Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान

हिमाचल में पांच दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी का अनुमान

Continue reading on the app

वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को 2 सिल्वर मेडल:काजल और नीलम फाइनल में हारीं; पहली बार 2 भारतीय महिला पहलवान फाइनल में पहुंची

कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने सिल्वर मेडल जीते। बुधवार को 76 KG के फाइनल में 18 साल की काजल को यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पीयेवा ने 8-6 से हराया। वहीं, 50 KG के फाइनल में 26 साल की नीलम जापान की युई सुसाकी से पिन-फॉल के आधार पर हार गईं। पहली बार एक एडिशन में 2 भारतीय महिला पहलवान फाइनल में पहुंचीं इन नतीजों के साथ भारत ने सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाया। पहली बार एक ही एडिशन में भारत की 2 महिला पहलवानों ने फाइनल तक का सफर तय किया। इससे पहले 2021 में ओस्लो में हुई चैंपियनशिप में अंशु मलिक ने सिल्वर मेडल जीता था। आखिरी 20 सेकंड में काजल को 6-8 से मिली हार 76 KG के फाइनल में काजल का सामना यूक्रेन की अनास्तासिया अल्पीयेवा से हुआ। पहले पीरियड के बाद काजल 1-3 से पीछे थीं। उन्होंने दूसरे पीरियड में वापसी की और स्कोर 4-4 कर दिया। मैच खत्म होने से करीब 20 सेकंड पहले अल्पीयेवा ने दांव लगाकर 4 अंक हासिल किए और 8-4 की बढ़त बना ली। काजल ने आखिरी पलों में 2 अंक जुटाए, लेकिन मुकाबला 6-8 से हार गईं। पहली सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में फाइनल तक पहुंचीं काजल पहली बार सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल रही थीं। फाइनल से पहले सेमीफाइनल में उन्होंने किर्गिस्तान की ऐपेरी मेदेत क्यजी के खिलाफ 1-7 से पिछड़ने के बाद वापसी की और 10-7 से जीत दर्ज की। काजल अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 बार गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। युई सुसाकी ने नीलम को पिन-फॉल से हराया 50 KG के फाइनल में नीलम सिरोही का सामना जापान की युई सुसाकी से हुआ। सुसाकी ने 5-0 की बढ़त बनाने के बाद पहले पीरियड में ही नीलम को पिन-फॉल कर दिया। इस हार के साथ नीलम को सिल्वर मेडल मिला। नीलम ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की जेनेप बयानोवा को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, सुसाकी ने इस जीत के साथ अपना पांचवां वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड मेडल जीता। वह 48 KG और 50 KG कैटेगरी में वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। अंशु मलिक के बाद भारत की दो महिला पहलवानों ने जीता सिल्वर अंशु मलिक 2021 में सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। अब काजल ढोचक और नीलम सिरोही ने एक ही एडिशन में फाइनल खेलकर भारतीय महिला कुश्ती में नया रिकॉर्ड बनाया है। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर पढ़ें… विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में यूपी ने 6 ऑलराउंडर खरीदे:RCB की टीम सबसे बैलेंस; मुंबई के मिडिल ऑर्डर में दम, 5 टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें सीजन के ऑक्शन में 25 प्लेयर्स को खरीदा गया। इसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी रहीं। ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Hong Kong Sixes: भारत की हार की हैट्रिक, यूएई और पाकिस्तान के बाद अब इंग्लैंड से भी मिली शिकस्त

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. ओपनिंग मैच में यूएई के खिलाफ मिली हार के बाद, टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला भी गंवा दिया. वहीं, अब तीसरे मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे आ गई है. Sat, 31 Oct 2026 12:39:26 +0530

  Videos
See all

CM Yogi LIVE: सरदार पटेल जयंती पर युवाओं को बड़ी सौगात | Lucknow | Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T07:44:24+00:00

दिलजीत दोसांझ ने महिला पुलिसकर्मी को स्टेज पर बुलाकर लगाया गले, Video Viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T07:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers