Responsive Scrollable Menu

West Bengal Cabinet ने नयी Industrial Policy को दी मंजूरी, शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने बुधवार को राज्य की नयी औद्योगिक नीति को मंजूरी दे दी, जिसका उद्देश्य प्रोत्साहन, त्वरित स्वीकृति और भूमि आवंटन के नियमों में बदलाव के जरिए नया निवेश आकर्षित करना है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पांच नवंबर को राज्य सचिवालय नबान्न से औद्योगिक नीति के विवरण की औपचारिक घोषणा करेंगे। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘धनतेरस, दिवाली और काली पूजा नजदीक हैं।

यह हमारे लिए शुभ समय है। पांच नवंबर को सरकार के दो कार्यक्रम होंगे..राज्य की औद्योगिक नीति की घोषणा और किसानों के खातों में राशि भेजना।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वह पांच नवंबर को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को वित्तीय सहायता हस्तांतरित करने के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले किसानों को अतिरिक्त तीन हजार रुपये भी देगी।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया है कि भविष्य में स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के माध्यम से नियुक्त होने वाले शिक्षकों को सीधे राजनीति में हिस्सा लेने या चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रतिबंध केवल भविष्य में नियुक्त होने वाले शिक्षकों पर लागू होगा, और पहले से सेवा में कार्यरत शिक्षक, जिनमें पंचायतों और नगरपालिकाओं में निर्वाचित पदों पर रहने वाले शिक्षक भी शामिल हैं, इसके दायरे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘देश के किसी अन्य राज्य में शिक्षक सीधे राजनीति में शामिल नहीं होते हैं।

बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के उदाहरणों को देखते हुए हमने फैसला किया है कि पश्चिम बंगाल में भी शिक्षकों को अब सीधे राजनीति में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। आने वाले दिनों में एसएससी के माध्यम से नियुक्त होने वाले शिक्षक पंचायत, नगरपालिका, विधानसभा या लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे और न ही सीधे राजनीति में शामिल हो सकेंगे।’’

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 29 October 2026: आज करवा चौथ, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी, गुरुवार विष्णु पूजा, पंचांग से देखें मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 October 2026: आज करवा चौथ व्रत, वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ व्रत की पूजा का मुहूर्त शाम को 05:38 बजे से है. रात में चंद्रोदय होने पर अर्घ्य दें. जो वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी व्रत हैं, वे दिन में गणेश जी की पूजा कर लें. आज कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, बव करण, परिघ योग बना है. पंचांग से जानें मुहूर्त, चंद्रोदय समय, राहुकाल आदि.

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 के लिए ऑक्शन के बाद अब कैसी दिख रही है पांचों टीम

मिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो गया. इस ऑक्शन के लिए 150 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन सिर्फ 25 पर ही बिडिंग की गई.ऑक्शन में यूपी वारियर्स की टीम ने सबसे ज्यादा पर्स और स्लॉट के लिए आई थी. ऐसे में आइए जानते हैं ऑक्शन के बाद अब सभी टीमें कैसी दिख रही है. Thu, 29 Oct 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa Sarma On Child Marriage | असम में बाल विवाह परहिमंता सरकार का बड़ा एक्शन! #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:11:23+00:00

Jio IPO Drone Show : Wankhede Stadium में Jio IPO का ग्रैंड जश्न! आसमान में ड्रोन शो | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T00:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers