Responsive Scrollable Menu

ईरान से संघर्ष के बीच अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। ईरान में सैन्य अभियानों के बाद अमेरिका ने बहरीन और कतर के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सुरक्षा जोखिमों और संभावित व्यवधानों का हवाला देते हुए बहरीन और कतर के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को लेवल 3 तक बढ़ाया है।

स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि उसने 28 फरवरी को बहरीन के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया है, जिसमें सुरक्षा चिंताओं के कारण गैर-आपातकालीन अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को बहरीन छोड़ने की अनुमति दी गई है।

लेवल 2 से बढ़ाकर लेवल 3 की गई एडवाइजरी में कहा गया है, आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष के कारण बहरीन की यात्रा पर पुनर्विचार करें। इसमें आगे कहा गया है, 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों का लगातार खतरा बना हुआ है और कमर्शियल उड़ानों में व्यवधान आ रहे हैं।

विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि आतंकवादी ग्रुप बहरीन में संभावित हमलों की साजिश रचते रह सकते हैं। आतंकवादी बिना किसी या बहुत कम चेतावनी के हमला कर सकते हैं।

इसी तरह, विदेश विभाग ने 1 मार्च को कतर की ट्रैवल एडवाइजरी को लेवल 1 से बढ़ाकर लेवल 3 कर दिया। नई एडवाइजरी में कहा गया है, सशस्त्र संघर्ष के खतरे के कारण कतर की यात्रा पर पुनर्विचार करें।

इसमें भी वही क्षेत्रीय घटनाक्रमों का हवाला दिया गया है और कहा गया है कि 28 फरवरी को अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान की ओर से ड्रोन व मिसाइल हमलों का खतरा बना हुआ है और कमर्शियल उड़ानों में काफी रुकावटें आ रही हैं।

एडवाइजरी में आगे कहा गया है, संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने कतर समेत इस इलाके के लिए नोटिस टू एयरमेन (नोटाम) और विशेष संघीय विमानन विनियमन (एसएफएआर) जारी किया है। ऐसा इस इलाके में राजनीतिक और सैन्य तनाव से नागरिक उड्डयन को होने वाले जोखिम की वजह से है।

एक दिन पहले, अमेरिकी विदेश विभाग ने वैश्विक चेतावनी भी जारी की थी। इसमें कहा गया, ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियानों की शुरुआत के बाद दुनियाभर में और खासतौर पर मिडिल ईस्ट में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को अपने नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी सुरक्षा अलर्ट का पालन करना चाहिए।

इसमें यह भी कहा गया कि यात्रियों को समय-समय पर एयरस्पेस बंद होने की वजह से यात्रा में दिक्कत हो सकती है। विदेश विभाग ने दुनियाभर में अमेरिकियों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है।

लेवल 3 की एडवाइजरी तब जारी की जाती है जब सेफ्टी और सिक्योरिटी के लिए गंभीर जोखिम मौजूद हों। यह लेवल 4 से एक स्तर नीचे है, जो सबसे उच्च चेतावनी है, जिसमें अमेरिकियों से यात्रा न करने की अपील की जाती है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'रद्द कर देने चाहिए पाकिस्तानियों के सभी वीजा', अमेरिकी दूतावास परिसर में हुए प्रदर्शन के बाद उठी मांग

वॉशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुए। इसके बाद एक अमेरिकी रूढ़िवादी (कंजरवेटिव) कार्यकर्ता ने अमेरिका के विदेश विभाग से मांग की है कि पाकिस्तानियों के सभी वीजा, यहां तक कि ग्रीन कार्ड भी रद्द कर दिए जाएं।

लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री मार्को रुबियो को टैग करते हुए लिखा, अमेरिकी विदेश विभाग को पाकिस्तानियों के सभी वीजा और ग्रीन कार्ड भी जब तक संभव हो, निलंबित कर देने चाहिए।

उनकी यह मांग कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास परिसर के बाहर हिंसक प्रदर्शन और झड़पों की खबरों के बाद आई है। लूमर ने दावा किया कि पाकिस्तान में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत से नाराज छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, ये लोग अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के कड़ी सुरक्षा वाले परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आज दोपहर दोबारा घुसने की कोशिश करने के दौरान कई अन्य लोगों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।”

लूमर ने लिखा, “ईरान पर अमेरिकी हमलों के बदले के रूप में दूतावास पर कब्जा करने की कोशिश करने के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर तैनात अमेरिकी मरीन द्वारा पाकिस्तानी आतंकवादियों को मौके पर ही गोली मार दी जा रही है।”

हालांकि, जानकारी में हताहतों की संख्या या गोलीबारी की परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई अमेरिकी मरीन की तरफ से की गई है या स्थानीय पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इसे अंजाम दिया है।

लूमर ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी और वहां कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह देश अमेरिका और भारत के लोगों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है।

हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने उनकी इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और आर्थिक केंद्र कराची में अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों को लेकर विरोध प्रदर्शन पहले भी होते रहे हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: जिसे प्लेइंग XI से किया था बाहर, उसके आगे सूर्यकुमार यादव ने झुकाया सिर, उतारी अपनी कैप

Surya Kumar Yadav bowing down to Sanju Samson: भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन ने मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचाया. 97 रन की इस पारी के बाद खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकर उनके सामने सिर झुकाया. Mon, 2 Mar 2026 08:42:24 +0530

  Videos
See all

Israel Vs Iran War: किरयात ओनो में चारों ओर तबाही #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T03:42:30+00:00

US-Israel Iran Strike: US का B2 बॉम्बर, तबाही का मंजर! | Trump | Iran | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T03:45:02+00:00

Israel Vs Iran War: ईरानने किरयात ओनो पर किया बड़ा अटैक #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T03:41:40+00:00

US-Israel Attacks Iran LIVE: ईरान में कोहराम से ग्लोबल मार्केट्स में हाहाकार, बाजार में भारी गिरावट #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T03:41:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers