Responsive Scrollable Menu

विदेशी बंदे पर चढ़ा भक्ति का ‘जादू’, ऋषिकेश से सामने आया दिल छू लेने वाला दृश्य, देखें वीडियो

विदेशी बंदे पर चढ़ा भक्ति का ‘जादू’, ऋषिकेश से सामने आया दिल छू लेने वाला दृश्य, देखें वीडियो

Continue reading on the app

चंडीगढ़ कोर्ट का सलमान खान को नोटिस:बीइंग ह्यूमन के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खुलवाने में धोखाधड़ी का आरोप; 5 अक्टूबर को पेश होना होगा

चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ की जिला अदालत ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और संबधित कंपनी स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के मुताबिक, सभी को 5 अक्टूबर को अदालत में पेश होना होगा। कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी करते हुए उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है। यह मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा में रहने वाले व्यापारी अरुण गोयल की ओर से दायर शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर ज्वेलरी शोरूम खुलवाने के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी की गई, जिससे उन्हें करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ। 3 करोड़ लागत से खोला शोरूम शिकायतकर्ता अरुण गोयल के अनुसार, उन्होंने मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का शोरूम खोला था। इसके लिए उन्होंने स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रीमेंट किया था। उनका कहना है कि कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया गया और शोरूम तैयार करने पर ही करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी भी स्टोर में रखी गई। गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े 6 लोगों ने उन्हें गलत भरोसा देकर शोरूम खुलवाया। शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जिस स्टोर से उन्हें बीइंग ह्यूमन ब्रांड की ज्वेलरी की सप्लाई होनी थी, वह फरवरी 2020 से बंद पड़ा है। इसके कारण उन्हें नया सामान नहीं मिल सका और कारोबार प्रभावित हो गया। कंपनी पहले दे चुकी सफाई इस मामले में आरोप सामने आने के बाद स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड ने पहले सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था कि इस मामले में सलमान खान की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है। कंपनी का कहना था कि वर्ष 2018 में मनीमाजरा के व्यापारी के साथ हुए समझौते से सलमान खान का कोई संबंध नहीं था। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया था कि वर्ष 2015 में सलमान खान फाउंडेशन ने उसे बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत ज्वेलरी उत्पाद बेचने का लाइसेंस दिया था। ब्रांड के संचालन, बिक्री और कारोबार की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की थी। 5 अक्टूबर को अदालत अगली सुनवाई कई साल पुराने इस मामले में अदालत ने सलमान खान, अलवीरा खान और अन्य आरोपियों को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। अदालत ने सभी से शिकायत में लगाए गए आरोपों पर जवाब भी मांगा है। अगर कोई आरोपी बिना अनुमति के अदालत में पेश नहीं होता, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया की इंजरी से परेशान BCCI का एक्शन, फिटनेस प्रोग्राम में किया सुधार, अब नहीं चलेगा ये ‘फर्जीवाड़ा’

टीम इंडिया के फिटनेस प्रोग्राम में बदलाव किए जाने पर BCCI की मेडिकल टीम काम कर रही है. इसकी जरूरत हाल के दिनों में खिलाड़ियों के गिरते फिटनेस लेवल के चलते पड़ी है. Thu, 06 Aug 2026 09:03:46 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा का मास्टरप्लान, PDA से 'पंडित' तक सियासत! | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:00:36+00:00

Top 100 News Today | 100 बड़ी खबरें Monsoon Session 2026 | Assam Flood | Mohan Bhagwat |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T04:04:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers