है जल्द घर लौटूंगी

ईशा गुप्ता को मोदी सरकार पर भरोसा

Esha Gupta stuck in UAE

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस समय अबू धाबी में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हालात मुश्किल हैं, लेकिन उन्हें मोदी सरकार पर भरोसा है कि वह सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

यह भी पढ़े - युद्ध के बीच दुबई में फंसे विष्णु मांचू, मिसाइल का वीडियो किया शेयर; सोनल चौहान ने PM मोदी से की मदद की गुहार

सोनल चौहान की फ्लाइट रद्द

sonal chauchan stuck in dubai

एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई हैं। उनकी फ्लाइट रद्द हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वह सुरक्षित हैं और अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - राजपाल यादव के पास 1200 करोड़ का काम, लेकिन चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा; बोले- ये ईगो की लड़ाई…

अजित कुमार एयरपोर्ट से लौटे

तमिल स्टार अजित कुमार रेसिंग इवेंट के लिए सऊदी अरब और दुबई में थे। हालात खराब होने पर उन्हें दुबई एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। उनके मैनेजर ने बताया कि वह फिलहाल सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay Wedding: उदयपुर में रचाई शादी, 1 मार्च को देशभर में मिठाइयों के ट्रक भेजेंगे; 16 मंदिरों में होगा अन्नदान

विष्णु मंचू ने शेयर किया वीडियो

साउथ एक्टर विष्णु मंचू भी दुबई में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आसमान में मिसाइल दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि तेज धमाकों से घर हिल गया और उनकी बेटी डर गई। उन्होंने शांति की अपील की।

यह भी पढ़े - Rashmika Wedding: पालकी में हुई रश्मिका की शाही एंट्री! विजय देवरकोंडा संग शादी की UNSEEN तस्वीरों ने मचाया तहलका

बढ़ा तनाव, उड़ानें रद्द 

ईरान पर हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। खबरों के मुताबिक, ईरान ने यूएई, सऊदी अरब, कतर और इराक में कुछ ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके बाद कई देशों ने फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं।

यह भी पढ़े - एकता कपूर ने किया सावधान: बोलीं- 'बालाजी टेलीफिल्म के नाम पर हो रही ठगी, फेक कॉल्स से सतर्क रहें'

Continue reading on the app

अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान कुवैत में क्रैश, ईरान ने किया मार गिराने का दावा; सामने आया Video

US Israel attack Iran: मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. शनिवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में जल रहा है. ईरान ने इस हमले के बाद इजरायल, इराक, यूएई समेत कई देशों में मिसाइलें दागी. वहीं इजरायल और अमेरिकी की ओर से ईरान में अब भी बमबारी जारी है. जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष लीडर की मौत हो चुकी है. इस बीच खबर आई है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 1 गेंद से चूके फिन ऐलन, सबसे तेज शतक लगाया, मगर नहीं टूटा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के ओपनर फिल ऐलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 33 गेंदों में शतक जमाया और टीम को फाइनल में पहुंचाया. उन्होंने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.ं Thu, 05 Mar 2026 05:30:25 +0530

  Videos
See all

Iran Attack On America Live : ईरान का भयंकर हमला, गुस्से में Trump ? | Iran Israel War | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T00:28:02+00:00

Iran vs Israel War: 6 बजते ही इजराइल में बजने लगा सायरन | Mojtaba Khamenei | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T00:30:21+00:00

CM Nitish Kumar | Bihar Politics: क्या यह Nitish Kumar को CM पद से हटाने का षड्यंत्र है? #bjp #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T00:31:50+00:00

Bihar News | Bihar Politics:CM Nitish Kumar जाएंगे Rajya Sabha तो Bihar का Next CM कौन? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T00:32:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers