9 साल की बच्ची ने मां काली का रूप धारण कर किया ऐसा भरतनाट्यम नृत्य, देख लोगों के खड़े हो गए रोंगटे!
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 9 साल की नन्ही भरतनाट्यम डांसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मां काली का रूप धारण कर अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. पारंपरिक वेशभूषा, दमदार भाव-भंगिमा और सटीक मुद्राओं के साथ बच्ची ने मंच पर ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक अपनी नजरें हटाने में असमर्थ रहे. नन्ही कलाकार के चेहरे के एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास और नृत्य की गहराई ने लोगों को भावुक कर दिया. कई दर्शकों का कहना है कि इस प्रस्तुति को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इतनी कम उम्र में कला के प्रति समर्पण, अनुशासन और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है. यह प्रदर्शन सिर्फ एक डांस नहीं बल्कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य की शक्ति, भक्ति और सांस्कृतिक सुंदरता का जीवंत उदाहरण बन गया है. लोग इस वीडियो को भारतीय संस्कृति और परंपरा की शानदार झलक बताते हुए जमकर शेयर कर रहे हैं. Video Credit: Instagram- @yashika.r0929
भाई की गर्लफ्रेंड ने दिया लव लेटर, कॉपी पर सैकड़ों बार लिखा सॉरी और लव यू, बहन ने यूं उड़ाया मजाक!
भाई-बहन के बीच कुछ भी छुपा नहीं होता. इस वजह से उनके बीच खट्टी-मीठी नोंक-झोंक और एक दूसरे की टांग खींचना लगा रहता है. ऐसा ही एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @we_the_explorer_ पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक बहन अपने भाई का कच्चा चिट्ठा दुनिया के सामने खोल रही है. दरअसल, इस वायरल वीडियो में बहन बता रही है कि उसके भाई की गर्लफ्रेंड ने उसे ढेरों लव लेटर दिए, लिपस्टिक के निशान वाले पेपर दिए जिसमें आई लव यू लिखा है और एक पूरी कॉपी, आय एम सॉरी और आय लव यू से भरकर दी है. भाई का रिएक्शन फनी है. बहन ये सब देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है. इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















