Responsive Scrollable Menu

होर्मुज बंद नहीं होगा पर महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल:4-5 रुपए बढ़ सकते है दाम; सोना ₹30 हजार बढ़ने की उम्मीद; अमेरिका-ईरान जंग का असर

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि फिलहाल होर्मुज जलमार्ग को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। एक दिन पहले जब अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे तो आशंका जताई जा रही थी कि ईरान होर्मुज को बंद कर सकता है। अगर होर्मुज बंद होता तो कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते थे। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता था। हालांकि एक्सपर्ट अभी भी मान रहे है कि कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी का जोखिम अभी भी बना हुआ है। इसकी तीन वजहे हैं… 1. ऑयल टैंकर पर हमले: ईरान होर्मुज जलमार्ग को आधिकारिक तौर पर बंद न करे लेकिन वह ऑयल टैंकर्स पर हमले कर सकता है। हाल ही में पर्शियन गल्फ के मुहाने पर तीन जहाजों पर हमला किया भी गया है। इस हमले के बाद टैंकर कंपनियां इस रास्ते से दूर हो रही है। अगर इजराइल और अमेरिका के साथ चल रही ये जंग लंबी खिंचती है तो इस तरह के हमले आगे भी जारी रह सक ते हैं। इससे शिपिंग कंपनियां उस रास्ते से जाने से डरेंगी और रास्ता तकनीकी रूप से खुला रहने के बावजूद क्रूड की सप्लाई ठप हो जाएगी और कीमतें बढ़ेंगी। 2. इंश्योरेंस और शिपिंग लागत: युद्ध जैसे हालात में समुद्री रास्तों पर जोखिम बढ़ जाता है। इस वजह से कच्चे तेल लाने वाले जहाजों का 'वॉर रिस्क इंश्योरेंस' और शिपिंग भाड़ा महंगा हो जाता है। यह बढ़ी हुई लागत अंत में कच्चे तेल की कीमतों को ऊपर ले जाती है। 3. मार्केट में पैनिक: ग्लोबल मार्केट हमेशा भविष्य की आशंकाओं पर चलता है। जब तक मिडिल ईस्ट में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक कच्चे तेल में तेजी रह सकती हैं। अब आम लोगों पर इसका असर जानें… 1. भारत में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपए बढ़ सकते हैं.. पेट्रोल डीजल: दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह से दाम बढ़ सकते हैं। पहले जब होर्मुज के बंद होने की खबरें आई थी तब एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे थे कि कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। वहीं पेट्रोल 105 रुपए तक पहुंच सकता है। अब ईरान के विदेश मंत्री के बयान के बाद एक्सपर्ट कच्चे तेल के 100 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं। इसी आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट अनुमान में भी थोड़ी कमी की गई है।। भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है। इसमें से करीब 50% क्रूड होर्मुज के रास्ते आता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये रास्ता पूरी तरह से या थोड़ा बहुत ब्लॉक करता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई घट जाएगी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी। कंपनियां कीमतें बदलने के लिए स्वतंत्र, लेकिन अंतिम फैसला सरकार के हाथ में भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं। पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की औसत कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति पर निर्भर करती हैं। हालांकि कंपनियां बेस प्राइस तय करती हैं। आम आदमी तक पहुंचने वाली अंतिम कीमत में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के टैक्स का बड़ा हिस्सा होता है। यानी, तेल कंपनियां दाम बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन असल में अंतिम फैसला सरकार के रुख पर निर्भर करता है। जब भी युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो सरकार राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कंपनियों को कीमतें न बढ़ाने का सुझाव दे सकती है या फिर खुद टैक्स घटाकर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ जनता पर पड़ने से रोक सकती है। 2. सोना-चांदी: कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है। चांदी 2.67 लाख रुपए किलो है जो बढ़कर 3.50 लाख तक पहुंच सकती है। युद्ध के समय निवेशक 'सोने' को सुरक्षित मानते हैं। 3. शेयर बाजार: इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स के चीफ इकोनॉमिस्ट मनोरंजन शर्मा के मुताबिक, 28 फरवरी 2026 को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव अचानक बहुत बढ़ गया है। इसका दुनिया की एनर्जी सिक्योरिटी और आर्थिक स्थिरता पर काफी बुरा असर पड़ा है। शर्मा ने कहा, सोमवार को बाजार के गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद है और काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बाजार में शॉर्ट-टर्म के लिए करीब 1–1.5% की गिरावट आ सकती है। इसमें ऑटोमोबाइल, बैंकिंग-फाइनेंस और FMCG सेक्टर पर दबाव बना रहेगा। युद्ध जैसे तनाव के समय निवेशक बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। निवेशक फिजिकल गोल्ड या गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगाते हैं। अब होर्मुज स्ट्रेट को जानें… होर्मुज स्ट्रेट करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। इसके दोनों मुहाने करीब 50 किमी चौड़े हैं, जबकि सबसे संकरा हिस्सा करीब 33 किमी चौड़ा है। इसमें आने-जाने वाले समुद्री ट्रैफिक के लिए 3 किमी चौड़ी शिपिंग लेन तय है। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। ईरान के अलावा सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत के कुल 'नॉन-ऑयल एक्सपोर्ट' का 10% से ज्यादा हिस्सा इसी रास्ते से सप्लाई होता है। इसमें बासमती चावल, चाय, मसाले और इंजीनियरिंग का सामान शामिल है। हर दिन लगभग 1.78 करोड़ बैरल से 2.08 करोड़ बैरल कच्चा तेल और ईंधन इस रूट से जाता है। ईरान खुद रोजाना 17 लाख बैरेल पेट्रोलियम इस रूट से निर्यात करता है। होर्मुज बंद हुआ तो ईरान को भी नुकसान होगा सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरानी सेना जवाबी कार्रवाई के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसमें अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाना और इजराइली इलाकों पर हमला करना शामिल है। लेकिन ईरान के पास सबसे बड़ा 'जियोपॉलिटिकल हथियार' होर्मुज स्ट्रेट को बंद करना है। इससे वो पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर दबाव बना सकता है। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ईरान की अपनी इकोनॉमी भी तबाह हो सकती है क्योंकि वह खुद अपना तेल एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। इसके अलावा, ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार चीन है।अगर सप्लाई बाधित होती है तो चीन के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सऊदी अरब के पास 'ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन' होर्मुज स्ट्रेट के विकल्प के तौर पर सऊदी अरब के पास 'ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन' है। यह 746 मील लंबी पाइपलाइन देश के एक छोर से दूसरे छोर (रेड सी टर्मिनल) तक जाती है। इसके जरिए रोजाना 50 लाख बैरल कच्चा तेल भेजा जा सकता है। भारत और अन्य एशियाई देश इस तरह के वैकल्पिक रास्तों और सुरक्षित भंडारों पर नजर बनाए हुए हैं। भारत दूसरे देशों से बढ़ा रहा तेल का इम्पोर्ट सरकार इस संभावित संकट से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत खाड़ी देशों के बाहर के सप्लायर्स से तेल की खरीदारी बढ़ा रहा है। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर भारत अपने 'स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व' (SPR) से भी तेल निकाल सकता है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… ईरान-इजराइल जंग से क्या पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे:सोना-चांदी के दाम बढ़ेगे; समुद्री रूट बंद हुआ तो कच्चे तेल की सप्लाई पर संकट अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद ईरान में 40 दिन का शोक घोषित किया गया है। रविवार सुबह लोग सड़कों पर रोते और बिखलते नजर आए। सरकार से जवाबी कार्रवाई का नारा लगाते दिखे। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

