Responsive Scrollable Menu

गांव में चलती दिखी 'मिसाइल', बैठकर लड़के ने किया राइड, लोग बोले- 'देखकर पूरा पाकिस्तान डरा हुआ है!'

भारतीय मौज मस्ती करने के लिए अनोखे तरीके खोज ही लेते हैं. एक लड़के ने भी मजेदार तरीका सोचा. इस वीडियो में एक लड़के ने किसी ई-रिक्शे जैसी गाड़ी के ऊपर मिसाइल का ढांचा तैयार कर के रख दिया और उसे हैंडल से चलाने लगा. ये मजेदार आविष्कार देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. एक यूजर ने कहा- ये देखकर पूरा पाकिस्तान डरा हुआ है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @jayganeshengineering पर पोस्ट किया गया है. वीडियो को 67 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)

Continue reading on the app

Kamadeva Story: आखिर क्यों महादेव ने प्रेम के देवता कामदेव को कर दिया था भस्म? होली से जुड़ी है पौराणिक कथा

Kamadeva and Rati Story: होली का त्योहार केवल रंगों और उल्लास तक सीमित नहीं है. यह प्रेम, त्याग और पुनर्जन्म का भी प्रतीक माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन ही प्रेम के देवता कामदेव को नया जीवन मिला था. लेकिन सवाल यह है कि उन्हें भस्म क्यों किया गया और फिर होली के दिन ही क्यों पुनर्जीवन मिला? आइए इस कथा को आसान शब्दों में जानते हैं.

तारकासुर के वरदान से जुड़ा संकट

पुराणों के अनुसार, असुर तारकासुर ने कठोर तपस्या से ऐसा वरदान पाया था कि उसका वध केवल भगवान शिव के पुत्र द्वारा ही संभव था. उस समय भगवान शिव गहन तपस्या में लीन थे. माता सती के देह त्याग के बाद वे संसार से विरक्त हो चुके थे. ऐसे में देवताओं के लिए समस्या खड़ी हो गई. देवताओं ने सोचा कि यदि शिव और पार्वती का विवाह हो जाए, तो उनके पुत्र से तारकासुर का अंत संभव होगा. लेकिन शिव की समाधि भंग करना आसान नहीं था.

रति और कामदेव से जुड़ी है कथा 

देवताओं के अनुरोध पर कामदेव ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने अपने प्रेम-बाण से शिव की तपस्या भंग करने का प्रयास किया. जैसे ही पुष्प बाण चला, शिव की समाधि टूटी. यह देखकर शिव अत्यंत क्रोधित हो गए. उन्होंने अपना तीसरा नेत्र खोला और उसकी ज्वाला से कामदेव भस्म हो गए. पल भर में प्रेम का देवता राख बन गया. कामदेव की पत्नी रति अपने पति की मृत्यु से टूट गईं. 

उन्होंने शिव से क्षमा मांगी और पति को वापस जीवन देने की प्रार्थना की. माता पार्वती ने भी रति के दुःख को समझा और शिव से करुणा दिखाने का अनुरोध किया. मान्यता है कि जिस दिन कामदेव भस्म हुए, उसी दिन से होलाष्टक की शुरुआत मानी जाती है. रति ने कई सालों तक तपस्या की और शिव को प्रसन्न किया.

फाल्गुन पूर्णिमा पर मिला नया जीवन

रति की तपस्या और पार्वती के आग्रह से प्रसन्न होकर शिव ने फाल्गुन पूर्णिमा के दिन कामदेव को पुनर्जीवन का वरदान दिया. हालांकि उन्हें भौतिक शरीर नहीं मिला. वे अनंग, यानी बिना शरीर के, केवल भावना और प्रेम के रूप में जीवित हुए. इसी कारण होली को प्रेम और नई शुरुआत का पर्व माना जाता है। होली की अग्नि अहंकार और नकारात्मकता को जलाने का प्रतीक है. वहीं रंग जीवन में प्रेम और सौहार्द भरते हैं.

होली और प्रेम का गहरा अर्थ

यह कथा बताती है कि प्रेम कभी नष्ट नहीं होता. उसका स्वरूप बदल सकता है, लेकिन उसका अस्तित्व बना रहता है. इसलिए होली केवल सामाजिक पर्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संदेश भी देती है. फाल्गुन पूर्णिमा की होली प्रेम, त्याग और पुनर्जन्म का प्रतीक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: Holi 2026: प्रह्लाद और कामदेव ही नहीं, श्रीकृष्ण से जुड़ी ये कथा भी बताती है रंगों के त्योहार का रहस्य, जानें

Continue reading on the app

  Sports

Arjun Tendulkar Wedding: अर्जुन-सानिया की शादी में मेहमानों की धूम, इन दिग्गजों ने की शिरकत

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेंगे. इस शादी में शामिल होने के लिए कई हस्तियां पहुंची हैं. Thu, 05 Mar 2026 12:52:19 +0530

  Videos
See all

News | Nitish Kumar से मिलने पहुंचे Amit Shah, Nitin Nabin, Samrat Choudhary भी CM House में मौजूद #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:12:38+00:00

CM Nitish Kumar के किस फैसले से नाराज़ है JDU Workers ? #biharnews #biharpolitics #ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:12:07+00:00

Iran-US War:दोहा के पास ईरान का बहुत बड़ा हमला, US एंबेसी के पास लोगों का रेस्क्यू! | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:10:00+00:00

Iran vs USA War: Pakistan ने Iran- US में मध्यस्थता की पेशकश की #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T08:12:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers