Responsive Scrollable Menu

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पब्लिक महाभियोग प्रोग्राम करेगा। दूसरी जगह पर परमिशन नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे 10 राजाजी मार्ग पर होगा। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता शामिल होंगे। INDIA ब्लॉक SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। ये कार्यक्रम विपक्ष के 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रामलीला मैदान में जनसभा से पहले होगा। राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र संगठनों से भी इस मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस या लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है। यह मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है। राहुल बोले- ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है, तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए। रैली से पहले खड़गे के घर पर विपक्षी नेताओं की बैठक रामलीला मैदान पर रैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा समेत गठबंधन के कई नेता शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं, रामलीला मैदान में भी रैली की तैयारियां चल रही हैं। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही, CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-20 में ‘वोट अधिकार, जीने का अधिकार’ जनसुनवाई के दौरान कहा कि गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था- हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझने लगा है कि टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Karwa Chauth 2026 Lucky Colours: करवा चौथ पर कौन से रंग न पहनें? जानें कैसे चुनें कपड़े?

Karwa Chauth 2026 Lucky Colours: करवा चौथ पर साड़ी, सूट या लहंगा चुनते समय रंगों का भी ध्यान रखा जाता है. जानिए लाल और पीले रंग को शुभ मानने की वजह, काले-नीले और भूरे रंग से जुड़ी मान्यताएं और पूजा के लिए कपड़े चुनने के आसान सुझाव.

The post Karwa Chauth 2026 Lucky Colours: करवा चौथ पर कौन से रंग न पहनें? जानें कैसे चुनें कपड़े? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल का टिकट पक्का, पर मलेशिया के खिलाफ होगा भारत का असली इम्तिहान

India vs Malaysia Asian Champions Trophy Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीन जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को जालंधर में अपने चौथे राउंड-रॉबिन मुकाबले में मलेशिया से भिड़ेगी. हालांकि भारत ने हाल में एशियाई खेलों के फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया था, लेकिन मलेशियाई टीम हमेशा से कड़ी टक्कर देती रही है. मलेशियाई टीम भी अजेय है और अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी. मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. Sat, 31 Oct 2026 17:00:21 +0530

  Videos
See all

Punjab Election 2026: Saurabh Bhardwaj ने बताया चुनाव में टिकट देने का फॉर्मूला | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T12:15:28+00:00

Guru Gochar in Taurus: आज से गुरु का गोचर, वृषभ राशि पर क्या असर ?वृषभ Ka Rashifal | Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T12:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers