Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में गर्मी ने पकड़ा जोर! 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने किया अलर्ट

IMD Alert: मार्च का पहला हफ्ता आते ही दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है. फरवरी के आखिरी दिनों से ही तापमान सीजन से काफी ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अब अगले कुछ दिनों तक सूखा और तेज धूप वाला मौसम बना रहेगा. अब हल्की-फुल्की ठंड पीछे छूटती जा रही है और दिन में तेज हवाओं के साथ पारा चढ़ता जा रहा है.

आज 2 मार्च 2026 को कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च को न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री तक पहुंच सकता है. दिन में उत्तर-पश्चिमी दिशा से 15-25 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जो धूल उड़ा सकती हैं. लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह थोड़ी ठंडक महसूस होगी लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी असर दिखाएगी. 

कल 3 मार्च 2026 कैसा रहेगा मौसम  

IMD के अुनसार कल भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. आसमान पूरी तरह साफ और धूप तेज रहेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री के आसपास रहेगा जबकि दिन का पारा 34-35 डिग्री तक जा सकता है. हवाएं फिर तेज चलेंगी लेकिन शाम को थोड़ी राहत मिल सकती है. IMD के मुताबिक यह तापमान सीजन के औसत से 4-5 डिग्री ज्यादा है तो लोगों को ​ गर्मी का अहसास बढ़ेगा.

अगले दो दिन (4 और 5 मार्च 2026) कैसा रहेगा मौसम का हाल  

4 मार्च को अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि इस दौरान न्यूनतम तापमान 20-21 डिग्री तक रहने के आसार हैं. 5 मार्च को तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान दिन का तापमान 37-38 डिग्री के करीब रहने की संभावना है. बता दें दोनों दिन आसमान साफ रहेगा कोई बारिश या बादल नहीं रहेगा. हवाएं भी 15-25 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती रहेंगी जो गर्म हवा का एहसास करवाएंगी. मौसम विभाग की मानें इस हफ्ते तक तापमान धीरे धीरे चढ़ता रहेगा अब सर्दी अलविदा हो चुकी है. बाहर जाने से पहले पानी, कैप और हल्के कपड़े जरूर रखें. बच्चे और बुजुर्ग धूप से बचाव करें

Aaj Ka Mausam: होलिका दहन, चंद्र ग्रहण और होली के बीच देश में तापमान बढ़ने की चेतावनी, इन इलाकों में बारिश के आसार; पढ़िए वेदर रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

Bank Holiday in March 2026: कब है होली की सरकारी छुट्टी? घर से निकलने से पहले पढ़ लें मार्च में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Bank Holiday in March 2026: मार्च के महीने की शुरुआत छुट्टी से हुई है. पहले दिन यानी 1 मार्च को रविवार था जबकि 2 मार्च से 4 मार्च तक होली की छुट्टियां पड़ रही है. ऐसे में आज बैंक खुले होंगे या नहीं लोगों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है. आज बैंक जाकर जरूरी काम किए जा सकते हैं या नहीं. बता दें कि हर शहर में बैंकिंग हॉलिडे अलग-अलग है. इस वजह से कई शहरों में आज बैंकिंग सुविधा अवेलेबल भी है. साथ ही होली के लिए भी किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ये असमंजस भी बना हुआ है. आइए आपको बताते हैं मार्च 2026 में हॉलिडे की पूरी लिस्ट.

2 मार्च को कहां-कहां बैंक क्लोज हैं?

RBI द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 2 मार्च को यानी आज होलिका दहन के दिन उत्तर प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे. लखनऊ, नोएडा और कानपुर में होलिका पर्व के लिए बैंक नहीं खोले गए है. आज इन शहरों में बैंक ब्रांच न जाएं.

किन राज्यों में आज बैंक खुले हैं?

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के अलावा देश की बाकी सभी शहरों में बैंक खुले हैं. दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता समेत सभी राज्यों में बैंक शाखाएं प्रभावी रूप से आज कार्य कर रही है. आप इन शहरों में रहते हैं तो अपने बैंकिंग के कार्य पूरे कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- होली से पहले आएंगे 2000 रुपये? जानिए PM किसान की 22वीं किस्त की संभावित तारीख और जरूरी शर्तें

होली के लिए कब है बैंक की छुट्टी?

मार्च 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जा रही है. वहीं, कुछ जगहों पर 3 मार्च को भी होलिका दहन किया जा रहा है. ऐसे में दिल्ली, कलकत्ता, जयपुर और पटना जैसे शहरों में 3 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 4 मार्च को पूरे देश में होली यानी धुलेंडी के लिए बैंक की छुट्टी होगी. 

पढ़ें मार्च में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

1.1 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ (रविवार) सभी शहर.

2.2 मार्च 2026 सोमवार होलिका दहन-कानपुर, लखनऊ.

3.3 मार्च 2026 मंगलवार होली/डोल जात्रा/धुलंडी/अट्टुकल पोंगाला- बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा.

4. 4 मार्च 2026 बुधवार होली/धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन- अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला.

5.8 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.

6.13 मार्च 2026 शुक्रवार चापचर कुट- आइजोल.

7.14 मार्च 2026 शनिवार दूसरा शनिवार सभी शहर.

8.15 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.

9.17 मार्च 2026 मंगलवार शब-ए-कद्र- इंफाल, जम्मू, श्रीनगर.

10.19 मार्च 2026 गुरुवार गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु न्यू ईयर/चेराओबा/पहला नवरात्र- बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर, विजयवाड़ा.

11.20 मार्च 2026 शुक्रवार ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमात-उल-विदा- इंफाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा.

12.21 मार्च 2026 शनिवार रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)/खुतब-ए-रमजान/सरहुल- अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर.

13.22 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.

14.26 मार्च 2026 गुरुवार श्री राम नवमी- अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला.

15.27 मार्च 2026 शुक्रवार श्री राम नवमी (चैती दसाई)- भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, विजयवाड़ा.

16.28 मार्च 2026 शनिवार चौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे) सभी शहर.

17.29 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.

18.31 मार्च 2026 मंगलवार महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची.

ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Wishes: नफरत की हो राख, प्यार से भरे हर एक काज..., होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं

Continue reading on the app

  Sports

अर्जुन और सानिया के बीच उम्र का है फासला, जानें तेंदुलकर परिवार की बहु के बारे में सबकुछ

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की मेहंदी सेरेमनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान इस कपल की उम्र और उनकी प्रेम कहानी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 

अक्सर सेलिब्रिटी शादियों में उम्र महज एक नंबर होती है। उम्र के अंतर को लेकर काफी उत्सुकता भी फैंस के बीच रहती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था और वर्तमान में उनकी उम्र 25 वर्ष है। जबकि सानिया चंडोक का जन्म 23 जून 1998 को हुआ था। इस लिहाज से सानिया अर्जुन से एक साल बड़ी हैं जो कि आज के समय में आम है। 

फिलहाल बता दें कि, तेंदुलकर परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी तक को शादी का न्योता दिया है। फरवरी के महीने में सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन की शादी की पुष्टि की थी। 

सानिया की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन संस्थानों में शुमार लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सेबिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। दिग्गज व्यवसायी रवि घई की पोती होने के नाते सानिया के पास बिजनेस की विरासत तो है ही लेकिन उनकी शिक्षा और वेटेनरी साइंस में उनकी रुचि उन्हें एक आधुनिक और मल्टी टैलेंटेड पर्सनैलिटी बनाती है। 
Wed, 04 Mar 2026 19:03:44 +0530

  Videos
See all

Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें? सूतक काल और सावधानियां! Lunar | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:45:09+00:00

Aman Musafir ने होली वाली ग़ज़ल जब सुनाई | Holi 2026 | Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:40:07+00:00

Iran Israel War Live Updates: शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध? सैकड़ों मिसाइल हमलों से मची तबाही! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:36:27+00:00

Nitish Kumar Live: नीतीश कुमार हुए नाराज, CM पद से देंगे इस्तीफा! Nitish | BJP | RJD } JDU #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T13:33:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers