बच्चों ने मास्टर जी के साथ क्लासरूम में उड़ाया गुलाल, ‘कमरिया हिला रही है’ गाने पर जमकर किया डांस!
होली का त्योहार आते ही स्कूलों में भी खुशी और रंगों का माहौल देखने को मिलता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे अपने मास्टर जी के साथ क्लासरूम में जमकर होली मनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे गुलाल उड़ाते हुए मशहूर गाने ‘कमरिया हिला रही है’ पर डांस करना शुरू कर देते हैं. खास बात यह है कि बच्चों की मस्ती देखकर मास्टर जी भी खुद को रोक नहीं पाते और उनके साथ डांस में शामिल हो जाते हैं. देखते ही देखते पूरा क्लासरूम डांस फ्लोर में बदल जाता है और वहां मौजूद सभी लोग होली के रंग में रंग जाते हैं.बच्चों और शिक्षक के बीच की शानदार बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आ रही है. यह वीडियो दिखाता है कि पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में ऐसे खुशियों भरे पल भी बच्चों की यादों को खास बना देते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे असली होली सेलिब्रेशन बता रहे हैं. रंग, मस्ती और खुशी से भरा यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है. Video Credit: Instagram- @deepak_pal02
Google ऑफिस पहुंचा गांव का बेटा, बेंगलुरु कैंपस और बेटे की कामयाबी देख नम हुईं पापा की आंखें!
Viral Video: गांव से निकला एक बेटा जब अपने पिता को बेंगलुरु स्थित Google के शानदार कैंपस में लेकर पहुंचा, तो यह पल बेहद भावुक बन गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पिता अपने बेटे के ऑफिस और वहां के आधुनिक माहौल को देखते हैं, उनकी आंखें गर्व और खुशी से नम हो जाती हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है. बेटे की सफलता और पिता के चेहरे पर दिखा गर्व लोगों के दिल को छू रहा है, यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















.jpg)




