PM Kisan Yojana March Me Kab Aegi: मार्च का महीना खुशियां लेकर आया… किसान भाईयों को होली के बाद मिलेगी पीएम किसान योजना की किस्त ? आ गया ये बड़ा अपडेट
PM Kisan Yojana March Me Kab Aegi: 73 लाख से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्र सरकार की PM-Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।मध्य पूर्व में फंसे हैं एक लाख से अधिक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, विदेश मंत्री पेनी वोंग ने दी जानकारी
कैनबरा, 2 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री ने सोमवार को बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली हमलों के कारण उड़ानें रद्द होने के बाद लगभग एक लाख से अधिक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वर्तमान में मध्य पूर्व में फंसे हुए हैं।
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन टीवी से कहा कि सरकार मध्य पूर्व में फंसे नागरिकों के लिए विशेष वापसी उड़ानें शुरू करने वाली है, लेकिन इससे पहले प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य (कमर्शियल) उड़ानों के दोबारा शुरू होने का इंतजार हो रहा है।
उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में बहुत लोग हैं, इसलिए अगर हम लोगों को फिलहाल कमर्शियल उड़ानों से यात्रा करने में मदद कर सकें, तो वे सबसे जल्दी घर पहुंच पाएंगे।”
सोमवार को जारी एक बयान में वोंग ने कहा कि सरकार अब ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को बहरीन, ईरान, इराक, इजरायल, कुवैत, लेबनान, फिलिस्तीन, कतर, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन की यात्रा न करने की सलाह दे रही है।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि लोगों को जॉर्डन, ओमान और सऊदी अरब की यात्रा करने से पहले दोबारा सोचने की जरूरत है।
जो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पहले से ही मध्य पूर्व में हैं, उन्हें सरकार ने सलाह दी है कि वे वहां की स्थिति और स्थानीय खबरों पर नजर रखें। इसके साथ ही नागरिकों को अपनी यात्रा की जानकारी सीधे एयरलाइंस या ट्रैवल एजेंट से कंफर्म करने, अपने ट्रैवल इंश्योरेंस की जांच करने के साथ ही और ताजा जानकारी से अपडेट रहने के लिए कहा गया है।
वोंग ने बताया कि विदेश मामलों और व्यापार विभाग ने मध्य पूर्व में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद के लिए एक सेंटर स्थापित किया है।
उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा कि सरकार ने वहां तैनात लगभग 100 रक्षा कर्मियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।
--आईएएनएस
एएमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
News Nation





