ईरान के खिलाफ अमेरिका ने उतारे B2 विमान, बम की बारिश शुरू; 1 महीने चलेगा युद्ध

ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह ईरान के खिलाफ चार सप्ताह के मिलिट्री ऑपरेशन की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है और उसकी रक्षा प्रणाली पूरी तरह कमजोर हो गई है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: Sanju Samson ने तोड़ा Virat Kohli का रिकॉर्ड, तूफानी पारी से टीम को दिलाई जीत

संजू सैमसन की विस्फोटक नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां ओस और दबाव दोनों ही टीम के सामने चुनौती बने हुए थे।

बता दें कि सुपर आठ चरण का यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। सैमसन पर भी सवाल उठ रहे थे क्योंकि हालिया मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा था। लेकिन मौजूद जानकारी के अनुसार टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा कायम रखा और उन्होंने उस भरोसे को शानदार अंदाज में सही साबित किया है।

50 गेंदों पर खेली गई उनकी 97* रन की पारी अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सफल रनचेज के दौरान भारत की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। सैमसन ने आखिरी रन खुद बनाकर मैच खत्म किया, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टोपी उतारकर उन्हें सम्मान दिया, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में सूर्यकुमार ने खुलकर सैमसन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बड़े टूर्नामेंट साहसी खिलाड़ियों के दम पर जीते जाते हैं और यह पारी उसी साहस का उदाहरण रही है।

सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि टीम में वापसी के बाद सैमसन ने खिलाड़ियों से कहा था कि हमें वही करना है जो टीम को चाहिए, न कि जो हम व्यक्तिगत तौर पर चाहते हैं। कप्तान ने माना कि पूरे साल उतार-चढ़ाव झेलने के बाद इस तरह का प्रदर्शन आसान नहीं होता।

मौजूद आंकड़ों के अनुसार इस जीत के साथ भारत खिताब से अब सिर्फ एक कदम दूर है। सेमीफाइनल में टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां क्रिकेट प्रेमियों को एक और हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।

भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस समय चरम पर है और जिस तरह सैमसन ने दबाव में पारी खेली है, उसे टूर्नामेंट की यादगार पारियों में गिना जाएगा और टीम अब खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रही है।
Mon, 02 Mar 2026 21:12:16 +0530

  Videos
See all

AMU में ईरान के नेता खामेनेई के लिए दुआ! #amu #irannews #khamenei #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:35:23+00:00

Khamenei को Pakistan का सलाम! #pakistan #irannews #khamenei #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:37:11+00:00

Haryana Budget पर CM Nayab Singh Saini से EXCLUSIVE बात-चीत | Sudarshan News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:34:39+00:00

Israel का लेबनान पर 'Full Scale' हमला! #shorts #viralvideo #warbreaking #irannews #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:34:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers