Aaj Ka Love Rashifal: इन 2 राशि के जातकों की लव लाइफ में आएंगी दूरियां, मेष का प्रेम जीवन सुखद बीतेगा, सिंह की बढ़ेगी चुनौतियां, पढ़ें लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal: आज 2 मार्च सोमवार के दिन मेष राशि वाले का दिन प्रेम जीवन के लिए बेहद सुखद और आनंददायक रहेगा. मिथुन के लिए प्रेम के क्षेत्र में शानदार अवसर हैं. आपका आकर्षण और संवाद कुशलता आज के माहौल में चार चांद लगाते हैं. कन्या राशि वालों के लिए प्यार के मामले में बेहद खास है. आपकी भावनाएं आज अपने चरम पर हैं. विस्तार से पढ़ें आज का अपना लव राशिफल.
2 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
2 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
तिथि और नक्षत्र
आज चतुर्दशी तिथि है। सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा।
राहुकाल का समय
- दिल्ली: सुबह 08:13 से 09:40 तक
- मुंबई: सुबह 08:26 से 09:54 तक
- चंडीगढ़: सुबह 08:15 से 09:42 तक
- लखनऊ: सुबह 07:57 से 09:24 तक
- भोपाल: सुबह 08:09 से 09:37 तक
- कोलकाता: सुबह 07:25 से 08:53 तक
- अहमदाबाद: सुबह 08:29 से 09:57 तक
- चेन्नई: सुबह 07:54 से 09:23 तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
2 मार्च 2026 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 29 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 8 मिनट पर। दिन की अवधि संतुलित रहेगी, जिससे साधना और पूजा के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
क्या करें और क्या न करें
- सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें।
- भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें।
- भद्रा काल में शुभ मांगलिक कार्यों से बचें।
- जरूरतमंदों को दान करें।
- क्रोध और विवाद से दूर रहें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






















