The Kerala Story 2 BO Collection: पहले विकेंड में छा गई फिल्म, डबल डिजिट में पहुंची तीसरे दिन की कमाई
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: साल 2023 में आई क्राइम ड्रामा 'द केरल स्टोरी' काफी विवादों में रही थी. वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2 Goes Beyond) इन दिनों सिनेमाघरों में छाया हुआ है. फिल्म की रिलीज से पहले काफी विवाद देखने को मिला था. हालांकि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है. जानते हैं फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन.
द केरल स्टोरी 2 ने पहले संडे कितनी कमाई की?
उल्का गुप्ता (Ulka Gupta), ऐश्वर्या ओझा (Aishwarya Ojha) और अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की ओपनिंग भले ही 75 लाख रही थी. लेकिन दूसरे ही दिन से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, अब पहले संडे यानि तीसरे दिन फिल्म को तगड़ा फायदा हुआ. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक द केरला स्टोरी 2 ने 5 करोड़ कमाए और अब तीन दिनों की कुल कमाई 10.40 करोड़ रुपये (The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3) हो गई है.
कितना है फिल्म का बजट?
बता दें, 'द केरल स्टोरी 2' की कहानी जबरन धर्म परिवर्तन पर अधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाने के लिए उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें बीफ खिलाया जाता है. ऐसे में फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ और इसके सीन को भड़काऊ बताया गया. लेकिन फिल्म को कोर्ट से क्लीन चीट मिली और अब ये छा रही है. वहीं, इसके बजट की बात करे तो इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन खबर है कि फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी थी. ऐसे में जिस तरह से ये कमाई कर रही है तो आरास से अपनी कॉस्ट रिकवर कर लेगी.
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने किए तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन, न्यूली वेड कपल को भीड़ ने घेरा, Video वायरल
'अच्छी चीजें, अच्छे लोगों के साथ ही होती हैं', सूर्यकुमार यादव ने दिल खोलकर की संजू सैमसन की तारीफ, जानें क्या-क्या कहा
IND VS WI: रविवार को कोलकाता के साथ खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत दर्ज की और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने अपनी 97 रनों की नाबाद पारी की बदौलत टीम इंडिया को जीत दिलाई. ऐसे में जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की जमकर तारीफ की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा.
जीत पर जताई कप्तान ने खुशी
????????
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
A memorable night at Eden Gardens ????#TeamIndia register their highest successful chase in ICC Men's T20 World Cups ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/lEpN4LIWXU
भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. कैरेबियाई टीम ने भारत के सामने 196 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. ऐसे में मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने खुशी जाहिर की.
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'जाहिर है, यह बहुत अच्छा एहसास है और जिस तरह से हमने खेला, मुझे लगता है, जैसा कि सभी ने कहा, यह करो या मरो का मैच था, क्वार्टर फाइनल जैसा, और जिस तरह से लड़कों ने अपना हौसला दिखाया, मुझे लगता है यह बहुत बड़ी बात है.'
This team! ????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 1, 2026
Next Stop: Semi-finals ????
ICC Men’s #T20WorldCup Semi-Final 2 ???? #INDvENG | THU, 5 MAR, 6 PM pic.twitter.com/CEMSGouFlO
संजू सैमसन को लेकर क्या बोले सूर्या?
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के हीरो रहे संजू सैमसन की हर तरफ तारीफ हो रही है. मैच खत्म होने के बाद कप्तान ने तो झुककर उन्हें सम्मान भी दिया. इतना ही नहीं सूर्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में संजू की जमकर तारीफ की.
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'देखिए, मैं हमेशा कहता हूं, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं जो इंतजार करते हैं, जो बहुत धैर्य रखते हैं. मैंने अभी उनसे मिलने पर भी यही कहा था. लेकिन यह सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है, जो उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर तब किया जब वह खेल नहीं रहे थे, और उन्हें सही समय पर उसका फल मिला है. और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे टीम को पूरी तरह से जीत मिली.'
ये भी पढ़ें: IND vs WI: संजू सैमसन ने ध्वस्त किया विराट कोहली का महारिकॉर्ड, जीत के सेलीब्रेशन का VIDEO हुआ वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















