आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी की आज दिल्ली में होगी मुलाकात
राम गोपाल वर्मा ने ईरान-इजराइल जंग से जोड़ा धुरंधर 2-टॉक्सिक का क्लैश, लोगों ने कर दिया ट्रोल, कहा- ये पागल हो गया है…
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था. सेमीफाइनल का टिकट पक्का होते ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने राहत की सांस ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन रनों का ये पहाड़ भी टीम इंडिया की बल्लेबाजी के आगे बौना साबित हुआ. आज की जीत के नायक संजू सैमसन रहे. उनका बल्ला खूब गरजा. लोकल 18 ने मिर्जापुर के क्रिकेट प्रेमियों से बात की. Mon, 2 Mar 2026 00:18:41 +0530