Bank Holiday in March 2026: कब है होली की सरकारी छुट्टी? घर से निकलने से पहले पढ़ लें मार्च में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
Bank Holiday in March 2026: मार्च के महीने की शुरुआत छुट्टी से हुई है. पहले दिन यानी 1 मार्च को रविवार था जबकि 2 मार्च से 4 मार्च तक होली की छुट्टियां पड़ रही है. ऐसे में आज बैंक खुले होंगे या नहीं लोगों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है. आज बैंक जाकर जरूरी काम किए जा सकते हैं या नहीं. बता दें कि हर शहर में बैंकिंग हॉलिडे अलग-अलग है. इस वजह से कई शहरों में आज बैंकिंग सुविधा अवेलेबल भी है. साथ ही होली के लिए भी किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ये असमंजस भी बना हुआ है. आइए आपको बताते हैं मार्च 2026 में हॉलिडे की पूरी लिस्ट.
2 मार्च को कहां-कहां बैंक क्लोज हैं?
RBI द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 2 मार्च को यानी आज होलिका दहन के दिन उत्तर प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे. लखनऊ, नोएडा और कानपुर में होलिका पर्व के लिए बैंक नहीं खोले गए है. आज इन शहरों में बैंक ब्रांच न जाएं.
किन राज्यों में आज बैंक खुले हैं?
बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के अलावा देश की बाकी सभी शहरों में बैंक खुले हैं. दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता समेत सभी राज्यों में बैंक शाखाएं प्रभावी रूप से आज कार्य कर रही है. आप इन शहरों में रहते हैं तो अपने बैंकिंग के कार्य पूरे कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- होली से पहले आएंगे 2000 रुपये? जानिए PM किसान की 22वीं किस्त की संभावित तारीख और जरूरी शर्तें
होली के लिए कब है बैंक की छुट्टी?
मार्च 2026 में होली 4 मार्च को मनाई जा रही है. वहीं, कुछ जगहों पर 3 मार्च को भी होलिका दहन किया जा रहा है. ऐसे में दिल्ली, कलकत्ता, जयपुर और पटना जैसे शहरों में 3 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 4 मार्च को पूरे देश में होली यानी धुलेंडी के लिए बैंक की छुट्टी होगी.
पढ़ें मार्च में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट
1.1 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ (रविवार) सभी शहर.
2.2 मार्च 2026 सोमवार होलिका दहन-कानपुर, लखनऊ.
3.3 मार्च 2026 मंगलवार होली/डोल जात्रा/धुलंडी/अट्टुकल पोंगाला- बेलापुर, भोपाल, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा.
4. 4 मार्च 2026 बुधवार होली/धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन- अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला.
5.8 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.
6.13 मार्च 2026 शुक्रवार चापचर कुट- आइजोल.
7.14 मार्च 2026 शनिवार दूसरा शनिवार सभी शहर.
8.15 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.
9.17 मार्च 2026 मंगलवार शब-ए-कद्र- इंफाल, जम्मू, श्रीनगर.
10.19 मार्च 2026 गुरुवार गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु न्यू ईयर/चेराओबा/पहला नवरात्र- बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर, विजयवाड़ा.
11.20 मार्च 2026 शुक्रवार ईद-उल-फितर (रमजान)/जुमात-उल-विदा- इंफाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा.
12.21 मार्च 2026 शनिवार रमजान-ईद (ईद-उल-फितर)/खुतब-ए-रमजान/सरहुल- अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर.
13.22 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.
14.26 मार्च 2026 गुरुवार श्री राम नवमी- अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला.
15.27 मार्च 2026 शुक्रवार श्री राम नवमी (चैती दसाई)- भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, विजयवाड़ा.
16.28 मार्च 2026 शनिवार चौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे) सभी शहर.
17.29 मार्च 2026 रविवार वीकली ऑफ सभी शहर.
18.31 मार्च 2026 मंगलवार महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची.
ये भी पढ़ें- Holika Dahan 2026 Wishes: नफरत की हो राख, प्यार से भरे हर एक काज..., होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
'अमेरिका के साथ अब कोई समझौता नहीं', ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का ट्रंप को सख्त संदेश
US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिकी हमले में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान अब हर हाल में इसका बदला लेने के मूड में है. इस बात का पता ईरान की राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल अली लारीजानी के एक बयान से चलता है. जिसमें उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में साफ कहा कि, अब ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा. उन्होंने आज सुबह करीब पौने दस बजे ये पोस्ट किया. अली लारीजानी की इस पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर से हलचल पैदा कर दी है. जिसका असर दुनियाभर के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है.
क्या बोले ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी लारीजानी?
बता दें कि अली लारीजानी ईरान की राजनीति में लंबे समय से मजबूत पकड़ रखने वाले वरिष्ठ नेता हैं. उनका ये बयान साफ तौर पर इस बात की ओर इशारा करता है कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उसका बदला लिया जाएगा. उन्होंने अमेरिका को सख्त लहजे में कहा है कि, अब ईरान अमेरिका के साथ कोई नेगोशिएशन यानी समझौता नहीं करेगा.
لن نتفاوض مع الولايات المتحدة https://t.co/cvEweU8ODj
— Ali Larijani | علی لاریجانی (@alilarijani_ir) March 2, 2026
लारीजानी का ये बयान वैश्विक स्तर पर इसलिए भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि ईरान की सुरक्षा और रणनीतिक नीति से जुड़े सबसे अनुभवी लोगों में से एक हैं. उन्होंने ये बात अल जजीरा के उस पोस्ट को रीपोस्ट करते कही जिसमें न्यूज एजेंसी ने वॉल स्ट्रीट जनरल के अधिकारियों के हवाले से कहा कि, वाशिंगटन के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की लारीजानी की पहल ओमान सल्तनत के मध्यस्थों के माध्यम से प्रस्तुत की गई.
ترامپ با "آرزوهای واهی" منطقه را به آشوب کشاند و حالا نگران تلفات بیشتر نیروهای امریکایی است.
— Ali Larijani | علی لاریجانی (@alilarijani_ir) March 2, 2026
وی با عملکرد متوهمانه، شعار خودساخته "اول امریکا" را به "اول اسرائیل" تبدیل کرد و سربازان امریکایی را فدای قدرت طلبی اسرائیل نمود... ۱/۲
ट्रंप पर साधा लारीजानी ने निशाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)









