Responsive Scrollable Menu

Kiren Rijiju ने Naseeruddin Shah को बताया खतरनाक शहरी दिमागी नक्सली

(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने नसीरुद्दीन शाह को एक ‘खतरनाक शहरी दिमागी नक्सली’ करार देते हुए कहा है कि उनके विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं। शाह ने एक वीडियो पोस्ट करके केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रीजीजू ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह शाह का सम्मान करते थे, लेकिन उन्हें शाह के ‘असली चरित्र’ के बारे में बहुत देर से पता चला।

मंगलवार को फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, काफी गुस्से में दिख रहे शाह ने जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ को बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का समर्थन किया। उन्होंने खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताया। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने और ‘देश के युवाओं का हौसला’ तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ लिखी एक पिन भी लगा रखी थी, जिसे उन्होंने कैमरे के सामने दिखाया। रीजीजू ने अभिनेता की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगा था कि नसीरुद्दीन शाह बस एक अभिनेता हैं। मैं उनका सम्मान करता था और उन्हें पसंद भी करता था... मुझे कभी पता नहीं था कि वह एक खतरनाक ‘शहरी दिमागी नक्सली’ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला।

(उनके विचार) भारत के लोकतंत्र के लिए बेहद हानिकारक हैं।’’ दिमागी नक्सल शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में किया था। उन्होंने ‘दिमागी नक्सलियों’ को ऐसे लोगों के रूप में बताया, जो कथित तौर पर तंत्र में गहराई तक पैठ बना चुके हैं समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। शिवसेना नेता शायना एनसी ने भी बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में शाह की टिप्पणी पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह है कि क्या नसीरुद्दीन शाह सरफरोश के एसीपी राठौड़ हैं या गुलाम हसन? वह शहरी नक्सलवाद, टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन और देश-विरोधी गतिविधियों के बारे में बात करते हैं। श्रीमान्, पूरे सम्मान के साथ आपसे मेरा सवाल यह है कि क्या आप भारत के समर्थन में नारे लगाने में विश्वास रखते हैं या भारत-विरोधी नारों में?’’ आमिर खान अभिनीत एक्शन ड्रामा सरफरोश में शाह ने खलनायक, गुप्त एजेंट गुलफाम हसन का किरदार निभाया था।

वर्ष 1999 की इस सुपरहिट फिल्म में खान एसीपी अजय सिंह राठौड़ की मुख्य भूमिका में थे। शाह (76) अक्सर वीडियो पोस्ट करके विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों पर अपना समर्थन जताते रहे हैं। उन्होंने जुलाई में नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में हुए विरोध-प्रदर्शन को सरकार द्वारा संभालने के तरीके की भी आलोचना की है।

पिछले हफ्ते, शाह ने ‘सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट’ के उन विद्यार्थियों के समर्थन में भी अपनी आवाज़ उठाई, जो परिसर में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को अपने एक वीडियो में शाह ने कहा, ‘‘मैं गर्व से कहता हूं कि मैं एक दिमागी नक्सल हूं। मुझे नहीं पता कि चौकीदारों ने मुझ जैसे लोगों को और क्या-क्या नाम दिए हैं—जैसे राष्ट्र-विरोधी , टुकड़े-टुकड़े गैंग , और न जाने क्या-क्या।’’

Continue reading on the app

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम करेगी:राहुल गांधी बोले- 1 नवंबर के मार्च में छात्र संगठन भी आएं, लाठीचार्ज की चिंता न करें

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में पब्लिक महाभियोग प्रोग्राम करेगा। दूसरी जगह पर परमिशन नहीं मिलने के बाद अब यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे 10 राजाजी मार्ग पर होगा। इसमें राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता शामिल होंगे। INDIA ब्लॉक SIR और वोटरों के नाम काटे जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। ये कार्यक्रम विपक्ष के 1 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च और रामलीला मैदान में जनसभा से पहले होगा। राहुल गांधी ने गुरुवार को छात्र संगठनों से भी इस मार्च में आने की अपील की है। उन्होंने X पर वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस या लाठीचार्ज की चिंता नहीं करें। घबराने की जरूरत नहीं है। यह मार्च लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए है। राहुल बोले- ये किसी राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं राहुल ने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने का मार्च है। यह मार्च भारतीय संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि देश के लोकतंत्र, संविधान, विचारों और अपनी बात रखने की आजादी पर हमला हो रहा है, तो उसे इस मार्च में शामिल होना चाहिए। रैली से पहले खड़गे के घर पर विपक्षी नेताओं की बैठक रामलीला मैदान पर रैली से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गुरुवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा समेत गठबंधन के कई नेता शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं, रामलीला मैदान में भी रैली की तैयारियां चल रही हैं। विपक्ष की SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 6 बैठकें-प्रदर्शन INDIA ब्लॉक के नेताओं ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 6 से 13 अक्टूबर के बीच 8 बार प्रदर्शन किए। कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट ने भी 10 अक्टूबर को इसी मुद्दे पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस दौरान शहर में बैरिकेडिंग की गई थी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रहे और 7 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- वोट चोरी टॉप लेवल से हो रही, CEC के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी ब्लॉक-20 में ‘वोट अधिकार, जीने का अधिकार’ जनसुनवाई के दौरान कहा कि गरीबों के नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था- हम लंबे समय से यह मुद्दा उठाते रहे हैं, लेकिन अब पूरा देश समझने लगा है कि टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

NZ A vs IND A: पहले दिन के खेल में चमका ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, पहली पारी में इंडिया की दमदार शुरुआत

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए देवदत्त पडिक्कल औक कप्तान ध्रुव जुरेल ने दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के पहले दिन अर्धशतकीय पारी खेली. जुरेल 99 रन बनाकर नाबाद वापस पवेलियन लौटे, जबकि पडिक्कल ने 80 रनों की पारी खेली. दोनों की इस दमदार बल्लेबाजी से इंडिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 291 रन बना लिए हैं. Sat, 31 Oct 2026 14:35:35 +0530

  Videos
See all

Piyush Goyal News: मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की 'पदयात्रा' #shorts #ytshorts #piyushgoyal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T11:37:17+00:00

Vande Bharat Sleeper Train: काशी को स्लीपर वंदे भारत का गिफ्ट, ड्राइवर केबिन में जब पहुंचे CM योगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T11:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers